हरोली (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र हरोली के बढेड़ा और सलोह में करोड़ों रुपये से लगाए गए पांच नलकूप खराब होने से किसान गुस्से में हैं। इससे क्षेत्र की करीब 600 कनाल भूमि सिंचाई सुविधा से वंचित हो गई है। बढेड़ा के चार और सलोह में एक नलकूप एक सप्ताह से खराब पड़े हैं। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या से कई बार अवगत करवाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। सिंचाई सुविधा न मिलने से गेहूं तथा अन्य फसलें मुरझाने लगी हैं। लोगों में आईपीएच विभाग के…
Read MoreCategory: Himachal News
सफेदा, पापुलर पर प्रतिबंध नामंजूर
हरोली (ऊना)। प्रदेश कैबिनेट की बैठक में सफे दा और पापुलर पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले पर भाजपा जिला किसान मोर्चा भड़क उठा है। मोर्चा ने कहा कि प्रतिबंध से ऊना जिले को सबसे ज्यादा नुकसान है, क्योंकि जिलेभर के अधिकतर किसान पापुलर और सफेदा पर निर्भर हैं। अधिकतर किसानों ने अपनी जमीन के चारों ओर पापुलर और सफेदा लगा रखा है। पापुलर पांच वर्ष में कटाई के लिए तैयार होता है, जबकि सफेदा आठ वर्ष में। किसान वन विभाग से कटाई की अनुमति लेकर…
Read Moreमुनाफाखोरी रोकने के लिए कसरत
ऊना। फल-सब्जियों की थोक व परचून बिक्री पर अधिकतम लाभ सीमा के निर्धारण और अन्य संबंधित समस्याओं पर चर्चा करने के लिए उपायुक्त अभिषेक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। उपायुक्त ने बताया कि महंगाई से हर उपभोक्ता त्रस्त है। यदि महंगाई को रोका न गया तो आम आदमी का सब्जी और फल आदि का सेवन करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में मार्केट कमेटी व विभाग के मूल्य नियंत्रण में भागीदारी बढ़ जाती है। उन्होंने सचिव मार्केटिंग कमेटी को भी निर्देश दिए कि मंडी के रोज के थोक…
Read Moreगेहूं की फसल पर चलवाया ट्रैक्टर
पंजावर/हरोली (ऊना)। पंडोगा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खेत में ट्रैक्टर चलवाकर गेहूं की फसल उजाड़ दी। दो किसानों ने इसकी पुलिस के पास शिकायत की है। शिकायतकर्ता पंचायत समिति के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार और रामपाल ने पंडोगा पुलिस चौकी में दायर शिकायत पत्र में कहा कि उन्होंने गेहूं की फसल बीज रखी थी, जिस पर आरोपी ने ट्रैक्टर चलवा दिया। आरोपी ने पूरे खेत को खोद डाला। इससे इन दोनों की करीब 25 कनाल भूमि पर उगी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। इससे दोनों किसानों को करीब 60…
Read Moreनहीं रहे विद्युत इंप्लाइज़ यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
बिलासपुर। राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड इंप्लाइज यूनियन की बिलासपुर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल चौधरी का निधन हो गया। विभाग में टी-मेट के पद पर कार्यरत चौधरी ने गत सोमवार रात अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में यूनियन के कई नुमाइंदों व अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया। जिले के नोग गांव के रहने वाले करीब 52 वर्षीय श्यामलाल चौधरी की तबीयत गत सोमवार देर शाम अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचाया नहीं…
Read Moreसमय पर नहीं मिल रहा सस्ता राशन
तीसा (चंबा)। डिपो होल्डर यूनियन तीसा के सदस्य यूनियन के अध्यक्ष बशीर मोहम्मद की अध्यक्षता में एसडीएम तीसा राजेश कुमार से मिले। इस मौके पर उन्होंने एसडीएम को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया व उपायुक्त को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से उपमंडल तीसा के डिपो होल्डर की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीसा में मौजूदा समय में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 64 डिपो चल रहे हैं, लेकिन इन डिपो में न तो समय पर राशन पहुंचता है और राशन आता भी है…
Read Moreअनशन की तैयारी में तड़ग्रां के लोग
चंबा। ग्राम पंचायत भड़ियांकोठी के गांव तड़ग्रां के लोग उपायुक्त संदीप कदम से मिले। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि तड़ग्रांवासी बार-बार अपनी समस्या को लेकर प्रशासन से मिल रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने कई बार रावी नदी पर बने घरूरू (झूला पुल) की मरम्मत करने की प्रशासन से मांग की, लेकिन आज तक घरूरू की मरम्मत नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी घरूरू खराब होने के कारण रावी पार कर…
Read Moreदागी अफसरों को हटाने की मुहिम को झटका
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के चलते भले ही बिजली बोर्ड ने संवेदनशील पदों पर तैनात दागी अफसरों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है, लेकिन ऐसे दागी अफसरों को हटाने के लिए बोर्ड को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला बिजली बोर्ड के नूरपुर मंडल के अंतर्गत डमटाल में सामने आया है। नूरपुर स्थित विद्युत मंडल के अधिशासी अभियंता ने बोर्ड प्रबंधन के आदेश पर डमटाल स्थित एक प्रथम श्रेणी अधिकारी का कार्यभार निकटवर्ती कंदरोड़ी में तैनात अन्य अधिकारी को सौंप दिया…
Read Moreसैनिक सम्मान के साथ सैनिक का दाह संस्कार
चामुंडा/पालमपुर (कांगड़ा)। अप्पर डाढ में रविवार रात नायब सूबेदार की हत्या के मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि, मृतक फौजी का नंदीकेश्वर धाम चामुंडा में पोस्टमार्टम के बाद सैनिक सम्मान के साथ दाह संस्कार कर दिया गया है। रविवार रात को अप्पर डाढ के चमोटू गांव के सेना में तैनात सूबेदार विनोद कुमार की हत्या हुई थी। विनोद कुमार का शव सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिला था। जबकि, उसके कपड़े करीब आधा किलोमीटर दूर…
Read Moreसिलाई अध्यापिकाएं सुबह से रात तक करती रहीं इंतजार
धर्मशाला। सुबह से लेकर शाम तक विधानसभा परिसर के बाहर सिलाई अध्यापिकाएं शांतिपूर्वक ढंग से मांगों को लेकर डटी रहीं, लेकिन उनको मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं दिया गया। शाम को जब सीएम विधानसभा परिसर से बाहर अपनी गाड़ी में निकले तो उन्होंने सिलाई अध्यापिकाओं से बात करने के लिए गाड़ी तक नहीं रोकी। नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश भर से करीब 300 सिलाई अध्यापिकाएं विधानसभा में सीएम से बात करने के लिए पहुंची थीं। उन्हें करीब सात बजे मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। सिलाई अध्यापिका संघ…
Read More