हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव भी होने है इस पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता छह कांग्रेस बागियों सहित तीन निर्दलीय विधायकों को कतई बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस छोड़ जो विधायक बागी बने हैं उन्हें कमल का चुनाव चिह्न थमाने से स्पष्ट हो गया है कि इसके पीछे भाजपा की साजिश थी। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान एक चक्रव्यूह रचा। बस वह एक दिन भाजपा का था। इसके बाद से अब भाजपा में सबसे…
Read MoreCategory: Himachal News
चुनाव आयोग की अनुमति के बिना लागू नहीं होगी बजट घोषणाएं
चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते राज्य सरकार बजट घोषणाएं चुनाव आयोग की अनुमति के बिना लागू नहीं कर सकती बजट घोषणाएं फिलहाल लटक गई हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकार ने बजट में कई अहम घोषणाएं की हैं। आयोग की मंजूरी नहीं मिली तो आचार संहिता खत्म होने के बाद ही इन्हें लागू किया जाए सकेगा। सरकार ने बजट में अस्थायी कर्मचारियाें और कामगारों का मानदेय बढ़ाने का एलान किया था, जलरक्षकों, मल्टी पर्पज वर्करों, पंचायत चौकीदार, एसएमसी, कंप्यूटर शिक्षकों आदि विभिन्न श्रेणियों के कर्मियों को इससे…
Read Moreराकेश और आशीष शर्मा ने किया हाई कोर्ट का रुख, कोर्ट ने सरकार से तलब किया जबाव
राज्यसभा चुनाव के दौरान उठे सियासी घमासान के बाद कांग्रेस के दो विधायकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 171ए, 171सी,120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के सेक्शन 7 व 8 के तहत मामला दर्ज किया पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा और निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करवाने के लिए सोमवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के सेक्शन 7 व 8 के…
Read Moreप्रदेश की सरकारी लग्ज़री बस में सफर हुआ महंगा, टोल दर में भी हुई बृद्धि
यात्रीगण ध्यान दे : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में सोमवार से लग्जरी बसों में यात्रियों को सफर करना महंगा हो जाएगा। निगम एसी वोल्वो बसों में प्रदेश से दिल्ली, चंडीगढ़ और अमृतसर सहित बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों को 30 सितंबर तक पर्यटन सीजन के चलते 10 फीसदी किराये में छूट नहीं देगा। यह छूट हर साल ऑफ सीजन में 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक लग्जरी बसों दी जाती है। उधर, एचआरटीसी कांगड़ा-चंबा के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि ऑफ सीजन में किराये…
Read Moreबर्फ़बारी और बारिश के साथ साथ गिरे हिमखंड, पहाड़ी क्षेत्रो में बड़ा ठण्ड का प्रकोप
हिमाचल प्रदेश में ऐसा बदला मौसम का मिज़ाज़ पिछले दो दिनों से चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, लाहौल में रविवार को बर्फबारी के बाद दो जगह हिमखंड गिरे हैं। दोपहर को अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ पोर्टल से आगे कुठ बिहाल के वाम तट पर हिमखंड गिरा, जबकि दूसरा हिमखंड तांदी-केलांग मार्ग पर तांदी जीरो प्वाइंट से 300 मीटर आगे वामतट की पहाड़ी से भागा नदी में गिरा। इससे भागा नदी का प्रवाह कुछ समय के लिए रुक गया। हिमखंड गिरने के कारण…
Read Moreकंगना मेरी बड़ी बहन जैसी मगर सियासी मैदान में जनभावना से जुड़े सवाल तो होंगे : विक्रमादित्य
राजनीति के मैदान में उतरने से पहले जनता एक सवाल तो जरूर पूछती है की समाज सेवा में प्रत्याशी का क्या योगदान रहा है ? किस आधार पर प्रत्याशी को वोट किया जाए ? लोकतंत्र में ऐसे सवाल उठना भी लाज़मी है । कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत में मेरी बड़ी बहन हैं। उनसे कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है लेकिन, चुनाव लड़ने पर सवाल तो उठेंगे। उनसे पूछा जाएगा कि जब कुल्लू और मंडी…
Read Moreकांग्रेस नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे, प्रत्याशी तय करने में असंजस : जय राम ठाकुर
हिमाचल में डेढ़ वर्ष में ही लड़खड़ाने लगी सुक्खू सरकार । पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के खिलाफ माहौल चल रहा है। डेढ़ वर्ष की इस सरकार के खिलाफ निराशाजनक वातावरण बना हुआ है, उसका निश्चित रूप से फायदा भाजपा को लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में भी होगा। मंडी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया है कि किसी नई नवेली सरकार के खिलाफ जनआक्रोश बढ़ता…
Read Moreहिमाचल में आंधी ने किया भारी जानमाल का नुकसान
हिमाचल में आंधी कुछ लोगो के लिए काल बनकर आयी और लोगो की ज़िन्दगी लीलकर चली गई कांगड़ा की कुड़ना पंचायत में शुक्रवार देर रात अंधड़ से बिजली के खंभों से तार टूट कर खेत में गिरे थे। शनिवार सुबह सपना देवी (50) अपने खेतों में बंदर भगाने गईं। उनके साथ दोहती अरूही (5) भी थी। दोनों खेत में गिरे बिजली के तारों की चपेट में आईं, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, ऊना के टक्का गांव में बीती रात अंधड़ से एक पेड़ झुग्गी पर जा गिरा।…
Read Moreकिसान को सशक्त करने के लिए सही फसल प्रणाली अपनाना आवश्यक : कुलपति डॉ. डीके वत्स
कृषको को सुदृढ़ करने के लिए कुलपति ने कही बड़ी बात । वैज्ञानिक दृष्टि से चिंता करना बताया लाज़मी। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ. डीके वत्स ने कहा है कि कृषि मानवता के लिए बहुत बुनियादी आवश्यकता है जबकि अन्य सभी पेशे और व्यवसाय कृषि के बाद आते हैं। उन्होंने टिकाऊ खेती के लिए मृदा को बचाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। कुलपति ने कहा कि सही फसल प्रणाली अपनाकर सूक्ष्म सिंचाई और माइक्रो शेड प्रबंधन को अच्छी तरह से संभाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों…
Read Moreमुंबई की तर्ज़ पर एचआरटीसी शिमला में तैयार करेगी बस म्यूजियम
हिल स्टेशन शिमला में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम का सराहनीय कदम । हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर बस संग्रहालय बनाया जा रहा है। अपने आप में अनोखे संग्रहालय में एचआरटीसी की बसों के मॉडल, पुरानी टिकटें, बसों की पुरानी तस्वीरें और कलपुर्जे संजोए जाएंगे। मुंबई में बेस्ट कंपनी की बसों और ट्रामों का एक अनोखा संग्रहालय है जो मुंबई जाने वाले सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहता है। इसी तर्ज पर शिमला में देश का दूसरा…
Read More