प्रदेश सरकार जुब्बल निवासी की जान बचाने के लिए आगे आई, परिजनों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया

जिला शिमला के जुब्बल निवासी 64 वर्षीय कुलदीप सूद और उनके परिजनों ने समय पर कुलदीप सूद के जीवन को बचाने के लिए आगे आने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।   सांस की तकलीफ से ग्रस्त कुलदीप सूद लाॅकडाउन के आरंभ से पंचकुला में फंसे थे। वह कई बीमारियों से पीड़ित होने के कारण आॅक्सिजन मशीन पर निर्भर हैं। वह पंचकुला के सेक्टर-11 में अपनी पत्नी व बेटी के साथ एक कमरे में रह रहे थे, जहां आॅक्सिजन मशीन के गर्म होने के कारण घुटन…

Read More

कोविड-19 के दौरान स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम

प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार शिमला जल प्रबन्धन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) द्वारा शिमला शहर के नागरिकों को वर्षभर विशेषकर कोरोना वायरस के दौरान स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। एसजेपीएनएल द्वारा लोगों को श्रेष्ठ गुणवत्तायुक्त पानी की आपूर्ति के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाए जा रहे हैं। हाल ही में ब्यूरो आॅफ इण्डियन स्टेंडर्स के सर्वेक्षण के अनुसार शिमला के पानी की गुणवत्ता को देशभर में छठा स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए पानी को क्लोरिन गैस…

Read More

प्रोजेक्ट एटीएम शुरू, लोगों को मोबाइल से करेंगे जागरूक

नाहन (सिरमौर) लॉकडाउन के चलते घरों में बैठे लोगों के मोबाइल पर जल्द ही घंटी बजेगी। मोबाइल पर आने वाली कॉल ऑडियो या वीडियो दोनों हो सकती हैं। कॉल करने का मकसद सिर्फ लोगों को कोरोना के लक्षणों, बचाव व सामाजिक दूरी और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी पहुंचाना होगा। साथ ही कोरोना अपडेट्स भी आम लोगों तक पहुंचेंगे। सिरमौर में इसकी शुरूआत हो चुकी है। कोरोना से जंग के लिए सिरमौर में चार हफ्ते तक प्रोजेक्ट एटीएम चलेगा। प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब जिले…

Read More

कोरोना महामारी में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी है कि प्रदेश में कोविड-19 के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर विभिन्न क्षमता में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन कर्मियों की मृत्यु हो जाने की स्थिति में उनके परिवार के नजदीकी सम्बन्धी को सरकार ने 50 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार कोविड-19 के दौरान कार्य करते हुए मृत्यु हो जाने की स्थिति में यह अनुग्रह अनुदान राशि राज्य आपदा रिस्पाॅंस फंड कोविड-19 के तहत दी जाएगी। प्रवक्ता…

Read More

कोरोना महामारी से प्रभावकारी ढंग से निपटने के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाई जाएगीः मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावकारी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद विभाग के कार्यों की आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि राज्य सरकार कोरोना वायरस के नमूनों की जांच की क्षमता को बढ़ाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित लोगों के उपचार के लिए तीन प्रकार के स्वास्थ्य…

Read More

प्रदेश की सड़क परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक ने 585 करोड़ रुपये स्वीकृत किए: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की गतिविधियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी कि विश्व बैंक ने हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क परियोजना के तहत राज्य की मुख्य सड़कों के स्तरोन्यन तथा लोक निर्माण विभाग के आधुनिकीकरण के लिए 585 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।   जय राम ठाकुर ने कहा कि इसके तहत प्रथम चरण में 45 किलोमीटर लम्बे बरोटीवाला-बद्दी-साईं-रामशहर, 14.5 किलोमीटर दधोल-लदरौर सड़क, 28 किलोमीटर लम्बी मंडी-रिवालसर-कलखर और 3.5 किलोमीटर लम्बी रघुनाथपुरा-मंडी-हरपुरा-भराड़ी सड़कों का कार्य आरम्भ किया जाएगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाॅकडाउन…

Read More

शून्य टूरिज्म से पर्यटन कारोबार को करोड़ों की चपत

शिमला  हिमाचल के इतिहास में पहली बार इस साल टूरिज्म सीजन शून्य हो गया है। प्रदेश में करीब छह हजार होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट एक माह से बंद हैं। पर्यटन कारोबार को करोड़ों की चपत लगी है। साल 2019 में मार्च से मई तक करीब 50 लाख देसी और विदेशी सैलानी हिमाचल आए। 2019 में प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या 1.72 करोड़ रही। यह संख्या साल 2018 के मुकाबले 4.63 फीसदी अधिक रही। बीते साल सरकार ने प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कई नई…

Read More

हिमाचल की महिलाएं अपराजिता बनकर सामने आई पेश की मिसाल

कुल्लू/हमीरपुर/धर्मशाला/सराहां (सिरमौर) कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में हिमाचल की महिलाएं अपराजिता बनकर सामने आई हैं। कुल्लू में सिलाई अध्यापिका रीना देवी ने क्षेत्रीय अस्पताल के लिए 1000 पीपीई किटें तैयार की हैं। इसके अलावा जिले में विभिन्न संस्थाओं से जुड़ीं महिलाओं ने 50 हजार मास्क तैयार किए हैं। उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चंद्राघाटी की महिलाओं में सिस्सू पंचायत की रोपसंग, जुंगलिंग, शाशिन, सिस्सू, तोदचे, गोम्पाथांग और जगदंग के महिला मंडल ने 670 मास्क तैयार कर कोरोना कर्मवीरों को दिए। विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत पासु…

Read More

चंबा, हमीरपुर, और नाहन मेडिकल कॉलेज में भी होंगे कोरोना टेस्ट

शिमला हिमाचल के लिए कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। प्रदेश में एक्टिव 23 संक्रमित मामलों में से सात और की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इनके अलावा चार की पहली रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। इस तरह अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले 16 ही रह गए हैं। 18 मरीज ठीक हो गए हैं। सरकार ने प्रदेश के तीन और मेडिकल कॉलेज में कोरोना के टेस्ट होंगे। प्रदेश सरकार इसी सप्ताह प्रस्ताव मंजूरी के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया…

Read More

कोरोना के नौ रोगियों की पहली रिपोर्ट आई निगेटिव, मरीजों का जल्द ठीक होना राहत की बात : सीएम

शिमला देशभर में भले ही कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा हो, पर हिमाचल से राहत की उम्मीद नजर आ रही है। सूबे के अस्पतालों में भर्ती 23 पॉजिटिव मरीजों में से नौ की 14 दिन बाद ली गई पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक सप्ताह बाद उनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है और नए मामले नहीं बढ़ते हैं तो हिमाचल गोवा, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे कोरोना मुक्त राज्यों की श्रेणी में शामिल होने की ओर कदम बढ़ा सकता है। गौर हो कि हिमाचल में पॉजिटिव मिले 11…

Read More