प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से न लें लेट फीस

प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से न लें लेट फीस चंबा। डिग्री कॉलेज में एनएसयूआई इकाई ने प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों से लेट फीस न वसूले जाने की मांग उठाई है। इकाई ने संगठन की लंबित मांगों को लेकर मांग पत्र कॉलेज की कार्यकारी प्रधानाचार्य मंजुला शर्मा को सौंपा। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष चंदन नरूला की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या को कॉलेज में छात्र वर्ग को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष और परिसर अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में…

Read More

लंबित मांगें पूरी न होने पर बोला हल्ला

चंबा। सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्करज एवं हेल्पर्ज यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर शहर में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त चंबा संदीप कदम के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी वर्क रज और हैल्पर्ज को नियमित किया जाए। इसके अलावा केंद्रों में विभाग द्वारा खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाए, वर्करज को…

Read More

छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान अवश्य दें : बुटेल

पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में शिक्षा पर 4282 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। स्कूल के बच्चों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि किसी भी संस्थान में वार्षिक उत्सव का विशेष महत्व होता है। यह वह पल होता है, जब हम अपना आकलन करते हैं। प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में वार्षिक उत्सवों का आयोजन अनिवार्य…

Read More

कुलपति के बयान पर भड़की एनएसयूआई

धर्मशाला। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी सुरजीत भरमौरी ने कहा कि आने वाले समय में छात्र संघ के चुनाव आने वाले हैं। विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति ने बयान दिया है कि छात्र संघ के चुनाव नहीं होंगे। संघ इनके बयान की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसका हनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव को दिल्ली विश्वविद्यालय की तर्ज पर करवाने के लिए विवि के ईसी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा…

Read More

पैराग्लाइडिंग पायलटों को रोजी का संकट

बैजनाथ (कांगड़ा)। साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध कांगड़ा की बिलिंग घाटी में टेंडम उड़ानों पर रोक से स्थानीय पायलटों पर रोजी-रोटी का संकट मंडराने लगा है। प्रदेश पर्यटन विभाग ने जून माह की शुरुआत में टेंडम उड़ानाें पर रोक लगाने के फरमान जारी किए हैं। वर्तमान में बीड़ में करीब 50 पायलट इस व्यवसाय से सीधे रूप से जुडे़ हुए हैं। करीब दो हजार लोगों की आय इस रोक से किसी न किसी रूप में प्रभावित हुई है। टेंडम उड़ानों पर रोक पर विचार करने को लेकर पायलटों…

Read More

मनाली में नाले से लाश मिलने से सनसनी

मनाली/पतलीकूहल। पर्यटन नगरी मनाली के वामतट पर एक नाले से लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस केस में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 147 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। डीएसपी पूर्ण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक उन्हें जगतसुख से किसी नागरिक ने लाश मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने पाया कि जगतसुख नाले के बीचोंबीच एक क्षतविक्षत…

Read More

ऊना में दो ने निगला जहर, पीजीआई रेफर

ऊना। जिला के दो अलग-अलग क्षेत्रों में एक युवती और बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे दोनों की हालत काफी बिगड़ गई। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात लोअर अरनियाला निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से फौरन क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां…

Read More

जनशताब्दी में सफर करने वालों के लिए बुरी खबर

सिर्फ 8 मिनट के लिए रुकेगी स्टेशन पर ऊना से दिल्ली के लिए जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस अब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो मिनट कम रुकेगी। पहले ये ट्रेन चंडीगढ़ में 10 मिनट रुकती थी, लेकिन अब ये आठ मिनट ही रुका करेगी। ये बदलाव अगले महीने एक जुलाई से लागू हो रहा है। लिहाजा, इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को थोड़ा जल्दी स्टेशन पर पहुंचना होगा। एक जुलाई से जनशताब्दी और चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस की टाइमिंग भी बदली जा रही हैं। सात मिनट लेट आएगी जनशताब्दी एक जुलाई से…

Read More

स्कूल में पानी की टंकी में मिला दिया जहर

पानी में मिला दिया कीटनाशक किन्नौर जिले के पूह खंड में मिडिल स्कूल सुन्नम के पानी के टैंक में किसी ने मार्शल स्प्रे ऑयल (जहरीला कीटनाशक) मिला दिया। इसी टैंक का पानी स्कूल में पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले कि कोई टैंक के पानी को पीता, इसमें जहर मिलने का पता चल गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सूझबूझ से बड़ी घटना होते होते टल गई। घटना के बाद से इलाके के लोग सन्‍न हैं। पानी के टैंक को सील कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज…

Read More

फीस वृद्घि पर भड़के छात्र, सभी कॉलेजों मे प्रदर्शन

एसएफआई की राज्य इकाई के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश स्तर पर सभी कॉलेजों में विश्वविद्यालय की प्रस्तावित फीस बढ़ोतरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। राजधानी शिमला के कॉलेजों समेत ठियोग, रामुपर, चंबा, तीसा, चुवाड़ी, मंडी, जोगिंद्रनगर, हमीरपुर और बिलासपुर कॉलेजों में विवि प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। एसएफआई ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को चेताया है कि यदि फीस में एक रुपये की भी बढ़ोतरी कर छात्रों पर आर्थिक बोझ डालने की कोशिश की तो इसके खिलाफ प्रदेश भर में एसएफआई आम छात्रों को साथ…

Read More