भारत-तिब्बत सीमा पर बढ़े व्यापार

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के साथ सटी भारत तिब्बत सीमा शिव किला के रास्ते भारत तथा तिब्बत होने वाले व्यापार को बढ़ावा देने और उन्हें पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त किन्नौर डीडी शर्मा की अध्यक्षता में पूह स्थित पंचायत समिति के सभागार में बैठक हुई। इसमें छुप्पन में ट्रेड मार्ट के लिए भूमि का चयन, भारतीय व्यापारियों के लिए आवास सुविधा, बिजली की सुविधा, पानी की सुविधा, स्वास्थ्य सुविधा, पशुओं के उपचार संबंधी सुविधा तथा अन्य आवश्यक मांगों के बारे में चरचा की गई। व्यापारियों ने मांग…

Read More

विनोद कुमार चौहान सम्मानित

शिमला। उपायुक्तदिनेश मल्होत्रा ने गांव टिक्कर (डिसवानी) डाकघर व तहसील चिड़गांव को साहसिक कार्य के लिए शिमला में सम्मानित किया। विनोद कुमार ने अपने ही गांव के मदन सिंह के घर में आग लगने पर अपनी जान को जोखिम में डालकर अदम्य साहस व बहादुरी का परिचय देते हुए कई लोगों की जान बचाई। उपायुक्त ने बताया कि विनोद कुमार चौहान ने 17 जनवरी 2013 को भी ग्राम पंचायत कलौटी के बठुआ गांव में लगी भीषण आगजनी की घटना में कई घरों को जलने से बचाया। इसके बाद 20 मार्च…

Read More

शिरड़ी साई मंदिर में बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट

T हिमाचल के जिला सोलन के बद्दी स्थित हाउसिंग बोर्ड फेस टू में शिरड़ी सांई मंदिर में शातिरों ने लूटपाट कर डाली। पूरी तैयारी के साथ आए बदमाशों ने पहले तो सिक्योरिटी गार्ड को बंदी बना लिया। फिर लाखों रुपए के गहनों और सोने चांदी की मूर्तियां लूट ली। लुटेरों ने सांई बाबा के सिंहासन पर चढ़ी चांदी की परत, माता के मुकूट व छत्र तथा नकदी चुरा ली है। सूचना मिलते ही बद्दी के एसपी अरुल कुमार ने घटना को दौरा किया और थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी…

Read More

शिमला के ट्रैफिक पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

राजधानी शिमला में लचर ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए सरकार और नगर निगम से 27 दिन के भीतर ट्रैफिक प्लान मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी। पंथाघाटी के धर्मपाल ठाकुर की जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक चौहान की खंडपीठ ने सरकार से लोक सुरक्षा एवं सुविधा अधिनियम 2007 (शिमला रोड यूजर एक्ट) के कार्यान्वयन पर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। खंडपीठ ने कहा कि प्रशासन शपथपत्र दायर करे कि इन मार्गों के एंट्री…

Read More

पूर्व डीजीपी पर चलेगा केस, सरकार ने दी मंजूरी

बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले में हिमाचल सरकार ने पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी के खिलाफ मुकदमा चलाने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद गृह विभाग ने फाइल विधि विभाग को अंतिम स्क्रूटनी के लिए भेज दी है। गृह विभाग कानूनी राय लेने के बाद सप्ताह के भीतर विजिलेंस को इस मामले में चालान पेश करने की अनुमति देगा। फोन टैपिंग मामले में विजिलेंस ने पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी को मुख्य आरोपी बनाया है। बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले में हिमाचल सरकार ने पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी के खिलाफ…

Read More

छात्र नेताओं को सीएम वीरभद्र का कड़ा फरमान

एचपीयू के स्‍थापना दिवस समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छात्र राजनीति के नाम पर हिंसा कर माहौल खराब करने वाले छात्रों को निष्कासित किया जाएगा। उन्हें कम से कम तीन साल के लिए निलंबित किया जाएगा। उन्होंने विवि प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि परिसर में गुंडागर्दी और हुल्लड़बाजी करने वाले को किसी सूरत में बक्शा न जाए। उन्होंने छात्रावासों में अवैध रूप से रहने वाले छात्र नेताओं को बाहर निकालने और ऐसे छात्रों की मदद करने वालों का आवंटन रद्द करने…

Read More

डायरिया से पीड़ित पांच लोग अस्पताल में दाखिल

सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर के डिडणू गांव में डायरिया और उल्टी-दस्त से महिला की मौत के बाद परिवार के अन्य सदस्याें को फिलहाल अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। परिवार के पांचाें सदस्य दो दिन से अस्पताल में दाखिल हैं। हालांकि उपचार के बाद सबकी हालत स्थिर बनी हुई है। लेकिन दो दिन से सभी सदस्य अस्पताल में ही दाखिल हैं। डिडणू गांव में दो दिन पहले परिवार के छह सदस्य अचानक उल्टी-दस्त और डायरिया की चपेट में आ गए थे। इससे एक महिला की मौत भी हो गई थी। मृतक…

Read More

चेक बाउंस मामले में दो को कारावास

मंडी। चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए एक-एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा आरोपियों को करीब पौने चार लाख की हर्जाना राशि भी शिकायतकर्ताओं के पक्ष में अदा करनी होगी। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी रघुबीर सिंह के न्यायालय ने सुंदरनगर तहसील के साई (जुगाहन) निवासी गिरधारी लाल पुत्र गरीबा राम की शिकायत पर चलाए अभियोग के साबित होने पर सदर तहसील के रती स्थित स्टोन क्रैशर के पास रहने वाले गुरबख्श पुत्र संत राम को एक…

Read More

एनएसयूआई-एबीवीपी बिगाड़ रही माहौल

एनएसयूआई-एबीवीपी बिगाड़ रही माहौल घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद कॉलेज कल्लरी घुमारवीं में मंगलवार को दो दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट से कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जिसके चलते बुधवार 23 जुलाई को कॉलेज कैंपस में जनरल हाउस का आयोजन करने की अनुमति एसएफआई कार्यकर्ताओं को नहीं मिल पाई है। इससे भड़के एसएफआई के पदाधिकरियों ने दोनों दलों पर कॉलेज में माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। एसएफआई के कॉलेज कैंपस के पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों दलों की गलती की कीमत एसएफआई को चुकानी पड़…

Read More

90 चालान काट 16900 जुर्माना वसूला

90 चालान काट 16900 जुर्माना वसूला घुमारवीं (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के तहत बस स्टैंड घुमारवीं में घुमारवीं पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। अभियान के तहत वाहन चालकों को जागरूक किया गया, वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान भी काटे गए। 14 जुलाई से चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने वाहन चालकों को पंपलेट भी बांटे। थाना प्रभारी घुमारवीं सीता राम संधू ने बताया कि 14 जुलाई से 30 जुलाई तक यातायात जागरूकता अभियान…

Read More