मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आक ओवर में शिमला नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता कर्मचारी कोरोना महामारी के दृष्टिगत स्वच्छता को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिससे राज्य में वायरस के खिलाफ प्रभावित तरीके से लड़ने में मदद मिल रही है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छता कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे मास्क, दस्तानें इत्यादि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी…
Read MoreCategory: Himachal News
कार्य स्थल पर कामगारों में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए निर्देश दिए कि जहां सरकारी ऐजेंसियांे के माध्यम से कार्य करवाए जा रहे हैं, वहां ऐसे जिम्मेवार व्यक्ति की तैनाती करना सुनिश्चित करें, ताकि कामकारों को उपयुक्त मास्क उपलब्ध करवाए जा सके और साथ-साथ सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन करवाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कफ्र्यू पास न होने पर भी मेडिकल इमरजेंसी सहित आपातकालीन सेवाओं के…
Read Moreकिसान-बागवान ऑनलाइन बेच रहे हैं फसल, करीब 30 करोड़ रुपये का किया जा चुका है कारोबार
सोलन कोरोना के चलते कर्फ्यू और लॉकडाउन से परेशान प्रदेश के किसान अब अपनी फसलों को ऑनलाइन बेच रहे हैं। किसान को अपनी फसल मंडी लाने की जरूरत नहीं है। ई पोर्टल में फसल की ताजा फोटो डालने के बाद ऑक्शन भी ऑनलाइन होगी और व्यापारी खुद आपके घर से फसल उठाकर ले जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होने वाली देश की पहली सोलन की ई-फल व सब्जी मंडी में किसान रुचि ले रहे हैं। 24 घंटे के भीतर किसान की मेहतन का पैसा सीधे उसके अकाउंट में…
Read Moreप्रदेश सरकार मनरेगा के काम 20 अप्रैल से कर सकती है आरंभ, लॉकडाउन में ढील देकर सरकार नहीं उठाना चाहती जोखिम
शिमला प्रदेश में लागू लॉकडाउन में ढील देकर सरकार फिलहाल कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। बीते शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में लॉकडाउन में छूट देने के मामले पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार सभी का मत था कि जिस तरीके से कोरोना संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए जोखिम नहीं उठाना चाहिए। सरकार का मानना है कि अगर लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी जाती है और फिर से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा तो दोबारा लॉकडाउन करके आर्थिक संकट नहीं झेला जा सकेगा। लिहाजा,…
Read Moreमत्स्य नियम 1979 में संशोधन को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, व्यवसाय से जुड़े परिवारों को होगा लाभ
शिमला हिमाचल के 40 साल पुराने मत्स्य पालन नियमों में संशोधन को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। सरकार इन नियमों को शीघ्र संशोधित कर लागू करेगी। इससे प्रदेश के करीब 19.5 हजार मत्स्य व्यवसाय से जुड़े परिवारों को लाभ होगा। प्रदेश के मत्स्य नियम 1979 में संशोधन के बाद प्रदेश में मछली पकड़ने को नेट का आकार बढ़ाया जा सकेगा। अभी तक सिर्फ पांच मीटर गहरे नेटों के इस्तेमाल ही मछली पकड़ने की मंजूरी थी, लेकिन अब मत्स्य पालक आठ मीटर गहरे नेटों का प्रयोग कर पाएंगे। राज्य में पहले…
Read Moreहिमाचल के सभी बैंकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी कर कड़ी फटकार लगाई
शिमला कोरोना वायरस के संकट के बीच बैंक खातों से ईएमआई कटने की शिकायतें मिलने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हिमाचल के सभी बैंकों को सर्कुलर जारी कर कड़ी फटकार लगाई है। आरबीआई की ओर से जारी सर्कुलर के पैरा 10 में निर्देश दिए हैं कि बैंक के कंट्रोलर सुनिश्चित करेंगे कि शाखा प्रबंधक और फ्रंट लाइन स्टाफ को कोरोना संकट में रिजर्व बैंक की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी हो। सभी बैंकों से दोटूक कहा है कि आपदा की इस घड़ी में ग्राहकों को…
Read Moreरैंडम सैंपल परीक्षण में सामने आए दोनों कोरोना संक्रमित मरीज
शिमला हिमाचल में पहली बार जिला हमीरपुर के दोनों कोरोना संक्रमित मरीज रैंडम सैंपल परीक्षण में सामने आए हैं। दोनों का यात्रा इतिहास नहीं होने से संक्रमण कैसे फैला यह पहेली बन गया है। महिला बजूरी पंचायत में रह रहे एक ठेकेदार की पत्नी जबकि दूसरा संक्रमित नादौन के जोलसप्पड़ का एक निजी स्कूल का प्रिंसिपल है। दोनों संक्रमित मेडिकल कॉलेज में चेकअप कराने आए थे। शुक्रवार देर रात दोनों को भोटा अस्पताल में भर्ती कर दिया। हमीरपुर जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण के मामले आने पर यहां कर्फ्यू…
Read Moreलॉकडाउन के चलते फूल उत्पादकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ
शाहतलाई बिलासपुर कोरोना के कारण देश भर में लॉकडाउन के चलते प्रदेश में अग्रणी स्थान पर रहने वाले बिलासपुर जिले के फूल उत्पादकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। 40 हेक्टेयर जमीन में फूलों की खेती करने वाले दर्जनों परिवारों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जिले में अभी तक 3.29 करोड़ का नुकसान आंका गया है। हालांकि, संबंधित विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी है। बिलासपुर जिले में करीब सात दर्जन परिवार फूलों की खेती करते हैं। इस पर ही…
Read Moreबैंक प्रबंधक को कोरोना कर्फ्यू में लिफ्ट देना पड़ा महंगा, केस दर्ज
धर्मशाला कोरोना कर्फ्यू में किसी को गाड़ी में लिफ्ट देना भी महंगा साबित हो सकता है। पुलिस थाना धर्मशाला में शुक्रवार देर शाम को पुलिस ने लिफ्ट देने वाले बैंक प्रबंधक और उसके साथ आए व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। धर्मशाला के एक बैंक में कार्यरत प्रबंधक कर्फ्यू पास के माध्यम से नूरपुर से हर रोज आता-जाता था। शुक्रवार को प्रबंधक धर्मशाला के एक व्यक्ति को नूरपुर से अपने साथ लाया। पुलिस ने भनक लगते ही धर्मशाला के व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने बैंक प्रबंधक…
Read Moreएक से दूसरे जिले में जाने के लिए करना पड़ेगा इंतजार
शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन-2 की घोषणा और 20 अप्रैल से राहत की उम्मीद में बैठे लोगों को अभी एक से दूसरे जिले में जाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर लॉकडाउन एग्जिट प्लान तैयार कर रही टास्क फोर्स ने भी तीन मई तक इसमें छूट न देने की सिफारिश की है। प्रदेश के अंदर भी बिना पूरी सरकारी कवायद के न आने देने को कहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में इन…
Read More