नंद लाल के भाजपा में शामिल होने पर हर्ष

कुल्लू। हिलोपा से आनी विधानसभा क्षेत्र से विस चुनाव लड़ने वाले नंद लाल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को नंदलाल ने हिलोपा छोड़कर जयराम ठाकुर एवं रामस्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में मंडी में एक सादे समारोह के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। नंद लाल अपने समर्थकों निरमंड युवा सेना के राम लाल, युवा सेना अध्यक्ष निरमंड प्रेमपाल संजू, हिलोपा आनी मंडल के महामंत्री ज्ञान वर्मा सहित भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर नंद लाल ने कहा कि वह पिछले चुनावों में गलतफहमी…

Read More

पेपर रद्द, विधार्थी असमंजस में

खराहल (कुल्लू)। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की कार्य प्रणाली से अभिभावकों और छात्रों में काफी रोष है। अभिभावकों का कहना है कि पेपरों के लीक होने से विधार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उनकी पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश शिक्षा बोर्ड की कार्य प्रणाली पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। अभिभावक अमित, कमलेश, चमन, कर्म चंद, गीता, बीना, कला और ध्यान चंद आदि के अनुसार बार-बार पेपरों के लीक होने से छात्र पसोपेश में पड़ रहे हैं। इस गोरख ध्ंाधे में संलिप्त शातिरों…

Read More

खड्ड परीक्षा केंद्र में पकड़े चार नकलची

संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में सोमवार को जमा दो सूचना एवं प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा में उपनिदेशक उच्च शिक्षा आरसी टबयाल एवं उनकी टीम के सदस्यों जनकराज, विजय अत्री, शशि कुमारी ने तीन परीक्षा केंद्रों का बेहड़-जसवां, सलोह एवं खड्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने खड्ड परीक्षा केंद्र में चार छात्रों को नकल करते पकड़ा। प्रवक्ता विजय कुमार शर्मा पर आधारित टीम के सदस्यों नीलम जसवाल, सतपाल वर्मा, शशिपाल ने अंबोटा, घनारी एवं दौलतपुर चौक स्थित परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। प्रवक्ता…

Read More

फंदे पर झूला युवक, मौत

ऊना। स्थानीय बस अड्डे में मंगलवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान यूपी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो बस अड्डे के आसपास सफाई आदि करता था। पुलिस के अनुसार बस अड्डे में 26 वर्षीय सुनील कुमार निवासी घाटी जिला बिजनौर, यूपी ने मंगलवार को बस अड्डे के एक कमरे…

Read More

राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 21 अप्रैल से

रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में स्टार नाइट पंद्रह अप्रैल से पहले तय की जाएगी। दस अप्रैल तक मेेले में शरीक होने वाले कलाकारों के आवेदन शामिल किए जाएंगे। मेले का आयोजन 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम रोहड़ू यशपाल सिंह वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। रोहड़ू मेला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला मैदान में ही आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान सभी उप कमेटियों को अपने काम में जुटने का आग्रह किया गया। इस दौरान…

Read More

सड़क हादसे में बीडीसी सदस्य की मौत

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। थानाधार से मंगसू जाने वाली सड़क पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बीडीसी सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर रामपुर में नाकाम ट्रैफिक व्यवस्था ने मंगलवार को एक और मासूम बच्ची की जान ले ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को हुए इस हादसे में पंचायत समिति मंगसू के सदस्य प्रताप चौहान…

Read More

बर्फ हटाने के नाम पर लगाया चूना

रोहड़ू  डोडरा क्वार क्षेत्र के लोगों ने पिछले साल सड़क से बर्फ व मलबा हटाने के नाम पर खर्च की गई राशि के जांच की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि डोडरा क्वार सड़क से बर्फ हटाने के नाम पर लोनिवि ने सरकार के खजाने को चूना लगाया है। उन्होंने इसकी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिकायत करने का ऐलान भी किया है। डोडरा क्वार क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि लोक निर्माण विभाग सड़क खोलने के लिए अस्सी लाख सही तरीके से खर्च करता तो लोगों…

Read More

पूर्वनी झूले के पास सड़क धंसना अभी भी जारी

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)जिले के एनएच-5 पूर्वनी झूले के पास एनएच का धंसना अभी भी जारी है। वहीं लोगों का मानना है कि काशंग बिजली प्रोजेक्ट की सुरंग के निर्माण को लेकर की जा रही ब्लास्टिंग के कारण लगातार एनएच को नुकसान पहुंच रहा है। लगातार पहाड़ी से आ रही चट्टानों के कारण मंगलवार को भी मार्ग बहाल करने का काम शुरू नहीं हो पाया है। हांगरंग संघर्ष समिति के अध्यक्ष शांता कुमार नेगी, उपाध्यक्ष रमेश नेगी, प्रवक्ता देव सिंह नेगी, प्रधान पूह सुशील साना, प्रधान लियो पानमा दोर्जे नेगी, सोनम…

Read More

रिकांगपिओं में खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)रिकांगपिओ बाजार में मंगलवार को जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान नियमों को ताक पर रख कर कारोबार कर रहे व्यापारियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 22 क्विंटल 10 किलो सब्जियाें को कब्जे में लिया गया। वहीं 20 किलो मीट को भी विभाग ने अपने कब्जे में लिया है क्योंकि उक्त व्यापारियों के पास न ही रेट लिस्ट थी और न ही पक्के बिल थे। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एलएस कनेट की अगुवाई में उड़नदस्ते ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ बाजार की आठ सब्जी…

Read More

होली मेले में नचाएंगे हंसराज हंस

पालमपुर (कांगड़ा)। राज्यस्तरीय होली मेले पालमपुर में सांस्कृतिक संध्याओं में लोगों का जमकर मनोरंजन होगा। मुख्य आकर्षण सूफी गायक हंसराज हंस होंगे। इन संध्याओं को लेकर होली कमेटी ने आने वाले मुख्य कलाकारों का चयन कर लिया है। इस बार मेले की 14 मार्च को पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक हंसराज हंस मुख्य गायक होंगे, तो दिलजान भी इस संध्या में जादू बिखेरेंगे। 15 मार्च को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हास्य कलाकार गौरव शर्मा, वॉयस ऑफ हिमाचल फेम साहिल और ठाकुर दास राठी प्रस्तुति देंगे। 16 मार्च तीसरी संस्कृति…

Read More