उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यहां चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की कमी से मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। वहीं, यहां के अस्पतालों को दी गई अल्ट्रासाउंड मशीनें भी धूल फांक रही हैं। कई वर्ष पहले पूर्व सरकार ने इस क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीनें तो दे रखीं है, लेकिन रेडियोलॉजिस्टों के न होने से ये मशीनें बेकार साबित हो रही हैं। घाटी की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी भी…
Read MoreCategory: Himachal News
जमीन विवाद को लेकर मारपीट, एक गंभीर
खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की नयेउली पंचायत में जमीन विवाद को लेकर दो गुट भिड़ गए। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की हालात काफी गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह ग्राम पंचायत नयेउली के कोषनाला गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर हमला…
Read Moreपुलिस ने धड़ाधड़ काटे वाहनों के चालान
ऊना जिला पुलिस ने यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर वीरवार एवं शुक्रवार को 160 वाहनों के चालान काटे। इनसे 1 लाख 40 हजार 700 सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया। अवैध खनन करते दो वाहनों के चालान काटकर 9320 रुपये का जुर्माना प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते कुल 16 लोगों से 17 सौ रुपये का जुर्माना वूसला। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने पर सात चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, छह चालान निर्धारित गति से अधिक गति से वाहन चलाने पर,…
Read Moreबस-कार भिड़ंत में महिला की मौत, दो गंभीर
मैड़ी (ऊना)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 अंब-हमीरपुर सड़क पर लंगयाणा के समीप एक बस की कार से भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को फौरन सामुदायिक चिकित्सालय अंब के बाद ऊना अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को एचआरटीसी की बस एचपी 72ए-1402 ऊहल…
Read Moreकिसान सभा ने रोहड़ू में निकाली रैली
रोहड़ू हिमाचल प्रदेश किसान सभा ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर रोहड़ू में धरना प्रदर्शन किया। सभा ने रोहडू बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय कर रैली निकाली तथा एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जनसभा में किसान सभा रोहड़ू इकाई के अध्यक्ष सुखदेव चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत जनसंख्या गांव में रहती है। 84 प्रतिशत परिवारों के पास पांच बीघा या इससे कम भूमि है। 70 प्रतिशत लोगों की रोजी रोटी खेती व बागवानी से चलती…
Read Moreठियोग में बिजली के कट बने परेशानी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि लोगों ने बिजली के अघोषित कट की समस्या को लेकर कई बार बिजली बोर्ड से शिकायत भी की, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो पाया है। आलम यह है कि इस समस्या से शहर के सात वार्डों के सैकड़ों लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोग भी परेशान हैं, लेकिन लोगों की शिकायत के बाद भी बिजली बोर्ड खामोश है। शुक्रवार को भी 11:59 से बिजली आपूर्ति बंद रही।…
Read Moreमिल्क चिलिंग प्लांट शिफ्ट करने पर भड़के
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मिल्क चिलिंग सेंटर को गुम्मा से कुमारसैन स्थानांतरित करने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। यहां जारी बयान में कलबोग पंचायत के प्रधान कंवर डोगरा, रतनाडी पंचायत प्रधान ज्ञान ठाकुर, बागी पंचायत उपप्रधान मदन बिंटा, नगान पंचायत प्रधान मंजुला, गुम्मा पंचायत प्रधान सुनील चौहान, बखोला पंचायत प्रधान निशा चौहान, महासू पंचायत प्रधान सुनीता, प्रेमनगर पंचायत प्रधान रंजना, पांदली पंचायत प्रधान संतोष, बाग डुमैहर पंचायत प्रधान मोहन चौहान, ग्रावग पंचायत प्रधान महेंद्र, दरकोटी पंचायत प्रधान सुरेंद्र, शीली पंचायत प्रधान राकेश डोगरा, पराली पंचायत प्रधान…
Read Moreपहले मारपीट की और फिर कुत्ते से कटवाया
चंबा (गीता)तीसा के कल्हेल में एक दंपति के साथ तीन लोगों ने बेवजह मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने के बाद दंपति के पीछे अपना कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने भवाला निवासी चमारू राम की दाहिनी टांग को काट लिया है। तीसा थाना में चमारू पुत्र तेजा गांव भवाला डाकघर कल्हेल तहसील चुराह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 25 मार्च को वह और उनकी पत्नी नीलू मनरेगा की पेमेंट लेकर कल्हेल से घर से वापस जा रहे थे तो खनी गांव के पास रास्ते में नशे…
Read Moreआरएसएस के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही भाजपा
चंबा(गीता)कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा के पास अपना कोई एजेंडा नहीं है। पार्टी आरएसएस के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा भाजपा में आरएसएस की ओर से प्रत्याशी थोपे गए हैं। वह चंबा के कमेटी हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा में आरएसएस के हस्तक्षेप के कारण भाजपा के शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व सुषमा स्वराज जैसे नेताओं की अनदेखी हुई है। इसके साथ ही भाजपा ने…
Read Moreएक किलो चरस सहित दो गिरफ्तार
चंबा(गीता)पुलिस चौकी खैरी के तहत सलूणी उपमंडल के दो लोगों को एक किलो चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। हेड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह की अगुवाई में खैरी-सुंडला मार्ग पर चौहड़ा डैम के पास धाई नाला में पुलिस ने नाका लगा रखा था। पण्ताह की ओर से आ रही बाइक को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो बाइक सवार हड़बड़ा गए। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनसे एक किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेने सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।…
Read More