शिमला शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी को लेने आई सरकारी गाड़ी चालक ने सारे नियम-कायदे ताक पर रख दिए। वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रिज मैदान पर मंगलवार दोपहर करीब 12.45 बजे ठीक चर्च के सामने गाड़ी आई और फिर चली गई। इस मार्ग पर सिर्फ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का ही वाहन आ सकता है। इसके अलावा यहां किसी भी वाहन को आने की अनुमति नहीं है। मौके पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं और बूम बैरियर भी लगा रखा। मंत्रियों आदि की गाडि़यां केवल रिट्ज…
Read MoreCategory: Himachal News
यात्री परिवहन शुरू करने की तैयारी : मंत्री गोविंद ठाकुर
शिमला हिमाचल सरकार ने प्रदेश में यात्री परिवहन शुरू करने की तैयारी कर ली है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग और निगम को परिवहन सेवाएं शुरू करने को लेकर अपनी तैयारियों का प्लान तैयार करने को कहा है। तीन मई से पहले विभाग प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजना होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस पर देश की जनता को संबोधित कर सकते हैं। गडकरी ने प्रदेश सरकार से परिवहन व्यवस्था को लेकर विस्तृत…
Read Moreशिक्षा मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को विद्यार्थियों को शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किए गए प्रयासों से अवगत करवाया
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (एचआरडी) रमेश पोखरियाल निशंक ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिवों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस की अध्यक्षता की, जिसमें कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। रमेश पोखरियाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पूरे देश को कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शिक्षा क्षेत्र के लिए विभिन्न चुनौतियां सामने आई हैं। एचआरडी मंत्रालय विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए आनलाईन शिक्षा प्रणाली लागू…
Read Moreप्रदेश सरकार ने बाहर फंसे 5000 से अधिक हिमाचलियों को सहायता प्रदान की
प्रदेश सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हिमाचलवासियों की सहायता के अपने उपायों में तेजी लाते हुए हेल्पलाइन नंबरों और ई-मेल के माध्यम से सहायता मांगने वाले 5000 से अधिक लोगों को सहायता प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव (राजस्व-आपदा प्रबंधन) आंेकार शर्मा ने आज यहां यह जानकारी दी। ओंकार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार दिल्ली और चंडीगढ़ में अपने अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं और बाहर फंसे लोगों से प्राप्त काॅल और ई-मेल के आधार पर राहत कार्यों की निगरानी की जा…
Read Moreमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से 27 परियोजनाओं के लिए 536 करोड़ रुपये स्वीकृत करने का आग्रह किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश की भौगोलिक परिस्थियों को ध्यान रखते हुए प्रदेश के लिए केंद्रीय सड़क विनिर्माण निधि के तहत 27 परियोजनाओं के लिए 563 करोड़ रुपये समयबद्ध तरीके से स्वीकृत करने का आग्रह किया है। इन परियोजनाओं में 17 सड़कें और 10 पुल शामिल हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एवं अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और लोक निर्माण एवं परिवहन मंत्रियों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री…
Read Moreलॉकडाउन में तीन गुना ज्यादा दाम पर चोरी-छिपे शराब बिक्री पर आबकारी विभाग सख्त, स्टॉक की चेकिंग की जाएगी
शिमला लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू होने के बाद सूबे में शराब ठेके बंद हैं। सरकार ने एक दो बार ठेके खोलने का प्रयास तो किया, लेकिन विरोध के बाद इन्हें लॉकडाउन अवधि में बंद रखने का फैसला लिया। इस बीच शराब दुकानें बंद होने के बावजूद अवैध रूप से शराब बिकने की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाने की तैयारी की है। विभाग के आला अधिकारियों की मंत्रणा में फैसला हुआ है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद शराब ठेके खुलेंगे तो इनके गोदामों और डिस्टलरी में रखे…
Read Moreलॉकडाउन में बंद पड़े फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू
शिमला/मंडी लॉकडाउन में बंद पड़े किरतपुर-मनाली और कालका-शिमला फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंडी में करीब एक माह बाद पहाड़ों की कटाई के साथ काम शुरू हुआ। मंडी से करीब चार किलोमीटर दूर बिंद्राबणी के पास जेसीबी कटाई के काम में लगी रहीं। उधर, कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर परवाणू से सोलन के बीच 12 जगह काम शुरू हो गया है। इसमें 116 कामगार लगे हैं। फोरलेन का काम सोलन से कैथलीघाट तक चल रहा है। इसमें चंबाघाट में फ्लाईओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है। इस काम…
Read Moreघर वापसी को बेताब भीड़ बेकाबू होते देख जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए :
मैहतपुर (ऊना)/गगरेट पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ में कई दिन से फंसे हिमाचली लोगों का आना सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार तड़के ही लोग मैहतपुर पहुंचना शुरू हो गए। भीड़ बेकाबू होते देख जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही डीसी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। सीएमओ डॉ. रमन शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल शर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। उसके बाद प्रवेश की अनुमति दी गई। रविवार रात से एसपी डॉ. कार्तिकेयन…
Read Moreरोहतांग दर्रा फिर बंद, हिमाचल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज
शिमला/कुल्लू, मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल की ऊंची चोटियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रोहतांग दर्रा पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। रोहतांग समेत मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, शिमला समेत प्रदेश के अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, बर्फबारी से रोहतांग दर्रा एक बार फिर से बंद हो गया है। रोहतांग में रविवार से शुरू हुई बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही।…
Read Moreसीएम एचपी एसेंशियल मेडिसिन हेल्पलाइन से घर-द्वार पर दवाइयां उपलब्ध
कोरोना महामारी के दृष्टिगत लगाए गए देशव्यापी लाॅकडाउन में किसी मरीज को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीएम एचपी एसेंशियल मेडिसिन हेल्पलाइन चलाई गई है, जो प्रदेशभर में लोगों के लिए इस मुश्किल घड़ी में वरदान साबित हुई है। जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा भी लोगों के लिए मेडिसिन हेल्पलाइन चलाई गई है, जिसमे जिला के विभिन्न खण्डों में मेडिसिन स्टोर के नंबर लोगों से साँझा किये गए हैं, जिन पर फोन करने के बाद लोगों को दूर दराज क्षेत्रों में भी घर बैठे…
Read More