बागी विधायकों को लेकर भाजपा बना रही है कई रणनीति, अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के छह विधायकों सहित तीन निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ से देहरादून शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें मसूरी या ऋषिकेश में रखा गया है। शुक्रवार दोपहर को चंडीगढ़ से चार्टर्ड प्लेन के माध्यम से उन्हें देहरादून ले जाया गया। मुख्यमंत्री ने बैजनाथ में जनसभा के दौरान कहा कि चंडीगढ़ में रखे गए कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायकों को कहीं और शिफ्ट कर दिया है। शिफ्ट किए गए कांग्रेस के बागी विधायकों…
Read MoreCategory: Himachal News
बच्चो को कॉटन कैंडी न खाने दे हो सकते है कैंसर के शिकार, सैंपल में हुआ बड़ा खुलासा
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कॉटन कैंडी के सैंपल की जांच रिपोर्ट में सेहत के लिए हानिकारक माने जाने वाले कलरिंग मैटीरियल पाए जाने की पुष्टि हुई है। इस कॉटन कैंडी को खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के होने का खतरा हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग बिलासपुर की टीम ने 20 फरवरी को घुमारवीं बाजार में कॉटन कैंडी का एक सैंपल भरा था, जिसे जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया था । वहीं कैंडी विक्रेता को विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार…
Read Moreसुक्खू सरकार में 1500 किन महिलाओ को मिलेंगे किन को नहीं, जानिए पूरी रिपोर्ट
कांग्रेस की पांचवी गारंटी में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सरकार से नियमित आय प्राप्त नहीं करने वाली महिलाओं को ही प्रति माह 1500-1500 रुपये मिलेंगे। योजना के तहत पात्र महिलाओं की जानकारी जुटाने के लिए सरकार ने फॉर्म जार कर दिए हैं। महिलाओं को तहसील कल्याण अधिकारी के पास आवेदन करने होंगे। हिमाचल की मूल निवासी महिलाओं को ही योजना के तहत लाभ मिलेगा। तहसील कल्याण अधिकारी फाॅर्म सत्यापित करेंगे। इसके बाद संबंधित विभाग की ओर से धनराशि जारी की जाएगी। प्रदेश की पात्र…
Read Moreधर्मशाला को मिला 25वें अंतरराष्ट्रिय क्रिकेटमैच की मेजबानी करने का अवसर, भारतीय टीम अपनी जीत को सुनिश्चित करने का करेंगी प्रयास
धर्मशाला के अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट स्टेडियम में 7 से 11 मार्च तक 25वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। वर्ष 2003 में स्टेडियम में रणजी मैच शुरू होने के बाद करीब दस साल बाद धर्मशाला को 2013 में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला था। 27 जनवरी 2013 को धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया था। अब तक धर्मशाला में 24 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। 24 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 मैच टी-20, नौ एक दिवसीय और एक टेस्ट मैच शामिल है। धर्मशाला में भारतीय…
Read Moreकांग्रेस – भाजपा नेताओ की दिल्ली दौड़, अपने अपने मकसद में होना चाहते है कामयाब
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हाईकमान से मिलने दिल्ली जा सकते है । वहां ही विक्रमादित्य सिंह का भी दिल्ली दौरा है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली जा सकते हैं। वह दिल्ली में हाईकमान और आला नेताओं से भेंट कर सकते हैं। उनकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात संभव है। हालांकि बुधवार को सीएम सुक्खू के नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम फाइनल नहीं था। यह वीरवार को ही तय…
Read Moreसरकारी क्षेत्र में की जा रहीं 20 हजार भर्तियां: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। इसके लिए नीतियों-कानूनों में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने यह बात आज कांगड़ा जिले के देहरा और नगरोटा बगवां में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार युवा हितैषी सरकार है और उनके लिए सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां की जा रही हैं। जलशक्ति विभाग में करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी देने के साथ ही शिक्षा विभाग में 6500,…
Read Moreदेश में पहली बार एनोकी मशरूम तैयार, सफल रहा शोध कार्य, जानिए इसके विशेष फायदे
हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित खुंब अनुसंधान निदेशालय ने इस खास मशरूम को तैयार करने के शोध कार्य में सफलता हांसिल की है। चीन, नेपाल और पाकिस्तान के हिमालयी क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली एनोकी मशरूम अब देशभर में उगा सकेंगे। खुंब अनुसंधान निदेशालय (डीएमआर) ने इस मशरूम को तैयार करने में सफलता हासिल की है। इसे सफेद और गोल्डन रंग में तैयार किया गया है। यह गुच्छी मशरूम की एक प्रजाति है। इस मशरूम को तैयार करने के लिए खुंब अनुसंधान निदेशालय पिछले वर्ष से शोध…
Read Moreमुख्यमंत्री सुक्खू ने नेरवा में लगाई घोषणाओं की झड़ी, 73.43 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के चौपाल के नेरवा में 73.43 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नवीन योजनाओं के माध्यम से राज्य के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार के लिए कार्यरत है। मुख्यमंत्री ने 5.10 करोड़ रुपये की लागत से कनाहल से बजाथल, 5.14 करोड़ रुपये की लागत से सैंज से डाक सराड़, 6.83 करोड़ रुपये की लागत से तराहं से बनाह, 6.89 करोड़ रुपये की लागत…
Read Moreमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारम्भ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां पशुपालन विभाग की 1962-मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया, जिसके तहत प्रथम चरण में 44 विकास खंडों में एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई हैं। इस पर 7.04 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इनमें से बिलासपुर, ऊना, सोलन व कुल्लू में तीन-तीन, लाहौल-स्पीति में दो, मंडी व शिमला में पांच, चंबा, सिरमौर व हमीरपुर में चार-चार, किन्नौर में एक तथा कांगड़ा जिला में सात मोबाइल एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने पशु संजीवनी कॉल सेंटर का…
Read Moreकांग्रेस के बागी विधायकों पर सीआईडी की नजर, केंद्र ने की सीआरपीएफ की तैनाती
सुक्खू सरकार को बागी विधायकों की पूरी रिपोर्ट देगी सीआईडी कांग्रेस के बागी विधायकों पर सीआईडी की नजर । चंडीगढ़ के एक निजी होटल में ठहरे इन बागी विधायकों से कौन-कौन मुलाकात कर रहे हैं, सीआईडी के पास इसकी रिपोर्ट है। हालांकि बागियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ की तैनाती की है। होटलों के आसपास कड़ा पहरा है। बागी विधायकों को अगर कहीं जाना हो तो सीआरपीएफ के जवान साथ जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनकी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की तैनाती की है। अगर…
Read More