हड़ताल से 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

हमीरपुर। बैंकिंग सेक्टर में एफडीआई के विरोध में सरकारी बैंकों की हड़ताल रही। इस कारण जिले में बुधवार को 50 करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। साथ ही लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार को बैंकों की हड़ताल के कारण समस्त सरकारी क्षेत्र के बैंक बंद रहे। लोग बैंक के गेट से वापिस लौटते देखे। कई लोगों को हड़ताल के संबंध में जानकारी नहीं थी। बैंकिंग सेक्टर में एफडीआई के विरोध और 2012 के…

Read More

लोकमित्र संचालकों की समस्या सुनो सरकार

भोरंज (हमीरपुर)। प्रदेश सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से करीब 5 वर्ष पूर्व सर्विस सेंटर एजेंसियों मार्फत श्ुारु किए लोकमित्र केंद्र प्रोजेक्ट की जमीनी हकीकत कुछ और है। एजेंसियाें ने प्रोजेक्ट को लेने के चक्कर में सरकार से नेगेटिव बीडिंग मंजूर कर केंद्राें में सुविधाएं देने की बात कही थी, लेकिन हुआ कुछ नहीं। हमीरपुर में लगभग 144 लोकमित्र केंद्र लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। शुरू में सर्विस सेंटर एजेंसियों ने लोकमित्र संचालक से 15-15 हजार बतौर लाइसेंस फीस के तौर पर लिए थे। बावजूद ब्लॉक स्तर…

Read More

दम है तो आज लगाइए दौड़

हमीरपुर। 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में लड़केे और लड़कियों के लिए 3000 मीटर तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग में 5000 मीटर की जिला स्तरीय दौड़ आज होगी। आज 11 बजे सिंथेटिक ट्रैक अणु (हमीरपुर) में दौड़ होगी। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र पाल सिंह होंगे। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि जिला स्तरीय लंबी, मध्यम दूरी की दौड़ में निर्धारित आयु वर्ग का कोई भी पात्र धावक भाग ले सकता है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता…

Read More

20 दिन में निपटे 60 से ज्यादा मामले

हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हरकत में आया है। कार्यालय में लंबित जेबीटी सर्विस बुक के मामले निपटाकर अग्रिम कार्रवाई हो भेजे गए हैं। 20 दिनों के भीतर कार्यालय में 60 से अधिक केस निपटाए हैं। जबकि अप्रैल माह से अध्यापकों की सर्विस बुक कार्यालय में धुल फांक रही थीं। 4-9-14 के मामले निपटाए जाने पर शिक्षक संघ ने खुशी जाहिर की है। अब करीब 30 सर्विस बुकें ही शेष बची हैं। ‘अमर उजाला’ ने 26 नवंबर के अंक में …कार्यालय में फंसी सर्विस बुक… शीर्षक से मामले की खबर…

Read More

गंदगी फैलाई तो कार्रवाई

नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन की बैठक का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्षा रीना देवी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें समस्त पार्षदों तथा मनोनीत सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने पर चर्चा की गई। बैठक की जानकारी देते हुए सचिव पीसी बत्रा ने बताया कि शहर भर में गृहकर हेतु सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है। किसी भी नागरिक को दोबारा सर्वेक्षण में की गई पैमाईश या अन्य किसी बात पर कोई आपत्ति हो तो लिखित में नगर पंचायत कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवा…

Read More

57 पंचायतों में धूल फांक रहे कंप्यूटर

राजपुर (सिरमौर)। प्रदेश सरकार ने सभी पंचायतों को आनलाइन करने ने लिए 11 करोड़ कर राशि खर्च कर हर पंचायत को कंप्यूटरीकृत किया है। इसी के तहत सभी पंचायतों में प्रिया सॉफ्टवेयर डाल कर कंप्यूटर भी दिए गए हैं, लेकिन पांवटा विकास खंड की महज छह पंचायत में ही कंप्यूटर चालू हालत में हैं। जबकि एक में कंप्यूटर ही नहीं है। हाल यह है कि 64 में से 57 पंचायतों में कंप्यूटर धूल फांक रहे हैं। सरकार ने पंचायतों से सीधे जड़े रहने के लिए यह योजना शुरू की थी।…

Read More

एससीए ने परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार को घेरा

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारी आम छात्रों के साथ यूजी कक्षाओं के परीक्षा फार्म को 270 में बेचे जाने का विरोध किया। वीरवार को उन्होंने कार्यकारी परीक्षा नियंत्रक एसएस चौहान एवं रजिस्ट्रार मोहन झारटा का घेराव किया। छात्रों ने ऐलान किया कि प्रशासन ने यदि शीघ्र परीक्षा फार्म की कीमत में 150 रुपये की कमी नहीं की तो किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को विश्वविद्यालय के परिसर में नहीं आने दिया जाएगा। आम छात्रों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। एससीए अध्यक्ष राजन हारटा और पीयूष…

Read More

डाक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में लंबित मांगों पर सरकार के ढुलमुल रवैये से गुस्साए डाक्टरों ने जनरल हाउस किया। बैठक में राज्य सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। मांगें न मानने की सूरत में काले बिल्ले बांधकर विरोध जताएंगे। अगर तब भी सरकार न मानी तो दो-दो घंटे की स्ट्राइक करेंगे। इसके बाद भी सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो सभी डाक्टरसामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इस पर भी सरकार नहीं चेती तो डाक्टर को मजबूर होकर हड़ताल पर जाना होगा। इसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। सेमडिकोट…

Read More

काम मिले तो ठग बहादुर, पैसा मिले तो फुर्र बहादुर

शिमला। ‘काम मिले तो नाम मेरा ठग बहादुर और पैसा मिले तो नाम मेरा फुर्र बहादुर’ स्वांग के साथ गेयटी थियेटर में विजेश्वर कला मंच ने वीरवार को करयाला की शुरुआत की। इसमें काम मांगने के नाम पर ठगी, चोरी करने वालों पर व्यंग्य कसे गए। इस स्वांग पर दर्शकों ने पेट पकड़-पकड़कर ठहाके लगाए। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख वीके सूद ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मंच के अनिल कुमार ने ‘मोती वे मेरा खोया’ गीत पर चंद्रावली नृत्य किया गया। इस दौरान साधु…

Read More

वाहन विक्रेता को एक लाख हर्जाना

मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने वाहन विक्रेता को उपभोक्ता के पक्ष में 55,642 रुपये ब्याज सहित लौटाने का फैसला सुनाया है। इसके अलावा उपभोक्ता को हुई मानसिक परेशानी के बदले 1,00,000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा तथा लाल सिंह ने बीबीएमबी कालोनी सुंदरनगर स्थित विद्युत बोर्ड में कार्यरत तारा चंद शर्मा पुत्र शंकर दास की शिकायत को उचित मानते हुए मंडी के लुणापानी स्थित मैसर्ज सतलुज मोटर्स को उपभोक्ता के पक्ष…

Read More