दो भाइयों ने रास्ता रोक कर की मारपीट

चंबा। स्थानीय थाने में विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के गांव धुलेरा निवासी मोहम्मद रफी पुत्र इस्माइल ने दो भाइयों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। मोहम्मद रफी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 18 दिसंबर को वह कुंडा गांव में धाम खाने गया था। रात 11 बजे के करीब जब वह वापस घर जा रहा था तो फजलदीन पुत्र नूरआलम व रोशनदीन पुत्र नूर आलम निवासी छलोगा ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और गाली गलौच किया। पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान ने बताया कि आरोपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 504 और के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts