धर्मशाला के लिए हाईटेक बस सेवा शुरू

ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम ने तीर्थनगरी से हिमाचल जाने वाले पर्यटकों को क्रिसमस का तोहफा दिया है। बुधवार को धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। खास बात यह कि बस पूरी तरह से वातानुकूलित है और स्थानीय रोडवेज बस अड्डे से प्रतिदिन निर्धारित समय शाम पांच बजे रवाना होगी।
राज्य परिवहन निगम ने चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी से नए रूट का विस्तार करते हुए रोडवेज बस अड्डे से धर्मशाला के लिए सीधे बस सेवा शुरू की है। हाईटेक बस देहरादून, पावंटा सहिब से वाया चंडीगढ़ होते हुए कांगड़ा, धर्मशाला जाएगी। नई बस सेवा से तीर्थनगरी से शाम को चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया हाईटेक बस अनुबंधित है। बस प्रतिदिन शाम पांच बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह आठ बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।

निर्धारित किमी/किराया
तीर्थनगरी से धर्मशाला 490 किलोमीटर है। बस का किराया प्रति यात्री 894 रुपये निर्धारित किया गया है। चंडीगढ़ 231 किमी है और किराया प्रतियात्री 424 रुपये है।

यह रूट होंगे
हाईटेक बसदेहरादून, पाउंटा साहिब, चंडीगढ़, कीरतपुर, अनंतपुर, रानीताल, लामगढ़, कांगड़ा होते हुए धर्मशाला जाएगी।

Related posts