चंबा(गीता) भले ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कुछ दिन पूर्व 45 दिन के भीतर उपभोक्ताआें को फोटोयुक्त राशनकार्ड उपलब्ध करवाने का दावा किया था, लेकिन इस अवधि के भीतर लोगों के राशनकार्ड नहीं बन पाएंगे। फोटोयुक्त राशनकार्ड के लिए अभी उपभोक्ताओं को और इंतजार करना पड़ेगा। लोकसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लगने से ई-राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया लटक गई है। अब मई माह के बाद ही दोबारा राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग ने राशनकार्ड पर मंत्रियों की फोटो लगाने…
Read MoreCategory: Himachal News
प्राइवेट स्कूल के दस्तावेज कब्जे में
बैजनाथ/धर्मशाला(आत्मा राम)बैजनाथ पुलिस ने वीरवार को जेवीएस स्कूल महाकाल में दोपहर बाद फिर दस्तक दी। डीएसपी पुनीत रघु और आईओ थाना प्रभारी राजिंद्र शर्मा ने पेपर आउट प्रकरण के चौथे दिन गहन पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल के समस्त दस्तावेजों और नौवीं, जमा एक के हो चुके पेपरों की जांच की। इस दौरान स्कूल स्टाफ और मान्यता आदि से संबंधित समस्त दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए। पुलिस मामले में समस्त दस्तावेजों और साक्ष्यों को जुटाने के बाद ही न्यायालय की शरण में जाने के पक्ष में है। क्रॉस…
Read Moreविहिप अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक 22 से कांगड़ा में
नूरपुर (कांगड़ा)। विश्व हिंदू परिषद से संबंधित दुर्गावाहिनी की केंद्रीय सहमंत्री माला रावल ने कहा कि दुर्गावाहिनी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। विहिप नेत्री माला रावल ने कहा कि देशभर में 40 प्रांतों में दुर्गावाहिनी की इकाइयां महिलाओं को जागरूक और शिक्षित करने का काम कर रही हैं। प्रदेश के 221 गांवों में दुर्गावाहिनी की इकाइयां कार्य कर रही हैं। संगठन की 1500 गांवों में ऐसी इकाइयां गठित करने की योजना है। इन इकाइयों के माध्यम से महिलाओं को धार्मिक, राजनीतिक…
Read Moreनामांकन के बाद करूंगा बड़ा खुलासा : सुशांत
फतेहपुर (कांगड़ा)। आम आदमी पार्टी के कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से प्रत्याशी डा. राजन सुशांत ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल करेंगे। फतेहपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशांत ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद प्रदेश की रेललाइनों को ब्राडगेज में तबदील करने की उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही जनता की सहूलियत को देखते हुए बसों के समय की तर्ज पर रेलगाड़ियां चलवाना और नई ट्रेनें शुरू करने के मुद्दे को भी अपनी प्राथमिकता में शामिल करेंगे। सुशांत ने कांग्रेस…
Read More149 कर्मियों के खिलाफ पेश होंगे चालान
धर्मशाला।(आत्मा राम)शिक्षा बोर्ड फर्जी प्रमाणपत्र केस से जुड़े दो मामलों में पुलिस को बोर्ड की प्रोसिक्यूशन स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही अदालत में मामले में संलिप्त करीब 149 कर्मचारियों के खिलाफ चालान पेश किए जाएंगे। पुलिस 100 कर्मचारियों के चालान कोर्ट में पेश कर चुकी है। फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बोर्ड कर्मचारियों से लेकर डाकिये और छात्रों की संलिप्तता पाई गई थी। मामले में पुलिस ने 249 गिरफ्तारियां की थीं। पुलिस आगामी कार्रवाई को लेकर बोर्ड से प्रोसिक्यूशन स्वीकृति की मांग कर रही थी। इसे लेकर कई बार…
Read Moreसबसे महंगा बिका था चार टिकटों का सेट
धर्मशाला( आत्मा राम) भारत को अंग्रेजों से आजाद करवाने के बाद महात्मा गांधी के व्यक्तित्व के विदेशों में भी लोग कायल थे। महात्मा गांधी ने विदेशों में भी लोगाें के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। 1947 में जैसे ही महात्मा गांधी पर आधारित चार टिकटों का सेट रिलीज हुआ तो टिकटों को विदेशों में भी पत्राचार में प्रयोग में लाया गया। हालांकि, टिकटों की मांग बढ़ने के बाद उस समय प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने विदेशों में टिकटों को पत्राचार में प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। सेट…
Read Moreतीन दिन में कैसे निकलेगा रिजल्ट?
धर्मशाला (आत्मा राम)जमा एक के पेपर आउट मामले का खुलासा करने के बाद जमा एक के फिजिक्स और आईपी के पेपर रद्द हुए हैं। आनन-फानन में पेपर दोबारा करवाने का निर्णय हुआ और तिथियां 28 मार्च तथा दो अप्रैल रख दी गईं। साथ ही परीक्षा परिणाम पांच अप्रैल को निकालने का निर्णय हुआ। हालांकि, पहले रिजल्ट 31 मार्च को निकलना था, लेकिन पेपर आउट होने के चलते परिणाम लेट करना पड़ा। अध्यापकों के लिए पेंच फंस गया है कि 28 मार्च से जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं का स्पॉट मूल्यांकन…
Read Moreलोस चुनाव के मद्देनजर छुट्टियां रद्द
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तैनात बाहरी जिलों के अधिकारियों और कर्मचारियोें को अपनों से मिलने का इंतजार लंबा खिंच गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में यहां तैनात अधिकारी और कर्मचारी करीब छह माह बाद अपनों से मिल सकेंगे। प्रदेश में सात मई को लोकसभा चुनाव के चलते यह कदम उठाया गया है। ये कर्मचारी अक्तूबर से लाहौल-स्पीति जिले में ड्यूटी पर डटे हैं। दिसंबर से अब तक बर्फबारी के चलते यह कर्मचारी वर्ग अपने घर की ओर…
Read Moreकब उतरेगा लोगों की पीठ से बोझा
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। चंद्रावैली के गौंधला पंचायत के गांव यांगलावासियाें के पच्चीस 25 वर्ष बाद भी सड़क-पुल बनने की सपने पूरे नहीं हो सके हैं। आज भी इस गांव के ग्रामीणों को अपने नकदी उत्पाद अपनी तथा घोड़ों की पीठ पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने पड़ते हैं। हालांकि, यांगला के लिए छह किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए वर्ष 1989 में धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद महज तीन किलोमीटर से आगे सड़क नहीं बन पाई है। जबकि, वर्ष 2001 में पुल निर्माण के लिए 126.50 लाख की धनाराशि स्वीकृत होने…
Read Moreचुनाव के बाद हवा हो जाते हैं वायदे
बंजार (कुल्लू)(भाग सिंह)चुनावी दौर शुरू होते ही क्षेत्रवासियों ने नेताओं की ओर से किए गए वायदों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में जिला के उपमंडल बंजार की जनता ने भी हर बार के चुनाव की तरह इस बार भी बंजार में लोक निर्माण विभाग के मंडलीय कार्यालय खोलने का मुद्दा जोरशोर से उठाया है। हालांकि, बंजार में मंडलीय कार्यालय खोलने का मुद्दा काफी पुराना है। लेकिन, चुनाव के समय हर पार्टी के नेता वायदे तो कर जाते हैं, लेकिन बाद में इन वायदों को भूल जाते हैं।…
Read More