आनी-बश्ता सड़क जनता को समर्पित

आनी (कुल्लू)। आनी-बश्ता सड़क बुधवार को जनता को समर्पित कर दी गई है। सड़क का उद्घाटन आनी के विधायक खूब राम आनंद ने किया। इस सड़क का निर्माण कार्य 37 साल बाद पूरा हो पाया है। विधायक ने एचआरटीसी की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब इस रूट पर आनी से दलाश के लिए बस चलेगी, जो वाया देऊरी, थबोली होकर दलाश पहुंचेगी।
इस सड़क से क्षेत्र की आनी, बखनाओं, जाबन और दलाश के दर्जनों गांवों को लाभ मिलेगा। इस सड़क के निर्माण पर दो करोड़ 90 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस मौके पर देऊरी माता मंदिर और कष्टा गांव में जनसभा का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर एचपीएमसी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस सचिव परसराम, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता ठाकुर, सतपाल ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर, एसडीएम आनी नीरज गुप्ता, डीएसपी आनी प्रवीर ठाकुर, एक्सईएन लोनिवि अनिल शर्मा, एसडीओ डीआर कश्यप, जेई धन सिंह शर्मा, अश्विनी शर्मा, जेई एमडी अकेला, आरएम रामपुर गुरवचन सिंह, अड्डा प्रभारी आनी टीसी वर्मा, संतोष ठाकुर, सतपाल ठाकुर, आनी पंचायत प्रधान विनोद चंदेल, उप प्रधान कपूर चंद शर्मा, प्रधान राधा देवी, उपप्रधान दलीप जोन, प्रधान प्रेमलता, देऊरी मंदिर के कारदार लीला चंद ठाकुर, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष सेसराम आजाद, आनी अराजपत्रित कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजय कंवर, प्रधान चमन मून, जिप सदस्य चांद ठाकुर, महेंद्र ठाकुर और पम्मी सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts