सरकार के आदेश के बावजूद मनमानी करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

शिमला लॉकडाउन के दौरान शिमला स्टेशन छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाने वाले सचिवालय कर्मियों को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। कार्मिक विभाग ने सचिवालय के सभी ब्रांच अधिकारियों से अपने अधीन आने वाले ऐसे सभी कर्मियों की सूची मांगी है जो स्टेशन पर मौजूद नहीं है। सचिवालय प्रशासन ने सभी अधिकारियों को सूची तीन दिन में उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही ऐसे सभी कर्मियों को चिह्नित कर उनके नाम बताने के लिए कहा गया है जो हॉटस्पॉट, क्लस्टर या कंटेनमेंट जोन…

Read More

प्रदेश पर कोरोना की मार : महीने के भीतर ही करीब 7000 करोड़ से अधिक की आर्थिक क्षति

शिमला/नालागढ़ (सोलन) पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश पर कोरोना वायरस की तगड़ी मार पड़ी है। पर्यटन और औद्योगिक समेत तमाम व्यावसायिक गतिविधियां अरसे से ठप हैं। सरकार के राजस्व अर्जन के स्रोत सूख गए हैं। महीने के भीतर ही करीब 7000 करोड़ से अधिक की चपत प्रदेश को लग चुकी है। आर्थिक क्षति के आंकड़ों में उछाल अभी बना है। आर्थिक मोर्चे पर इसके अभी और दुष्परिणाम आने बाकी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कोरोना की इस मार को स्वीकार चुके हैं। उनका कहना है कि सरकारी राजस्व में करीब 350…

Read More

सरकार ने मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ा दी, लाखों मनरेगा मजदूरों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला हिमाचल सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मनरेगा के तहत मिलने वाली दिहाड़ी 20 रुपये बढ़ा दी है। इससे लाखों मनरेगा मजदूरों को लाभ मिलेगा। अभी तक मनरेगा के तहत 185 रुपये की दिहाड़ी मिलती है। अब इसे बढ़ाकर 205 रुपये कर दिया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। वहीं, कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान इन्हें काम करने के लिए कर्फ्यू पास बनाने की जरूरत नहीं होगी। कार्य के दौरान इन्हें सरकारी के दिशा-निर्देशों का पालन करना…

Read More

मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 फंड में उदारता से दान करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 फंड में उदारता से दान करने का किया आग्रह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 24 मार्च, 2020 को राज्य सरकार द्वारा हि.प्र. कोविड-19 राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फंड में राज्य के लोगों ने भरपूर योगदान दिया है और 21 अप्रैल, 2020 तक इस फंड में 20 करोड़ 16 लाख 64 हजार रुपये एकत्रित हो चुके हैं। जय राम ठाकुर ने इस फंड में लोगों द्वारा दिए गए सहयोग…

Read More

महिंद्रा प्लांट और क्लब महिंद्रा ने भेंट की 2000 फेस-शील्ड

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां हेड ई.आर. एडमिनिस्ट्रेशन महिंद्रा प्लांट, मोहाली अरुण राघव और मैनेजर क्लब महिंद्रा कंडाघाट गगनदीप ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत कोविड-19 से निपटने के लिए अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में तैनात स्वास्थ्य और पुलिस कर्मचारियों के लिए 2000 फेस-शील्ड प्रदान किए।   मुख्यमंत्री ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि संकट के इस समय में यह योगदान दूसरों को भी अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पुलिस विभाग को 800 फेस-शील्ड और उपायुक्त सोलन कार्यालय को 400 फेस-शील्ड प्रदान किये जाएंगे।   मुख्यमंत्री के प्रधान…

Read More

हिमाचल में प्रभावी ढंग से लागू हो रही है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना:मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि कोरोना महामारी  के मद्देनजर राज्य में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है और जरूरतमंद लोगों को जरूरत के अनुसार सहायता दी जा रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने कोविड-19 में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों को 50 लाख रुपए का बीमा कवर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 की लड़ाई में सीधे तौर पर जुटे अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी 50 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार…

Read More

हिमाचल सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को विभिन्न रियायतें देने का लिया निर्णय

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार ने देश में कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश के औद्योगिक, वाणिज्यिक, पर्यटन व कृषि सहित अन्य बिजली उपभोक्ताओं को विभिन्न रियायतें देने का निर्णय लिया है।   जय राम ठाकुर ने कहा कि फरवरी 2020 की खपत के लिए मार्च 2020 और  मार्च 2020 की विद्युत खपत के लिए अप्रैल, 2020 में जारी किए गए बिलों के भुगतान को बिना किसी देरी भुगतान सरचार्ज के 30 अप्रैल, 2020 तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में की गई बिजली की खपत का बिल मई माह में बिल भेजा जाएगा और उसकी अदायगी…

Read More

कृषि मंत्री द्वारा किसानों से किसान रथ ऐप डाउनलोड करने की अपील

कृषि मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि देश में कोरोना महामारी के दृष्टिगत केंद्र सरकार द्वारा किसानों को अपना उत्पाद आसानी से मंडियों में भेजने के लिए किसान रथ नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि यह किसान रथ ऐप, किसान का अपना वाहन होगा और इससे किसानों और व्यापारियों को अपने कृषि उत्पादों की ढुलाई के लिए उचित वाहन सुविधा चिन्हित करने में सहायता मिलेगी।   मंत्री ने राज्य के किसानों से इस किसान रथ ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है।…

Read More

मुख्यमंत्री ने एन-95 मास्क प्रदान करने के लिए किया राष्ट्रपति का धन्यवाद

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का राज्य को 2000 एन-95 सर्जिकल मास्क प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया है।   मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन को लिखे पत्र में कहा कि इससे कोरोना महामारी से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को और भी उत्साहित होकर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और इस महामारी से प्रभावी ढंग से निपट सकेंगे।

Read More

जय राम ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कोटा और अन्य हिस्सों में फंसे छात्रों के मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष एवं राजस्थान से सांसद ओम बिरला से राजस्थान के कोटा और अन्य हिस्सों में हिमाचल प्रदेश के फंसे छात्रों के मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।   लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत लाॅकडाउन लागू होने के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों और मजदूरों सहित हजारों लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कोटा में हिमाचल प्रदेश से संबंधित सैकड़ों छात्र विभिन्न कोचिंग कोर्स कर रहे हैं और उन…

Read More