काईस (कुल्लू)। अंधेरे में जिंदगी गुजार रहे कुल्लू जिले के तीन गांवों के लोगों को अब जल्द राहत मिलती नजर आ रही है। शाक्टी, मरोड़ और शुगार गांव को दूधिया रोशनी से जगमगाने के लिए अब जिला प्रशासन ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर इन गांवों के ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मौके पर जाएंगे। ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को आठ दिसंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद जिला प्रशासन ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया…
Read MoreCategory: Himachal News
छह साल में बनी तीन किलोमीटर सड़क
बंजार (कुल्लू)। कई वर्ष से अधर में लटकी बरनागी-मशियार सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मशियार पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विनोद आनंद से मिला। वर्ष 2007 से शुरू हुए बरनागी-मशियार सड़क के निर्माण कार्य में हो रही देरी से मशियार पंचायत के ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। ग्राम पंचायत मशियार की प्रधान कांता देवी, उप प्रधान प्रकाश ठाकुर, समिति सदस्य मंगली देवी, पूर्व प्रधान खूब राम तथा पूर्व वार्ड पंच चंदे राम सहित कई ग्रामीणों ने एक्सईएन से मिलकर…
Read Moreतीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मनाली। एक शख्स की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्पीड़न एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने इसकी जांच एएसपी को सौंपी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनाली से सटे समाहण गांव निवासी रूपलाल ने दर्ज शिकायत में कहा है कि जब वह वशिष्ठ मंदिर से घर लौट रहे थे तो अचानक तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक कर मारपीट पर उतर आए। इस दौरान तीनों ने रूपलाल को जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस…
Read Moreबिना क्यू फार्म के बाहर नहीं जाएगी गाड़ी
कुल्लू। साग-सब्जियों के बढ़ते दाम को नियंत्रण करने के लिए सरकारी आदेशानुसार जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। सब्जी विक्रे ताओं को अब रोजाना सब्जी की रेट लिस्ट अपनी दुकान के बाहर लगानी होगी। इस पर जिला प्रशासन के अलावा एपीएमसी कुल्लू-लाहौल तथा सिविल सप्लाई विभाग नजर रखेगा। मंगलवार को इसी के तहत एपीएमसी कुल्लू-लाहौल के सचिव प्रकाश कश्यप ने भुंतर सब्जी मंडी में जाकर यहां के व्यापारियों व आढ़तियों के साथ बैठक करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। प्रकाश कश्यप ने कहा कि सब्जी मंडी…
Read Moreमटियाणा में आग से दो पशुशालाएं राख
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की धनेत पंचायत के गांव मटियाणा में मंगलवार देर रात दो पशुशालाएं आग की भेंट चढ़ गईं। आगजनी का पता तब चला, जब सुमन पत्नी राज कुमार रात करीब 11 बजे बाहर निकली। घटना में लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात अचानक मटियाणा निवासी श्रीधर एवं राज कुमार की पशुशाला में आग लग गई। आग की लपटेें देख मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर…
Read Moreधुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
ऊना। जिल में घनी धुंध और कोहरे का कोेहराम जारी है। धुंध का असर रेल गाड़ियों पर भी देखा जा रहा है। वीरवार को खराब मौसम एवं धुंध के चलते हिमाचल एक्सप्रेस ट्र्रेन अपने तय समय से साढ़े चार घंटे लेट ऊना पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस बरेली से ऊना चलती है। इससे स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के देरी से पहुंचने के बाद यह देरी से ही वापस लौट सकी। उधर, अंबाला तथा अन्य क्षेत्रों में ट्रेेनें देरी से ही गंतव्य स्थल तक पहुंचीं। धुंध…
Read Moreपहले चोर-चोर चिल्लाए, फिर कर दिया हमला
गगरेट (ऊना)। पहले चोर-चोर चिल्लाए फिर हमला कर दिया। यह घटना गगरेट के निकटवर्ती गांव अंबोटा में सामने आई, जब रात के समय एक सैनिक की विधवा पर गांव की ही एक महिला, उसके पति तथा देवर ने अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि अक ारण ही मारपीट के साथ आरोपियों ने महिला को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस पर पीड़ित महिला ने पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करवा लिया है। घटना में…
Read Moreधोखे से बेची जमीन
ऊना। एक व्यक्ति ने जमीन के लिए अपने सगे भाई से ही धोखा कर दिया। उसने धोखे से अपने भाई की जमीन का सौदा कर डाला। आरोपी ने इस जमीन का पहले फर्जी तरीके से तबादला भी कराया। तबादले के दौरान कोर्ट में आरोपी ने फर्जी भाई बनाकर किसी तीसरे व्यक्ति को खड़ा किया। इसके बाद जमीन बेच दी और रुपये भी डकार लिए। पुलिस ने घटना का शिकार व्यक्ति की शिकायत के आधार पर उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के भाई…
Read Moreविदेश भेजने के नाम पर ठगे पांच लाख
अंब (ऊना)। उपमंडल के दो लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ढाई-ढाई लाख हड़पने का मामला सामने आया है। रुपये लेने के बाद आरोपी मुकर गया और आरोपी की ठगी से परेशान होकर दोनों पीड़ितों ने न्यायालय की शरण ली। ठगी का शिकार लोगों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए धारा 156 (3) के तहत न्यायालय में अरजी दायर की। न्यायालय ने अंब थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेशों पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस…
Read Moreउद्योग प्रंबधन और श्रमिकों में समझौता
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के स्विस गार्नियर नामक दवा उद्योग प्रंबधन और मजदूरों के बीच दो माह से चल रहा गतिरोध बुधवार को खत्म हो गया है। करीब दो माह पूर्व मजदूरों को नौकरी से हटाए जाने को लेकर विरोध में श्रमिकों ने लगाया तंबू बुधवार को श्रम विभाग के आश्वासन के बाद हटा लिया है। उद्योग प्रबंधन और मजदूरों में गतिरोध के खत्म होने की श्रम अधिकारी मनीश करोल ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दवा उद्योग में कार्यरत मजदूरों को नौकरी से हटाए जाने को लेकर…
Read More