डिप्टी रेंजर और गार्ड पर जानलेवा हमला

रक्कड़ (कांगड़ा)। रात को बांस से लदे वाहन को गुजरने की अनुमति न देने पर वन विभाग सदवां ब्लॉक के डिप्टी रेंजर और गार्ड पर कुछ लोगों ने उनके क्वार्टर में घुसकर हमला कर दिया। इससे डिप्टी रेंजर और गार्ड जख्मी हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मंगलवार रात बांस से लदे वाहन को परमिशन न देने पर सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह और जोगिंद्र निवासी सदवां ने सदवां ब्लॉक के डिप्टी रेंजर और गार्ड से मारपीट की।…

Read More

डिप्टी रेंजर और गार्ड पर जानलेवा हमला

रक्कड़ (कांगड़ा)। रात को बांस से लदे वाहन को गुजरने की अनुमति न देने पर वन विभाग सदवां ब्लॉक के डिप्टी रेंजर और गार्ड पर कुछ लोगों ने उनके क्वार्टर में घुसकर हमला कर दिया। इससे डिप्टी रेंजर और गार्ड जख्मी हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मंगलवार रात बांस से लदे वाहन को परमिशन न देने पर सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह और जोगिंद्र निवासी सदवां ने सदवां ब्लॉक के डिप्टी रेंजर और गार्ड से मारपीट की।…

Read More

धर्मशाला के लिए हाईटेक बस सेवा शुरू

ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम ने तीर्थनगरी से हिमाचल जाने वाले पर्यटकों को क्रिसमस का तोहफा दिया है। बुधवार को धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। खास बात यह कि बस पूरी तरह से वातानुकूलित है और स्थानीय रोडवेज बस अड्डे से प्रतिदिन निर्धारित समय शाम पांच बजे रवाना होगी। राज्य परिवहन निगम ने चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी से नए रूट का विस्तार करते हुए रोडवेज बस अड्डे से धर्मशाला के लिए सीधे बस सेवा शुरू की है। हाईटेक बस देहरादून, पावंटा सहिब…

Read More

जटेहड़ को किसकी नजर लगी

पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल के साथ लगते जटेहड़ गांव में तीन महीनों में चार लोग विभिन्न हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें से चारों ही अपने माता-पिता के इकलौते चिराग थे। करीब तीन माह पहले इसी गांव के बुद्धि प्रकाश की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। दो सप्ताह पहले पत्रकार विक्रमजीत कापोता सड़क हादसे का शिकार हो गया। ताजा हादसे में लाहौल के ग्रांफू में जटेहड़ निवासी संजीव और नरेश बर्फबारी में अपनी जान गंवा बैठे। एक साथ दो चिताएं जलती…

Read More

चार दिन में 200 ने लांघा जलोड़ी दर्रा

कुल्लू। जलोड़ी दर्रा की बहाली को लोनिवि आनी और बंजार मजदूरों तथा मशीनरी के साथ जुट गया है। हालांकि, वाहनों की आवाजाही के लिए चार दिन से बंद जलोड़ी दर्रा को दो सौ मुसाफिरों ने जान जोखिम में डालकर पैदल आर-पार किया है। इसमें अभी भी दो फुट से अधिक बर्फ होने पर यहां सफर करना खतरे से खाली नहीं है। 10281 फुट ऊंचे दर्रा तथा कड़ाके की ठंड होने से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्रा को पैदल आर-पार करना कितना खतरनाक है। लोग घियागी से…

Read More

अटल को भूले कुल्लू के भाजपाई

कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर बुधवार को कुल्लू जिला में पार्टी की ओर से कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। चुनावों के समय अक्सर अटल का राग अलापने वाले जिले के भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस में किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना गवारा नहीं समझा। मनाली के निकटवर्ती गांव प्रीणी में अपना आशियाना बनाने के बाद वाजपेयी कुल्लू जिला को अपना दूसरा घर भी मानते हैं। बुधवार को उनके जन्मदिवस…

Read More

डुगली बराण स्कूल की सर्वश्रेष्ठ छात्रा

पतलीकूहल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बराण में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू हरि चंद शर्मा ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के छठी कक्षा के छात्रों ने …इतनी सी हंसी, इतनी सी खुशी गीत पर शानदार नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। जबकि, सातवीं कक्षा की छात्राओं ने गणेशा देवा गीत पर महाराष्ट्र का नृत्य प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक था गधा नामक लघु नाटिका…

Read More

शिकारियों ने जीव-जंतुओं पर तानी बंदूकें

कुल्लू। हाल में हुई भारी बर्फबारी से जिला के जंगल तथा पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गए हैं। लिहाजा, यहां बसेरा करने वाले विभिन्न प्रजाति के वन्य प्राणियों ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए रिहायशी इलाकों का रुख कर लिया है। ऐसे में शिकारियों ने जीव-जंतुओं पर अपनी बंदूकें तान ली हैं। उधर, वन विभाग भी अलर्ट हो गया है और शिकारियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिला के मणिकर्ण, लगघाटी, सैंज घाटी, टकरासी बीट तथा ऊझी घाटी में शिकारियों की नजर शिकार पर है। वहीं,…

Read More

चालक निभा रहे परिचालक की ड्यूटी

कुल्लू। भले ही राज्य सरकार सूबे में एचआरटीसी की बसों की कमी को पूरा करने के लिए बडे़-बडे़ वादे कर रही है लेकिन, बसों को चलाने के लिए चालक-परिचालकों के पद खाली पड़े हैं। इसका ताजा उदाहरण निगम के कुल्लू डिपो का है। परिचालकों की कमी के कारण एचआरटीसी प्रबंधन ने चालकों को परिचालक की सीट पर बैठा रखा है। इसके प्रति निगम के कर्मचारियों में भी भारी रोष है। वोल्वो बसों में चालक परिचालक की जगह ड्यूटी दे रहे हैं। एचआरटीसी डिपो कुल्लू में तीस के करीब परिचालकों के…

Read More

डीसी इलेवन ने जीता मैच

ऊना। स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में खेले गए टी-20 क्रिकेट मैच में उपायुक्त इलेवन ने प्रेस इलेवन को 78 रन से पराजित कर फ्रैंडशिप टी-20 ट्राफी पर कब्जा जमाया। बुधवार को प्रेस इलेवन के कप्तान सुरेंद्र शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उपायुक्त इलेवन की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 156 रन बनाए। उपायुक्त इलेवन के सलामी बल्लेबाज डीएसपी हैडर्क्वाटर सुरेंद्र शर्मा ने 6 व ईं. मुकेश हीरा ने चार चौकाें की मदद से 19 रन का योगदान टीम को दिया। उपायुक्त इलेवन…

Read More