तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मनाली। एक शख्स की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्पीड़न एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने इसकी जांच एएसपी को सौंपी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनाली से सटे समाहण गांव निवासी रूपलाल ने दर्ज शिकायत में कहा है कि जब वह वशिष्ठ मंदिर से घर लौट रहे थे तो अचानक तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक कर मारपीट पर उतर आए। इस दौरान तीनों ने रूपलाल को जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक तीनों ने रूपलाल को जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी कुल्लू विनोद धवन ने बताया कि रूपलाल की शिकायत पर पुलिस ने संजीव उर्फ संजू, केशव उर्फ केशू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के अनुच्छेद 3 (1) 10 तथा भादंसं की धारा 341, 342, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की संजीदगी को देखते हुए इसकी जांच का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहाल चंद को सौंपा गया है।

Related posts