धर्मशाला(आत्मा राम)बार-बार हिदायतें देने के बावजूद टैक्स की अदायगी न करने वाले हाउस होल्डरों से टैक्स वसूली नगर परिषद कोर्ट के माध्यम से करवा सकती है। फिलहाल, उपभोक्ता को टैक्स जमा करवाने के लिए नप ने 31 मार्च तक का समय दिया है। सैकड़ों हाउस होल्डरों ने लंबे समय से टैक्स नप के पास जमा नहीं करवाया है। कचहरी अड्डे के पास एक होटल व्यवसायी ने होटल का टैक्स कई साल से नहीं भरा है। होटल मालिक से नप ने 20 लाख की राशि वसूल करनी है। इसके अलावा शहर…
Read MoreCategory: Himachal News
वेतन नहीं मिला, कैसे होगा बच्चों का एडमिशन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पिछले चार माह से बिना वेतन काम कर रहे नगरोटा बगवां नगर परिषद के कर्मचारियों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। रोटी के जुगाड़ और रोजमर्रा के खर्चों से जूझ रहे कर्मचारियों को अब अपने बच्चों के दाखिले की चिंता सताने लगी है। स्थिति गंभीर है, लेकिन समझने वाला कोई नहीं। कर्मचारी होली के रंगों का लुत्फ भी नहीं उठा पाएंगे। लंबे समय से आर्थिक तंगहाली से गुजर रही नगरोटा बगवां नगर परिषद ने वेतन देने को हाथ खड़े कर दिए हैं। अब 60 लाख…
Read Moreयातायात नियमों की अनदेखी, लोग परेशान
कुल्लू (भाग सिंह) जिले में यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इससे सड़क हादसे को न्यौता मिल रहा है। इस ओर न ही पुलिस प्रशासन और न ही निगम प्रबंधन का ध्यान है और न ही बस मालिकों को परवाह है। बसों में स्टीरियो, मोबाइल और तेज रफ्तारी पर सरकार के कड़े निर्देशानुसार भी प्रतिबंध नहीं लग रहा है। जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला में 193 निजी बसें हैं। सेवानिवृत्त सीएचटी जीत राम, नाथू राम, पवन कुमार, रमेश ठाकुर और लाल चंद के अनुसार बसों में सरेआम…
Read Moreमयाड़ और तिनन घाटी के कई गांवों में बिजली गुल
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी में पिछले दो दिन से बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग के समीप सटे कोकसर गांव में करीब चार फुट हिमपात हुआ है। इसके अलावा रोहतांग दर्रे में आठ फुट हिमपात होने का अनुमान है। लाहौल घाटी में दो दिन से हो रही हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घाटी के तमाम मार्ग यातायात के लिए ठप पड़ गया है। वहीं कई हिस्सों में बिजली गुल है। जिला मुख्यालय केलांग और उपमंडल उदयपुर में दो फुट हिमपात दर्ज किया गया है। कोकसर में चार फुट ताजा…
Read Moreमनाली के डोभी से युवती अगवा
कुल्लू (सरिता)मनाली के डोभी से एक युवती को अगवा करने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भादंसं की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती के पिता कर्मचंद निवासी डोभी ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी घर से गायब है। चार मार्च को उनकी बेटी कॉपी और पैन लेने बाजार गई थीं, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटी है। उन्हें…
Read Moreप्रतिमाह 500 रुपये मिले चिकित्सा भत्ता
कुल्लू(भाग सिंह)सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक में पेशनरों ने प्रतिमाह 500 रुपये चिकित्सा भत्ते की मांग उठाई। बैठक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कुल्लू मंडल प्रधान खेमराज शर्मा ने की। वहीं बैठक में पेंशनरों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। पेंशनरों के अनुसार अभी तक विभिन्न कार्यालयों में लंबित पड़े 4-9-14 बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा मेडिकल बिलों के बजट का प्रावधान नहीं हुआ है। इससे पेंशनर आर्थिक संकट से जूझ रहे…
Read Moreऊना में 54 मतदान केंद्र अति संवेदनशील
ऊना(विवेक त्रिपाठी)उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक जैन ने कहा कि जिला ऊना में 3 लाख 63 हजार 764 सामान्य वोटर व 5027 सर्विस वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन्हें मिलाकर जिला में वोटरों की कुल संख्या 3 लाख 68 हजार 792 बनती है। सामान्य वोटरों में 1 लाख 86 हजार 654 पुरुष व 1 लाख 77 हजार 110 महिला वोटर होंगे। सर्विस वोटरों में 4168 पुरुष व 859 महिला वोटर होंगे। जिला में 508 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 112 मतदान केंद्र संवेदनशील व 54 मतदान केंद्र…
Read Moreविदेश भेजने के नाम पर लुटे युवक
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के लगभग 18 युवकों के साथ विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवकों ने आस्ट्रेलिया जाने के लिए कथित एजेंट के पास 60-60 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज जमा करवाए थे। लेकिन कुछ दिनों के बाद एजेंट बोरिया बिस्तर समेटकर फरार हो गया। फर्जी एजेंटों का शिकार हो चुके राज कुमार धीमान का कहना है कि कुछ माह पहले पंजाब से संबंधित एक एजेंट ने बंगाणा में आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दुबई, कनाडा, कुवैत भेजने के लिए कार्यालय खोला था।…
Read Moreसंदिग्ध हालत में महिला की मौत
अंब (ऊना)। मैड़ी में बाबा बड़भाग सिंह मेले के सेक्टर एक में बने अस्थायी टेंट में रुक ी एक 46 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के साथ मेले में आए अन्य लोगों ने उसे मेले में लगे चिकित्सा बूथ पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। मेला चिकित्सा अधिकारी डा. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7.50 बजे कुछ लोग महिला को…
Read Moreसंदिग्ध हालत में महिला की मौत
अंब (ऊना)। मैड़ी में बाबा बड़भाग सिंह मेले के सेक्टर एक में बने अस्थायी टेंट में रुक ी एक 46 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के साथ मेले में आए अन्य लोगों ने उसे मेले में लगे चिकित्सा बूथ पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। मेला चिकित्सा अधिकारी डा. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7.50 बजे कुछ लोग महिला को…
Read More