चंबा। विभागों से एनओसी न मिलने तक चौगान में मिंजर मेले के लिए बनाई गई अस्थायी दुकानों में कारोबारी सामान नहीं बेच सकेंगे। इस बाबत प्रशासन ने ठेकेदार व कारोबारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बुधवार को एसडीएम बचन सिंह ने चौगान में मिंजर मेले के लिए बनाई गई अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया व जो भी कमियां पाई गईं संबंधित विभागों के अधिकारियों को उन्हें दूर करने के निर्देश जारी किए। गौर रहे कि ‘अमर उजाला’ ने 23 जुलाई को पृष्ठ…
Read MoreCategory: Himachal News
परेशानी का सबब रूसा
चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय कॉलेज में एसएफआई ने आम सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सरेबाल ने की। इस मौके पर एसएफआई ने छात्रों को संगठन की विचारधारा के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा रूसा प्रणाली के बारे में छात्रों को जानकारी प्रदान की। इकाई सचिव विवेक शर्मा ने बताया कि जब से प्रदेश के कॉलेजों में रूसा प्रणाली को लागू किया गया है, तब से छात्रों को समस्याआें का सामना करना पड़ रहा है। एसएफआई के कैंपस अध्यक्ष अनिल ने बताया कि कॉलेजों में…
Read Moreमांगें न मानी तो होगा आंदोलन
धर्मशाला। मुख्य अध्यापक एवं प्रधानाचार्य संवर्ग अधिकारी संघ जिला कांगड़ा की बैठक धर्मशाला में संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के सदस्यों ने सरकार की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया। संघ का आरोप है कि छह साल से उनकी मांगों को लंबित रखा गया है। संघ ने चेताया है कि अगर 15 दिन के भीतर उनकी मांगें न मानी गई तो संघ आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। बैठक में सदस्यों ने प्रदेश सरकार से प्रदेश में 250 प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को भरने, 57…
Read Moreदुस्साहस : लड़की चिल्लाती रही, मगर वह उठाकर ले गए
हिमाचल में युवती की किडनैंपिंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन युवक उक्त युवती को जबरन गाड़ी में बिठाकर अगवा कर लाए। जानकारी के अनुसार मंडी जिला के चक्कर के पास लड़की कार की खिड़की खोलकर चिल्लाने लगी तो पीछे से आ रही पंजाब की कार ने उसका पीछा शुरू किया। वहीं कार नेरचौक कस्बे से होकर गुजरी तो वहां भी कुछ स्थानीय व्यापारियों ने लड़की को चिल्लाते हुए देखा। जिस पर व्यापार मंडल नेरचौक के उपप्रधान राकेश गुप्ता ने कार का पीछा किया। गाड़ी…
Read More4-9-14 की अधिसूचना का विरोध
कुल्लू। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ का फेडरल हाउस बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में हुआ। राज्य स्तरीय फैडरल हाउस की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने की। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा, जिला अध्यक्ष, महासचिव, राज्य स्तरीय जलवाहक संघ के अध्यक्ष, महासचिव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और महासचिवों ने भाग लिया। बैठक में लंबित मांगों पर प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें रूसा शुरू होने से महाविद्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-1 के पद भरने, सभी शिक्षण संस्थानों में लिपिकों के लगभग 2000 रिक्त पद भरने, शिक्षा विभाग…
Read Moreकैबिन में घुस कर पीट डाला बैंक मैनेजर
कुल्लू। जिला मुख्यालय में पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) की अखाड़ा बाजार शाखा में तैनात मैनेजर के साथ मारपीट और गालीगलौज का मामला सामने आया है। मारपीट में मैनेजर के शरीर पर चोटें भी आई हैं। इसके चलते उन्हें अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 332 और 353 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक पीएनबी शाखा अखाड़ा बाजार में तैनात मैनेजर ने मारपीट को लेकर सदर थाना में केस…
Read Moreमां के सामने ही दम तोड़ गई वो मासूम..
जिला मुख्यालय के पुराना होशियारपुर रोड पर बुधवार सुबह एक टिप्पर चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रही चार वर्षीय मासूम को कुचल डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। यूपी के मुरादाबाद की चार वर्षीय मंजू परिजनों के साथ पुराना होशियारपुर…
Read Moreआईटीआई परीक्षा में कम पड़ गए प्रश्नपत्र, फोटोस्टेट करवाने पड़े
ऊना। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की बड़ी लापरवाही ऊना में उजागर हुई है। आईटीआई छात्रों को उस समय भारी परेशानी झेलनी पड़ी, जब विभिन्न ट्रेडों में फाइनल परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र नहीं मिल सके। इससे आईटीआई प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में प्रशासन को प्रश्नपत्रों की 315 फोटोस्टेट कापियां करवानी पड़ी। समय से लगभग साढ़े तीन घंटे बाद परीक्षा आरंभ हो पाई। ऊना आईटीआई में बुधवार को इलेक्ट्रिकल, फिटर, टर्नर, मोटर मेकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, आईटी एंड ईएसएम और कंप्यूटर हार्डवेयर ट्रेड में दो साल का कोर्स…
Read Moreबिल्डिंग में बैंक खुलवाने के नाम पर 2.74 लाख की ठगी
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल बाजार में बैंक खुलवाने के नाम पर रुपये बटोरने वाले एक शातिर को दुकानदाराें की मुस्तैदी के चलते दबोच लिया गया। शातिर ने बाजार में एक व्यक्ति की बिल्ंिडग में बैंक खुलवाने का झांसा देकर उससे 2.74 लाख रुपये बटोर लिए थे। यह राशि एक बैंक खाता खुलवाने के लिए उस खाते में डाली गई थी। कुछ राशि इस शातिर ने शुरू में ही निकाल दी थी। इसके बाद शातिर चंपत हो गया। शातिर का बीते तीन -चार महीनाें से कोई अता- पता नहीं चल रहा था।…
Read Moreशादी का झांसा देकर किया बलात्कार
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई तहसील के अंतर्गत रतनाड़ी पंचायत की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बयान दिया है कि 18 जुलाई की रात फागु निवासी राहुल उसे रतनाड़ी पंचायत के गांधीनगर से बहला फुसलाकर शिमला अपने क्वार्टर ले गया। युवक ने क्वाटर में उसके साथ शादी का झांसा देकर दो दिन…
Read More