हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव भी होने है इस पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा
भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता छह कांग्रेस बागियों सहित तीन निर्दलीय विधायकों को कतई बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस छोड़ जो विधायक बागी बने हैं उन्हें कमल का चुनाव चिह्न थमाने से स्पष्ट हो गया है कि इसके पीछे भाजपा की साजिश थी। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान एक चक्रव्यूह रचा। बस वह एक दिन भाजपा का था। इसके बाद से अब भाजपा में सबसे बड़ा विद्रोह पैदा हो गया है। मुकेश अग्निहोत्री लाल सिंगी के निजी होटल में जिला कांग्रेस अग्रणी संगठनों की हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता छह कांग्रेस बागियों सहित तीन निर्दलीय विधायकों को कतई बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। अंदरखाते वह भी कांग्रेस को वोट करने का मन बना चुके हैं। इस पूरे माहौल के बीच उपचुनाव की जंग कांग्रेस बनाम कांग्रेस के छह बागी विधायकों के बीच है। सत्ता का लालच लेकर बैठी भाजपा कहीं नहीं है। प्रदेश कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं। भाजपा ने प्रदेश में सरकार को धराशायी करने की साजिश की।