गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। यदि इंसान में कुछ करने का जज्बा हो तो वह अपनी मंजिल तक हर हालत में पहुंच जाता है। ऐसा कुछ कर दिखाया है, ऊना जिला के अंब उपमंडल की भद्रकाली पंचायत में टीका वाणदु के वीरेंद्र शर्मा और उर्मिला के घर जन्मे उनके दो बेटों ने। जिन्होंने सच्ची मेहनत और लगन से लेफ्टिनेंट के पद हासिल कर जिला तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है। वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके छोटे बेटे नीरज शर्मा ने डीएवी स्कूल दौलतपुर चौक में प्राइमरी शिक्षा हासिल करने के…
Read MoreCategory: Himachal News
चिंतपूर्णी में नववर्ष मेला 31 से
चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 31 दिसंबर, 2013 से 2 जनवरी, 2014 तक आयोजित होने वाले नव वर्ष मेला के दौरान सभी प्रकार के पॉलीथिन एवं थर्मोकोल से बने उत्पादों के प्रयोग पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा इस अवधि के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर परिसर और अन्य धार्मिक स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी और कड़ी निगरानी बरती जाएगी। मेला क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 गृह रक्षक एवं 10 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। यह जानकारी एसडीएम अंब सुखदेव सिंह…
Read Moreबाइकों की भिड़ंत में दो घायल
ऊना। क्षेत्र के पोलियां में दो बाइकों में भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल भेज गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की दी है। जानकारी के अनुसार मखन सिंह निवासी भरवाल जिला होशियारपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह सोमवार शाम पोलियां से अपने मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार शाम कुमार निवासी पोलियां ने टक्कर दे मारी। इसके चलते उसे और बाइक के पीछे राकेश कुमार को गंभीर चोटें…
Read More230 स्वयं सहायता समूह होंगे गठित
हमीरपुर। उराष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से जिले की महिलाओं के लिए स्वरोजगार के द्वार खुलेंगे। ग्रामीण विकास विभाग ने महिलाओं के 230 स्वयं सहायता समूह गठित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पर करीब छह करोड़ 31 लाख की राशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त हमीरपुर आशीष सिंहमार ने दी। बताया कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। मिशन के तहत गठित समूहों को प्रशिक्षण के बाद व्यावसायिक गतिविधियां आरंभ करने के लिए सस्ती दरों पर तीन लाख तक ऋण…
Read Moreपहाड़ी से टकराकर पलटी कार
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत एनएच-70 पर एनआईटी के समीप एक कार पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चालक सहित चार युवक घायल हो गए। इनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में किया गया। हादसे का कारण कार की तेज गति बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात मारुति कार कलंझड़ी से हमीरपुर की तरफ जा रही थी। तो एनआईटी के समीप अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। हादसे में एक कार सवार की टांग में गंभीर चोटें आई…
Read Moreसोलन में पारा जमाव बिंदु के करीब
सोलन। ठंड का प्रकोप ने शहर को पूरी तरह से जकड़ लिया है। सोलन का न्यूनतम पारा जमाव बिंदु तक जा पहुंचा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि 17 दिसंबर को 0.8 डिग्री तक तापमान में गिरावट आ चुकी है। इसके अतिरिक्त अधिकतम तापमान भी 18.5 डिग्री तक गिर गया। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम में आई गिरावट से शीतलहर का प्रकोप भी काफी बढ़ गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं है। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे।…
Read Moreआईपीएस को रास नहीं आ रहा हिमाचल
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस अफसरों को ड्यूटी देना रास नहीं आ रहा है। प्रदेश से 22 आईपीएस अधिकारी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों सहित कई विभागों में प्रतिनियुक्ति पर हैं। कई अधिकारियों ने इच्छा पत्र भेज रखे हैं। इसके अलावा चार आईपीएस यूएन मिशन पर गए हैं। प्रतिनियुक्ति पर गए अधिकारियों में 1984 बैच के आईपीएस सोमेश गोयल, पवन कुमार डेका, बीएनएस नेगी, श्याम भगत नेगी, डॉ. अतुल वर्मा, अनुराग गर्ग, अशोक तिवारी, जहूल हैदर जैदी, श्रत्विक रुद्रा, एन वेणुगोपाल, अजय यादव, डीके यादव, हिमांशु मिश्रा, ज्ञानेश्वर, जेपी सिंह, अतुल कुमार…
Read Moreजश्न के लिए तैयार है पहाड़ों की रानी
शिमला। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिल्सक्वीन पूरी तरह तैयार हो गई है। शहर के प्रतिष्ठित होटलों में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। होटलोें में पार्टियों के साथ प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके अलावा खाने पीने के शौकीनों के लिए होटलों में खास व्यंजन तैयार किए जाएंगे। क्रिसमस से पहले शहर में सैलानियों की आवक में भी इजाफा हुआ है। मैदानी इलाकों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने शुरू हो गए हैं। सड़क और रेल मार्ग से भारी संख्या में…
Read Moreकरुणामूलक भर्ती में नहीं मिली कोई राहत
तपोवन (धर्मशाला)। शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल की शुरुआत करुणामूलक भर्ती नीति से हुई। सात विधायकों ने अलग-अलग तरीके से यह मसला उठाया, पर आवेदकों को कोई राहत नहीं मिल पाई। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी और अजय महाजन, भाजपा विधायक गुलाब सिंह ठाकुर, हंसराज, रणधीर शर्मा, वीरेंद्र कंवर और राजीव बिंदल ने यह सवाल पूछा। जवाब में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि करुणामूलक भर्ती के 624 मामले इस समय विभिन्न विभागों में लंबित हैं। 404 लोगों को रोजगार दिया है। बाकी मामलों की समीक्षा हो रही है। विधायकों…
Read Moreकौशल विकास भत्ते में नया पेंच
शिमला। कौशल विकास भत्ते पर सरकार ने फिर नया पेंच फंसा दिया है। अब यह भत्ता केवल सूचीबद्ध केंद्रों मेें प्रशिक्षण लेने पर ही मिलेगा। उपायुक्तों की अध्यक्षता वाली जिला कमेटियां ही ऐसे केंद्रों को निरीक्षण के बाद एंपैनल करेंगी। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उप सचिव श्रम एवं रोजगार पदम चौहान ने इसकी पुष्टि की है। अधिसूचना (संख्या श्रम(एफ)1-2/ 2013) के अनुसार इन कमेटियों के अध्यक्ष उपायुक्त, उपाध्यक्ष एडीसी या एडीएम, सचिव जिला रोजगार अधिकारी, तीन सदस्य जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के महाप्रबंधक, जिला…
Read More