शिमला हिमाचल में परिवहन सेवाएं शुरू करने के लिए निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने निगम प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वह चालकों और परिचालकों के साथ बराबर संपर्क बनाए रखें ताकि, लॉकडाउन बहाल होने की स्थिति में बसों की आवाजाही शुरू हो सके। कोरोना वायरस के चलते चालक और परिचालक घर में हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं यह सारी व्यवस्था देख रहे हैं। हिमाचल में जैसे-जैसे कोरोना पॉजिटिव निगेटिव हो रहे हैं। इसी को देखते हुए धीरे-धीरे सुविधाएं बहाल की जा…
Read MoreCategory: Himachal News
राजस्थान के कोटा से पांच दर्जन विद्यार्थियों को हिमाचल लाया गया
ऊना/परवाणू लॉकडाउन के बीच राजस्थान के कोटा से करीब पांच दर्जन विद्यार्थियों को एचआरटीसी की बसों में ऊना लाया गया हैं। यह बसें बीते दिन दस बजे कोटा से हिमाचल की ओर रवाना हुई थींं। चार जिलों के छात्रों को लेकर तीन बसें सुबह करीब आठ बजे मैहतपुर पहुंचीं। जहां कोचिंग लेने वाले सभी छात्रों का मेडिकल परीक्षण किया गया। उसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय स्थित दो निजी होटलों में ठहराया गया है। यहां छात्रों के लिए बफर क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इसके बाद इनके यहां भी टेस्ट लिए…
Read Moreकफ्र्यू के दौरान अब चार घंटे की छूटः मुख्यमंत्री
प्रदेश सरकार ने राज्य में वरिष्ठ नागरिकों एवं आम लोगों की सुविधा तथा प्रातः भ्रमण के लिए कफ्र्यू के दौरान रविवार से प्रातः 5ः30 से 7 बजे तक प्रतिदिन छूट देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोविड-19 के दृष्टिगत आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दी। राज्य सरकार ने कफ्र्यू के दौरान वर्तमान में तीन घंटों के बजाए सोमवार से चार घंटों की छूट देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से न केवल सामाजिक…
Read Moreप्रवासी मजदूरों का सहारा बना जिला प्रशासन किन्नौर
जिला प्रशासन किन्नौर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए प्रदेश में कफ्र्यू के दौरान मजदूरों विशेषकर प्रवासी मजदूरों को राहत प्रदान करने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों की पहचान कर उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है। जिन मजदूरों व कामगारों के पास रहने के लिए कोई स्थान नहीं है, जिला प्रशासन द्वारा रहने व भोजन की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिला के कल्पा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तथा रल्ली में प्रवासी मजदूरों के लिए राहत शिविर स्थापित किये गये हैं, जहां…
Read Moreप्रदेश सरकार वहन करेगी तेलंगाना में कार्यरत हिमाचली व्यक्ति की सर्जरी का खर्च : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तेलंगाना प्रशासन को हमीरपुर जिले के टौणीदेवी के ललियार गाँव निवासी ललित कुमार की सहायता करने के लिए धन्यवाद किया, जो कर्फ्यू के कारण कुकटपल्ली में फंसे हुए थे और वहां ओमानी अस्पताल में उनकी एपेन्डेक्टाॅमी की सर्जरी की गई। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना पुलिस के इंस्पेक्टर बी लक्ष्मी नारायण रेड्डी की भी सराहना की जिन्होंने मानवता का सर्वोच्च उदाहरण स्थापित करते हुए सर्जरी के लिए अपनी जेब से 20,000 रूपये अस्पताल अधिकारियों को दिए। तेलंगाना प्रशासन द्वारा निरीक्षक की तैनाती, ललित कुमार की मदद करने के लिए की…
Read Moreसुखद खबर : ऊना जिले के 16 कोरोना संक्रमित मरीजों में से आठ की रिपोर्ट तीसरी बार निगेटिव
शिमला दुनिया भर में कहर मचाने वाले कोविड-19 कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभरे ऊना जिले के लिए सुखद खबर है। विभिन्न अस्पतालों में सघन उपचार के लिए भेजे गए 16 कोरोना संक्रमित मरीजों में से आठ की रिपोर्ट तीसरी बार निगेटिव आ गई है। छह लोगों को तो जिले में वापस क्वारंटीन किया गया है। अब जिले में कोरोना के केवल आठ एक्टिव केस रह गए हैं। दिल्ली मरकज से लौटे जमातियों के प्राथमिक संपर्क में आकर संक्रमित हुए कुठेड़ा खैरला गांव…
Read Moreजीवन पटरी पर लौटने लगा 250 उद्योगों में उत्पादन शुरू, बाहरी राज्यों के कामगार को अनुमति नहीं
नाहन (सिरमौर) हिमाचल में लॉकडाउन से गहराए आर्थिक संकट के बीच राहत भरी खबर आई है। धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौटने लगा है। उद्योगों की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। 20 अप्रैल को जारी प्रशासनिक आदेशों के बाद सिरमौर में लगभग 250 उद्योगों में उत्पादन शुरू हो गया है। हालांकि, सामाजिक दूरी बनाए रखने को फिलहाल 40 से 50 फीसदी उत्पादन ही हो रहा है, लेकिन करीब साढ़े 12 हजार कामगार व कर्मचारी लौट आए हैं। इसके अलावा सरकार के उपक्रम सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, करीब चार मिनी सीमेंट प्लांट…
Read Moreकोटा के बाद अब देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हिमाचलियों को भी लाने की कवायद शुरू
शिमला कोटा के बाद अब देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हिमाचलियों को भी लाने की कवायद शुरू कर दी है। सरकार के निर्देश पर पहले चरण में दिल्ली और चंडीगढ़ से लौटने वालों की लिस्ट बनाई जा रही है। सरकार के सूत्रों के अनुसार अभी तक चंडीगढ़, दिल्ली और शिमला में बनाए गए हेल्प डेस्क पर करीब पांच हजार लोगों ने परेशानी दर्ज कराई है। सरकार अभी तक इनकी मदद जहां है, वहीं करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अन्य राज्यों द्वारा अपने नागरिकों को प्रदेश में लाने…
Read Moreखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए किए जा रहे हर संभव प्रयास
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति में उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को अप्रैल तथा मई, 2020 का गेहूं व चावल का कोटा अग्रिम रूप से अप्रैल माह में प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 23130.24 मीट्रिक टन गेहूं का आटा तथा 17822.714 मीट्रिक टन चावल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को दो माह…
Read Moreमुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को कोविड-19 के लिए उठाए जा रहे कदमों से करवाया अवगत
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन के साथ बैठक करते हुए उन्हें प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी से प्रभावी रूप से निपटने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छह जिलों में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 8847 लोगांे को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 5637 लोगों ने 28 दिन की…
Read More