कमांडो की संदिग्ध मौत मामले की जांच तेज

दौलतपुर चौक (ऊना)। जोह खड्ड में मिले एनएसजी कमांडो यशपाल शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। बुधवार को मामले की जांच को लेकर आईजी पुलिस राजेश अग्रवाल ने मौका स्थल का जायजा किया। इस दौरान उनके साथ डीएसपी अंब मदन लाल कौशल तथा गगरेट थाना के प्रभारी विश्वास वालिया भी मौजूद रहे। उन्होंने काफी देर तक घटना स्थल पर निरीक्षण लिया। कांगड़ा जिले के स्वाणा गंाव के रहने वाले यशपाल शर्मा पुत्र धर्मपाल का 12 फरवरी 2013 को रहस्यमयी परिस्थितियों में शव जोह खड्ड…

Read More

नहीं सुधरे तो खाली होंगे सरकारी स्कूल

मैहतपुर (ऊना)। अगर वक्त रहते सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर को नहीं सुधारा गया तो सरकारी स्कूलों में कोई अभिभावक अपने बच्चों को नहीं पढ़ाना चाहेगा। प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों का मौजूदा शिक्षा स्तर बेहद चिंताजनक है। प्राथमिक स्तर पर जो आंकड़ा 45.8 फीसदी है, वह मिडल स्तर पर गिरकर 32.5 फीसदी तक पहुंच चुका है। यही हाल सीसी ग्रेड का है। यहां पर प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में 60 फीसदी बच्चे गणित विषय में फेल पाए गए हैं। बुधवार को देहलां के डाइट संस्थान में…

Read More

भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करने की निंदा

गगरेट (ऊना)। लोकतंत्र में विपक्ष का हक होता है कि वह सरकार की गलत नीतियों, महंगाई और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए धरना प्रदर्शन करे, लेकिन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर कांग्रेस कार्यकर्ता घटिया राजनीति पर उतर आए हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जगह भाजपा नेताओं के पुतले जला रहे हैं। उक्त शब्द गगरेट से भाजपा प्रत्याशी सुनील कालिया ने कहे। उन्होंने वीरभद्र का पुतला जलाने पर भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करने पर कड़ी निंदा…

Read More

युवकों पर गंडासे से हमला

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल बाजार में तीन युवकों ने दुकान में घुसकर दो युवकों पर लाठियों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे युवक लहूलुहान हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। वारदात के हमलावर भाग निकले हैं। पुलिस ने मामले के संदर्भ तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक टाहलीवाल में दुकान करने वाले नंगल कलां निवासी सुभाष चंद ने शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार देर शाम वह और एक…

Read More

माइनस में पहुंचा कल्पा का तापमान

रिकांगपिओ (किन्नौर)। बुधवार सुबह से किन्नौर में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इस कारण जिला पूर्ण रूप से शीत लहर की चपेट में आ गया है। बुधवार को कल्पा का तापमान माइनस में पहुंच गया है। कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार पर्यटन स्थल छितकुल का तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। वहीं, बर्फबारी शुरू होते ही आईपीएच की पानी आपूर्ति के दावे की भी पोल खुल गई है। क्योंकि सर्दी शुरू होते ही आईपीएच विभाग रिकांगपिओ के अधिकतर क्षेत्रों में पानी…

Read More

आनी-बश्ता सड़क जनता को समर्पित

आनी (कुल्लू)। आनी-बश्ता सड़क बुधवार को जनता को समर्पित कर दी गई है। सड़क का उद्घाटन आनी के विधायक खूब राम आनंद ने किया। इस सड़क का निर्माण कार्य 37 साल बाद पूरा हो पाया है। विधायक ने एचआरटीसी की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब इस रूट पर आनी से दलाश के लिए बस चलेगी, जो वाया देऊरी, थबोली होकर दलाश पहुंचेगी। इस सड़क से क्षेत्र की आनी, बखनाओं, जाबन और दलाश के दर्जनों गांवों को लाभ मिलेगा। इस सड़क के निर्माण पर दो करोड़ 90 लाख…

Read More

काम पूरा, फिर भी शुरू नहीं की योजना

सुबाथू (सोलन)। करीब 74 लाख रुपये की लागत से बनी छपरौली उठाऊ पेयजल योजना शुरू न होने से सुबाथू के एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो रहे हैं। इस योजना का कार्य करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था। पिछले एक साल से योजना बनकर पूरी तरह तैयार हैं। बावजूद इसके आईपीएच विभाग ने अभी तक इसे सुचारु नहीं किया है। इस योजना के शुरू होने से जाड़ला पंचायत, आरला, थड़ी, अप्पर थड़ी, शडियाणा और जोहर आदि गांव की करीब 2000 से अधिक आबादी को लाभ होगा। मौजूदा समय…

Read More

भाजपा गैर कानूनी कार्यों को छिपाने को लगा रही आरोप : सोलंकी

नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर आरोप लगाया कि वह अपने कार्यकाल में हुए गैर कानूनी कार्यों को छिपाने के लिए स्वच्छ छवि के मुख्यमंत्री वीरभद्र पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को जारी एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में अधिकारियों पर गैर कानूनी काम करने का किस कद्र दबाव बनाया जाता था इसका उदाहरण कांगड़ा के पूर्व डीसी के विजिलेंस को दिए बयान से साबित होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एचपीसीए को…

Read More

सरिया और लकड़ी चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सराहां (सिरमौर)। थाना पच्छाद के अंतर्गत चौकी चड़ेच गांव में पुलिस ने सरिया चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार एवं वरुण कुमार निवासी चौकी चड़ेच के पास से चोरी का डेढ़ क्विंटल सरिया भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सराहां स्थित एसवीएन कालोनी से पिछले सप्ताह एक घर से तकरीबन डेढ़ क्विंटल सरिया चोरी हुआ था। मामला दर्ज होने पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कई क्षेत्रों में गश्त कर कार्रवाई…

Read More

कालका-शिमला ट्रैक पर हॉली डे स्पेशल ट्रेन बंद

शिमला। कालका-शिमला ट्रैक पर चल रही शिवालिक डुप्लीकेट हॉली डे स्पेशल ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। रेलवे ने इसे क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान सैलानियों के लिए चलाया था। रेलवे प्रबंधन ने ट्रेन में यात्रियों की आमद घटने के बाद इसे बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि बर्फबारी देखने की हसरत लिए अभी भी सैलानी मैदानी इलाकों से हिल्सक्वीन पहुंच रहे हैं। पिछले महीने कालका-शिमला ट्रैक से होकर शिमला पहुंचने वाली टॉय ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद दो गाड़ियां शुरू की गई थीं। हॉली…

Read More