हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को अंतिम रूप देने पर रोक लगा दी है। अदालत ने राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाबतलब मांगा है। इस मामले की सुनवाई 18 जुलाई को होगी। याचिकाकर्ता विक्रम सिंह ने भूमि अधिग्रहण कार्रवाई में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिग्रहण (पुनर्वास और पुनर्स्थापन) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों को उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अदालत को बताया कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के निर्माण के…
Read MoreCategory: Himachal News
प्रदेश से उद्योगपति पलायन करने को मज़बूर, प्रताड़ित होने का लगाया आरोप
हिमाचल में लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियां संचालित कर रहे कई उद्योगपतियों को राजनीतिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। ऐसे में तीन नामी कंपनियों ने हिमाचल से पलायन करने की बात कही है। ये उद्योगपति उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने की बात कह रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में उद्योगपतियों को राजनीतिक तौर पर परेशान करने की उद्योग मंत्री कार्यालय में शिकायतें की गई हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय भी अवगत कराया गया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि…
Read Moreहिमाचल में धारा 118 के तहत खरीदी गई जमीन के इंतकाल फीस में हुई बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी
प्रदेश में मुजारियत एवं भू सुधार अधिनियम की धारा 118 के तहत खरीदी गई जमीन के इंतकाल की फीस बढ़ा दी गई है। सरकार ने इसे 30 साल बाद बढ़ाया है। पहले यह नाममात्र थी और कुछ मामलों में तो दो रुपये भी थी। अब अलग-अलग अवस्थाओं में इस म्यूटेशन शुल्क को 50 रुपये से 10 हजार रुपये किया गया है। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। धारा 118 के तहत राज्य से बाहर के रहने वाले लोगों को जमीन बेची जाती है।…
Read Moreएनडीए का हिस्सा बनना चाहते हैं कई राजनीतिक दल : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को जो उसका हक था, 75 वर्षों के बाद मिला है। जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास और भाईचारा पहले से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब पथराव की घटनाएं बंद हैं। आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। पर्यटक निवेशक जम्मू-कश्मीर का रुख कर रहे हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में चल रहे उथल-पुथल को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के विकास के लिए बहुत सारे राजनीतिक दल एनडीए का हिस्सा बनना चाहते हैं। एनसीपी ने…
Read Moreसुशासन में सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार
प्रदेश सरकार सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित कर लोगों को सुलभ सेावएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों में 1000 लोक मित्र केंद्र खोलने पर विचार कर रही है। इस पहल से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए उनके घर-द्वार के निकट रोज़गार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार इन केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय…
Read Moreकृषकों ने मक्की के प्रमाणीकरण बीज पर उठाए सवाल, किसानो ने की मुआवज़े की मांग
प्रदेश के जिला सोलन के अर्की में किसानों को बेचा गया मक्की का प्रमाणित बीज खराब निकला। 35 किसानों ने इस बीज की बिजाई की थी, लेकिन बीज उगा ही नहीं। कृषकों ने इस बीज के प्रमाणीकरण पर सवाल उठाए हैं और मुआवजे की मांग की है। वहीं, मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जांच बैठा दी है। अर्की के इस क्षेत्र के किसान कृषि फसलों को उगाने के लिए पूरी तरह बारिश पर निर्भर हैं। ये किसान खरीफ मौसम में मक्की उगाते हैं। अपने घर की मक्की…
Read Moreअकाली-भाजपा पंजाब में राजनीतिक लाभ उठाने के लिए आएगी साथ, जाखड़ की नियुक्ति के बाद मिले संकेत
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा में एक बार फिर गठबंधन हो सकता है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष पद पर सुनील जाखड़ की नियुक्ति के बाद से दोनों दलों के बीच दोस्ती बहाल होने का संकेत मिला है। भाजपा ने पंजाब में पहले की तरह अकाली दल से गठबंधन कर हिंदू-सिख भाईचारा की नीति पर चलने का संकेत दिया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में अकाली दल की हरसिमरत कौर फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगी। वहीं चर्चा ये भी है कि…
Read Moreकेंद्रीय योजनाओं में हिमाचल को नहीं मिला उचित अधिकार : शांता कुमार
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि यह खुशी का विषय है कि हिमाचल की नई सरकार केंद्र सरकार से अधिकार प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। यह दुर्भाग्य का विषय है कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र की योजनाओं में उचित अधिकार आज तक भी नहीं मिले हैं। इस विषय पर हम सब हिमाचल सरकार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि 1977 में बतौर मुख्यमंत्री रहते इस विषय पर केंद्र सरकार से बात की। पूरी तैयारी करने के बाद जब प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को अपनी बात कही तो वे…
Read Moreकंप्यूटर शिक्षकों के लिए बनेगी पॉलिसी, शिक्षा विभाग देखेगा पूरा मामला
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स पर सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों के लिए प्रदेश सरकार पॉलिसी बनाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने शिक्षा विभाग को इस पूरे मामले को एग्जामिन (परीक्षण) करने के लिए कहा है। नए सिरे से भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनेंगे। कई शिक्षक ऐसे हैं, जिनके पास कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा है और कइयों के पास डिग्री है। इसको ध्यान में रखते हुए डिप्लोमा प्राप्त शिक्षकों को डिग्री करने का समय दिया जा सकता है। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 1,326 कंप्यूटर शिक्षक हैं जो…
Read Moreशिक्षा बोर्ड: अगस्त में जारी होगी 10वीं और 12वीं की अंतिम मेरिट लिस्ट
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की अंतिम मेरिट लिस्ट अगले महीने जारी करेगा। इस महीने के अंत तक बोर्ड दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण कार्य को पूरा कर लेगा। 10वीं-12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मई में घोषित किया गया था। इस दौरान बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण करवाने का उन अभ्यर्थियों को मौका दिया था, जोकि अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं थे। उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण कार्य करवाने के लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों से…
Read More