माइनस में पहुंचा कल्पा का तापमान

रिकांगपिओ (किन्नौर)। बुधवार सुबह से किन्नौर में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इस कारण जिला पूर्ण रूप से शीत लहर की चपेट में आ गया है। बुधवार को कल्पा का तापमान माइनस में पहुंच गया है। कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार पर्यटन स्थल छितकुल का तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। वहीं, बर्फबारी शुरू होते ही आईपीएच की पानी आपूर्ति के दावे की भी पोल खुल गई है। क्योंकि सर्दी शुरू होते ही आईपीएच विभाग रिकांगपिओ के अधिकतर क्षेत्रों में पानी की नियमित आपूर्ति करने में असफल रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पूह क्षेत्र में बिजली के कट लगना भी शुरू हो गए हैं। मूरंग, जंगी, ठंगी सहित लिप्पा असरंग में तो पांच घंटेे के बिजली कट लग रहे हैं।

Related posts