रूपनगर (नंगल)। नंगल के कस्बा एमपी कालोनी में नहाते समय एक युवक गैस गीजर के कारण बेहोश हो गया। इस युवक को बेहोशी की हालत में बीबीएमबी के कैनाल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। पीजीआई में युवक का उपचार चल रहा है। नंगल के कस्बा एमपी कालोनी का 22 वर्षीय सुनील कुमार सुबह बाथरूम में नहा रहा था। सुनील पेशे से मोटर मैकेनिक है। सुनील के भाई अश्वनी कुमार ने बताया कि सुनील सुबह बाथरूम…
Read MoreCategory: Himachal News
यहां भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं
संतोषगढ़ (ऊना)। जिले में भगवान के मंदिर में सुरक्षित नहीं रहे हैं। ताजातरीन घटना में संतोषगढ़ स्थित ख्वाजा मंदिर में बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर डाली। ख्वाजा मंदिर स्वां नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर में बीती रात चोरों ने पहले दरवाजे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने शीशे के दरवाजों को तोड़ा। मंदिर में रखे दान पात्र का ताला भी चोरों ने तोड़ डाला। उसमें पड़े हजारों रुपये की नकदी उड़ा कर चोर फरार हो गए। चोरों ने थाली में पड़े रुपये भी चुरा लिए।…
Read Moreभटोली कालेज की जांच रिपोर्ट का फैसला जल्द
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से एसवीएसडी कालेज भटोली की कार्यप्रणाली की जांच के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट विवि की तीस दिसंबर को होने वाली एजूकेशन काउंसिल की बैठक में रखी जाएगी। बैठक में रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद ही भटोली कालेज के सरकारीकरण मामले पर आगामी कार्रवाई संभव होगी। ईसी की बैठक में ही कालेज की समग्र जांच रिपोर्ट में किन-किन खामियों को जांच कमेटी की ओर से उजागर किया गया है, ऐसे तथ्य भी सामने आएंगे। उल्लेखनीय है कि भटोली कालेज की समग्र…
Read Moreअटल की दीर्घायु को शिवबाड़ी में पूजा अर्चना
गगरेट/हरोली/ऊना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 89वां जन्मदिवस जिलाभर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया। हरोली, गगरेट शिवबाड़ी मंदिर, ऊना कुष्ठ आश्रम समेत अन्य क्षेत्रों के देवालयों में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान वाजपेयी की लंबी आयु के लिए मंगल कामना भी की गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर प्रवासी मजदूर परिवारों की बस्ती में जाकर फल आदि भी बांटे। वाजपेयी की लंबी आयु के लिए कार्यकर्ताओं ने मंदिर में काफी देर तक पूजा अर्चना की। भाजपा नेता विकास विक्की ने कहा कि अटल बिहारी…
Read Moreरिकांगपिओ में जाम हुआ आम
सांगला (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जाम लगना आम बात हो गई है। आए दिन मुख्य बाजार में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सड़कों पर बेतरतीब ढंग से हर कहीं पार्क छोटे वाहन अक्सर जाम की वजह बन जाते हैं, बावजूद इसके पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रही है। परिणामस्वरूप, इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। रिकांगपिओ में जिला प्रशासन ने देवराज नेगी चौक से लेकर पीएनबी तक पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं। बावजूद इसके कई वाहन चालक…
Read Moreरामपुर में गहराया बिजली संकट
डंसा (शिमला)। उत्तर भारत को रोशन करने वाला रामपुर क्षेत्र इन दिनों स्वयं बिजली संकट से जूझ रहा है। हालत यह है कि रामपुर उपमंडल की कई पंचायतों में इन दिनों अघोषित पावर कट आम हो गए हैं। कभी 66 केवी तो कभी नोगली सब स्टेशन में तकनीकी खराबी के चलते लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है। अघोषित बिजली कटों के चलते जहां लोगों को सर्द मौसम में कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ता है, वहीं रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। रामपुर की लालसा, डंसा, शिंगला,…
Read Moreआईपीएच कार्यालय में लगी आग
हमीरपुर। शहर में स्थित आईपीएच कार्यालय मंगलवार सुबह आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में तीन कमरों और दो गैलरियों में रखा विभागीय रिकार्ड जल गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने की भनक लगते ही चौकीदार ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे साथ लगता एक कमरा आग की चपेट में आने से बच गया है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे आईपीएच विभाग कार्यालय की ऊपरी मंजिल में आग लग गई।…
Read Moreचरस तस्कर को दो साल कैद
हमीरपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीएल कोछड़ की अदालत ने चरस रखने और बेचने के दोषी को दो वर्ष कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। विजिलेंस की टीम ने भोरंज निवासी प्रेम चंद को 20 मार्च को 662 ग्राम चरस के साथ ताल से गिरफ्तार किया था। उसकी दुकान से भी चरस बरामद की गई थी। अभियोग की छानबीन उप निरीक्षक मोहन लाल विजिलेंस थाना हमीरपुर ने की। अभियोग की पैरवी के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से 11 गवाहों को अदालत में पेश किया गया।…
Read Moreखाद्य आपूर्ति विभाग का गोरखा समुदाय को राशन देने से इंकार
खाद्य आपूर्ति विभाग का गोरखा समुदाय को राशन देने से इंकार सोलन। जिले में रहने वाले गोरखा समुदाय के लोगों को जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड पर दिसंबर माह का सस्ता राशन देने से इंकार कर दिया है। इन आदेशों का गोरखा समुदाय ने कड़ा विरोध जताया है। सोलन जिला गोरखा एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इसका विरोध दर्ज किया है। इनमें से एक सुबाथू के कैप्टन देव सिंह शौर्य चक्र विजेता भी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह सरासर…
Read Moreमेधावी बच्चों को दिए गए पुरस्कार
मेधावी बच्चों को दिए गए पुरस्कार बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपशिक्षा निदेशक जीवन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे आदि प्रवृतियों से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहिए। खेलों से न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है। अध्यापक बबीता परमार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। स्कूल प्रधानाचार्य राजेश रानी ने स्कूल की…
Read More