चंबा। डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन के लिए शिक्षकों को वीरवार तक अपने आवेदन पत्र शिक्षा उप निदेशक कार्यालय पहुंचाने होंगे। 20 दिसंबर के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में आवेदन न करने वाले जिला के प्राइमरी स्कूलों में सेवाएं दे रहे प्राथमिक सहायक अध्यापक, विद्या उपासक व इजीएस के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। विभाग की ओर से आवेदन पत्र 25 दिसंबर तक निदेशालय को प्रेषित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक सहायक अध्यापक, विद्या उपासक व इजीएस के लिए सरकार ने दो साल का डिप्लोमा…
Read MoreCategory: Himachal News
30 करोड़ से चमकेगा चंबा
चंबा। एक हजार वर्ष पुराने चंबा शहर की सड़कें, गलियां, नालियां व फुटपाथ जल्द चकाचक नजर आएंगे। दरअसल, शहरी विकास मंत्रालय ने प्रदेश के आठ शहरों की मौजूदा व्यवस्था को सुधारने, मरम्मत व निर्माण कार्यों के आदेश जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग को इन शहरों के जरूरी मरम्मत व निर्माण कार्य का खाका तैयार करने के आदेश भी मिल चुके हैं। प्रदेश के आठ शहरों में चंबा शहर का भी नाम है। शहरी विकास मंत्रालय के आदेश मिलते ही चंबा लोनिवि ने इस दिशा में कवायद शुरू कर दी…
Read Moreजीरो प्वाइंट के पास ही बने बस अड्डा
चंबा। निजी बस आपरेटर यूनियन की वीरवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने की। इस मौके पर बस अड्डे के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। यूनियन के सदस्यों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चंबा बस अड्डे का निर्माण जीरो प्वाइंट के पास ही किया जाए। रवि महाजन ने कहा कि परिवहन मंत्री ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार ने वर्ष 206 में भरमौर चौक जीरो प्वाइंट के पास बस अड्डा निर्माण का शिलान्यास किया था, लेकिन सरकार बदलने के…
Read Moreदो भाइयों ने रास्ता रोक कर की मारपीट
चंबा। स्थानीय थाने में विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के गांव धुलेरा निवासी मोहम्मद रफी पुत्र इस्माइल ने दो भाइयों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। मोहम्मद रफी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 18 दिसंबर को वह कुंडा गांव में धाम खाने गया था। रात 11 बजे के करीब जब वह वापस घर जा रहा था तो फजलदीन पुत्र नूरआलम व रोशनदीन पुत्र नूर आलम निवासी छलोगा ने उसका रास्ता रोककर…
Read Moreसमान काम का मिले समान वेतन : डीपीई
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत डीपीई संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मिलकर मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि डीपीई को सरकार की ओर से अक्तूबर 2012 में संशोधित ग्रेड पे का लाभ अभी तक नहीं मिला है। डीपीई शिक्षकों को टीजीटी के समान 5000 रुपये ग्रेड पे दिया जाए। जबकि, अभी उन्हें 3600 रुपये ग्रेड पे मिलता है। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 244 डीपीई शिक्षकों को स्कूल प्रवक्ता…
Read Moreलग्जरी बसों में सुविधाओं के नाम पर धोखा
धर्मशाला। स्थान : धर्मशाला बस स्टैंड। समय शाम 4:30 बजे। सरकारी टाटा एसी बस एचपी 63-2785 में अमर उजाला की टीम चढ़ती है। अंदर एंट्री के साथ मोबाइल चार्जिंग के लिए लगे स्विच खराब थे। इसके बाद सीट पर बैठे तो पानी की बोतल रखने के लिए बने रबड़ कैरियर गायब मिले। बस सीटें बेहद मैली और खराब स्थिति में थीं। सात नंबर सीट पर बैठे धर्मशाला निवासी अरविंद सीटों की खस्ता हालत की ओर इशारा करने लगे। इसके बाद यात्री देविंद्र सिंह अपनी सीट ढूंढते हुए अंदर आए। मैली…
Read Moreआरक्षण पर सदन में टकराव
धर्मशाला। तपोवन स्थित विधानसभा भवन में सदन की कार्यवाही के चौथे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरक्षण को लेकर खूब हो हल्ला हुआ। आरक्षण के आधार और ओबीसी आरक्षण को लेकर धूमल और कौल सिंह में गहमागहमी हो गई। आशा कुमारी की ओर से सदन में पेश किए गए आरक्षण के संकल्प प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। आशा कुमारी और रिखी राम से शुरू हुई गहमागहमी धूमल और कौल सिंह तक पहुंच गई। आर्थिक आधार पर आरक्षण के प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कौल सिंह…
Read Moreपठानिया ने सम्मानित किए स्कूली बच्चे
शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पिछली सरकार की ओर से बंद स्कूलाें को खुलवाया है और गांव में बच्चों को घरद्वार पर शिक्षा का मौका दिया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों तथा उपप्रधान अश्वनी चौधरी की अगुवाई में शाहपुर में शौचालय के लिए पांच लाख का चेक दिया। इस…
Read Moreप्रोजेक्ट में लगे सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध अवस्था में मौत
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। स्पैड़ू गांव आवा खड्ड पर बने एक प्रोजेक्ट में तैनात सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक आवा खड्ड में बने प्रोजेक्ट में तैनात सुरक्षा कर्मी भूपेश कुमार पुत्र नत्थू राम निवासी उतराला वीरवार को कमरे के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। इसका पता चलते ही प्रोजेक्ट के सिक्योरिटी अधिकारी ने पंचरुखी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंचरुखी पुलिस चौकी प्रभारी भूप सिंह सेन के नेतृत्व में…
Read Moreआरक्षण पर सदन में टकराव
धर्मशाला। तपोवन स्थित विधानसभा भवन में सदन की कार्यवाही के चौथे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरक्षण को लेकर खूब हो हल्ला हुआ। आरक्षण के आधार और ओबीसी आरक्षण को लेकर धूमल और कौल सिंह में गहमागहमी हो गई। आशा कुमारी की ओर से सदन में पेश किए गए आरक्षण के संकल्प प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। आशा कुमारी और रिखी राम से शुरू हुई गहमागहमी धूमल और कौल सिंह तक पहुंच गई। आर्थिक आधार पर आरक्षण के प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कौल सिंह…
Read More