मंडी। आम आदमी पार्टी ने मंडी की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधानसभा में विचार करने की मांग की है। इस बारे में डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य देशराज शर्मा ने बताया कि जन मांगों पर यदि जन सरोकारों के अनुरूप विधानसभा में समाधान नहीं हो पाया तो आम आदमी पार्टी अनिश्चितकालीन धरना देगी। मजदूरों की न्यूनतम दिहाड़ी 400 रुपये करने का आग्रह भी ज्ञापन में किया गया है। पार्टी की मांगों में केंद्र में पास कमजोर लोकपाल के बजाय सशक्त जन…
Read MoreCategory: Himachal News
छेज गांव में घासनी में मिला अज्ञात शव
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की तनेहड़ पंचायत के छेज गांव में बुधवार को अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त गरीब दास निवासी अमरोहा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह छेज गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए घासनी में गई थीं। घासनी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से महिलाओं ने इसकी सूचना अपने घरवालों को दी। गांव के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और धर्मपुर चौकी…
Read Moreचोरों ने उड़ाई बीएसएनएल की केबल
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र के संधोल कस्बे में केबल चोर गिरोह सक्रिय है। चोरों ने बीएसएनएल की करीब 2750 मीटर केबल चुरा ली, जिससे क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं के लैंडलाइन फोन डेड पड़े हैं। बीएसएनएल अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों ने धलारा से 10 पेयर की 200 मीटर, धलारा के पास ही 10 पेयर की 150 मीटर, संधोल में 10 पेयर की 1200 मीटर, झंगी में 10 पेयर की 400 मीटर, 20 पेयर की 250 मीटर और संधोल में ही 10 पेयर की…
Read Moreप्रोजेक्टों में हो रहा मजदूरों का शोषण
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सीटू से संबंधित ऊहल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की मच्छयाल साइट कमेटी के सम्मेलन में खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने की मांग की गई। इस अवसर पर सीटू के मंडी जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, उपप्रधान रविकांत और किसान सभा के राज्य सहसचिव कुशाल भारद्वाज मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की आर्थिक नीतियां लागू की जा रही हैं उससे मजदूरों की परेशानियां बढ़ रही हैं। आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से मजदूरों और…
Read Moreरूच्छाहण-चेली बस का रूट बदलने से आक्रोश
पधर (मंडी)। द्रंग युवा कांग्रेस ने परिवहन निगम मंडी डिपो की मंडी-द्रुघ-रूच्छाहण बाया चेली बस रूट को बदलने पर कड़ा संज्ञान लिया है। द्रंग युकां के पूर्व उपाध्यक्ष शेष राम ठाकुर ने कहा कि बस रूट बदलने के पीछे कम सवारियां होेने का हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस रूट पर नए सिरे से बस चलाई जा रही है उसमें सवारियां न होने से बस खाली दौड़ रही है। उन्हाेंने कहा कि बस के पूर्ववत रूट पर न चलने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।…
Read Moreमौके पर ही निपटाए 365 मामले
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार शिविर का आयोजन झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्हसीणा में किया गया। इसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी घुमारवीं राजीव कुमार ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 395 प्रार्थना पत्र उपमंडलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इसमें से 365 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई के लिए भेजा गया। शिविर में प्रमाण पत्र, ब्यान हल्फी के 192, बसीयत, बेनामा 31, इंतकाल के 57 मामले, वृद्धावस्था/विधवा पेंशन के आठ मामले तथा…
Read Moreठप रहे लैंडलाइन, इंटरनेट
बिलासपुर। बिलासपुर शहर की गांधी मार्केट में बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं को वीरवार का दिन परेशानी भरा रहा। इस दिन बीएसएनएल सेवाएं पूरा दिनभर ठप रही। साथ ही इंटरनेट सेवाएं नहीं मिलने के कारण भी उपभोक्ता परेशान रहे। बीएसएनएल ने सेवाएं सुचारु करने के प्रयास किए। बीएसएनएल विभाग सेवाएं सुचारु रखने में असमर्थ रहा। जानकारी के अनुसार गांधी मार्केट में रात के अंधेरे में बीएसएनएल विभाग द्वारा बिछाई गई केबल (ऑपटिक्ल फाइवर) जलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसका खामियाजा तो उपभोक्ताओं को ही भुगतना पड़ा। इसमें शरारती तत्वों…
Read Moreराशनकार्ड का फॉर्म गलत भरा तो नो टेंशन
बिलासपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्य अधिनियम के तहत प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में बनने जा रहे नए राशनकार्ड का आवेदन प्रपत्र यदि आपने गलत भरा है तो इसके लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विभाग आपको इस बारे खुद सूचित करेगा। इसके लिए आवेदन प्रपत्र में अपना मोबाइल नंबर भरना न भूलें। मोबाइल नंबर फॉर्म पर आवश्य भरें ताकि विभाग आपको समय पर सूचित भी किया जा सके। राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्य अधिनियम के अंतर्गत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने नए राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी…
Read Moreखाली बर्तन लेकर जिला मुख्यालय में करेंगे प्रदर्शन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत चींह के पांच गांवों में पिछले डेढ़ माह से पानी नहीं आ रहा है। प्रशासन के आश्वासन के बावजूद भी धरातल स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पंचायत में अभी तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी लोगों की समस्या के समाधान के लिए नहीं पहुंच पाया है। ग्राम पंचायत प्रधान पिंकी देवी ने बताया कि उन्होंने आईपीएच सलूणी के एसडीओ को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया था और समस्या के जल्द समाधान की मांग की थी। अभी तक समस्या…
Read Moreछुट्टियों में भी लगेंगी आईटी की कक्षाएं
चंबा। जिले के जिन स्कूलों में आईटी एजूकेशन को शुरू किया गया है, उनमें छुट्टियों में भी आईटी की कक्षाएं चलती रहेंगी। इसके अलावा आईटी शिक्षकों को रेगुलर स्कूल में ड्यूटी करनी पड़ेगी। ऐसा न करने पर शिक्षकों की सैलरी लटक सकती है। जिले के 72 स्कूलों में आईटी एजूकेशन को शुरू किया गया है। इन स्कूलों में जनवरी व फरवरी माह में भी आईटी की कक्षाएं चलती रहेंगी। बारिश-बर्फबारी के दौरान भी आईटी शिक्षकों को ड्यूटी पर जाना होगा। साथ ही हर माह की 15 तारीख से पहले आईटी…
Read More