छात्रवृत्ति घोटाले के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी अब फर्जी डिग्री मामले में आ गए जांच के दायरे में

छात्रवृत्ति घोटाले के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी अब फर्जी डिग्री मामले में आ गए जांच के दायरे में

शिमला छात्रवृत्ति घोटाले के बाद अब फर्जी डिग्री मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच के दायरे में आ गए हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी की अब तक की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि पांच लाख से ज्यादा फर्जी डिग्री बेचने के आरोपों में उलझे मानव भारती विश्वविद्यालय के रैकेट में परोक्ष रूप से शिक्षा विभाग के अधिकारियों का भी रोल था। जांच में पता चला है कि मामले में शिक्षा विभाग के पास भी कुछ फर्जी डिग्री शिकायतें पहुंचीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने उसे…

Read More

हिमाचल में बेतहाशा बढ़ाए जा रहे हैं सीमेंट के दाम उपभोक्ताओं में रोष

हिमाचल में बेतहाशा बढ़ाए जा रहे हैं सीमेंट के दाम उपभोक्ताओं में रोष

नेरचौक/बैहना(मंडी) त्योहारी सीजन में सीमेंट कंपनियों ने हिमाचल के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक कंपनी ने सीमेंट का बैग दस रुपये महंगा कर दिया है। हैरत की बात है कि हिमाचल में तैयार होने वाला सीमेंट देश की राजधानी दिल्ली में सस्ती कीमतों पर बिक रहा है। हिमाचल में सीमेंट के दाम बेतहाशा बढ़ाए जा रहे हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र में निर्माण कार्यों में रफ्तार पकड़ी हुई है। ऐसे में सीमेंट की कीमतें बढ़ने से उपभोक्ताओं में रोष…

Read More

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह

शिमला कोविड -19 को लेकर तैयार की गई गाइडलाइंस के मुताबिक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 10 दिन तक डॉक्टर की निगरानी में और 7 दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। नियमों के तहत अब उनका कोरोना टेस्ट नहीं हो सकता है। 10 दिन में उनके रिकवर होने का पता चल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रविवार को उन्हें थकावट महसूस हुई, शाम के समय उन्हें हल्का बुखार आया था। ऐसे में उन्होंने खुद सोमवार को टेस्ट कराने की बात कही। ऐसे में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी…

Read More

शूलिनी विश्वविद्यालय, और वर्ल्ड सोसाइटी द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन संपन्न

शूलिनी विश्वविद्यालय, और वर्ल्ड सोसाइटी द्वारा   आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन संपन्न

सोलन अंग्रेजी विभाग, शूलिनी विश्वविद्यालय, और वर्ल्ड सोसाइटी (MELOW) द्वारा   आयोजित   चार दिवसीय 20 वां अंतर्राष्ट्रीय  साहित्य मेलो सम्मेलन  सफलतापूर्वक रविवार को संपन्न हुआ। इस अनूठे सम्मेलन का विषय “400 साल का अमेरिकी साहित्य” था। सम्मेलन को ऑनलाइन आयोजित किया गया  और अमेरिकी साहित्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध बुद्धिजीवियों और नए विद्वानों के बीच विचारों के आदान-प्रदान की सुविधा के  लिए बहुत सराहना की गई । सम्मेलन के 12 सत्रों के दौरान, विद्वानों, स्वतंत्र शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और प्रोफेसरों द्वारा चर्चा की गई जिन्होंने प्रमुख रूप से  अमेरिकी आंदोलनों, कल्पना, गैर-कल्पना,…

Read More

टनल की सुरक्षा में लगने वाले जवानों को ट्रेनिंग देंगे पैरा कमांडो

टनल की सुरक्षा में लगने वाले जवानों को ट्रेनिंग देंगे पैरा कमांडो

शिमला सामरिक दृष्टि से देश के लिए अति महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा का जिम्मा मिलने के साथ ही हिमाचल पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा के लिए कवायद शुरू कर दी है। कानून व्यवस्था और यातायात संभालने में तो हिमाचल पुलिस को कोई दिक्कत नही है, लेकिन आतंकी हमलों को निष्क्रिय करने और जवाबी कार्रवाई के लिए पुलिस जवानों को केंद्रीय सुरक्षा बलों से विशेष ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इसके लिए उन्हें एनएसजी और सीआरपीएफ जैसी एजेंसियों के पैरा कमांडो जैसा दमखम वाला बनाया जाएगा। इन जवानों को विशेष सुरक्षा बल…

Read More

भाजपा में सियासी घमासान से शांता कुमार आहत

भाजपा में सियासी घमासान से शांता कुमार आहत

पालमपुर (कांगड़ा) ज्वालामुखी विस क्षेत्र में भाजपा की धधक रही सियासी ज्वाला से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार अशांत हो उठे हैं। रोजाना ज्वालामुखी से आ रही बातों को देख शांता कुमार आहत हैं। सूत्रों के अनुसार ज्वालामुखी में घमासान और सोलन में जमीन मामले को लेकर शांता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप से बात की है। शांता ने ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला को लेकर बात रखी है कि यह वही धवाला हैं, जिन्होंने 1998 में भाजपा की सरकार बनाने…

Read More

ओवरड्यू हो गए केसीसी खाते, लाखों किसानों को झटका

ओवरड्यू हो गए केसीसी खाते, लाखों किसानों को झटका

शिमला लॉकडाउन हटते ही हिमाचल के लाखों कर्जदार किसानों को बैंकों ने एकाएक झटके दिए हैं। किसानों के खाते ओवरड्यू हो गए हैं। उन्हें मार्च और सितंबर दोनों ही अवधियों तक का ब्याज चुकाने को कहा गया है। इसके लिए छह महीने की मोहलत दी गई है। इससे इस बीच खाते एनपीए तो नहीं होंगे, मगर ब्याज के ऊपर उनको ब्याज देना होगा। इस बार सेब सीजन पहले से ही कमजोर रहा है। अन्य फसलों के भी यही हाल रहे हैं। गोभी, मटर की फसल को कोरोनाकाल के शुरुआती दौर…

Read More

आज से स्कूलों में लौट आएंगे 100 फीसदी शिक्षक और गैर शिक्षक

आज से स्कूलों में  लौट आएंगे 100 फीसदी शिक्षक और गैर शिक्षक

शिमला हिमाचल के स्कूलों में सोमवार से सौ फीसदी शिक्षक और गैर शिक्षक लौट आएंगे। 12 अक्तूबर से हिमाचल सरकार ने स्कूलों में नई व्यवस्था लागू कर दी है। स्कूल आने वाले शिक्षकों और प्रिंसिपल को विद्यार्थियों की संख्या और कमरों के हिसाब से माइक्रो प्लान बनाकर 17 अक्तूबर तक शिक्षा उपनिदेशकों को भेजना है। 15 से 17 अक्तूबर तक अभिभावकों के साथ संवाद करने के लिए ई पीटीएम होगी। हालांकि विद्यार्थियों के स्कूलों में नियमित आने के फैसले के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर के…

Read More

शूलिनी विश्वविद्यालय ने स्कूल स्तर पर शोध करने के उद्देश्य से डीसीएम ग्रुप के साथ किए एमओयू पर हस्ताक्षर

शूलिनी विश्वविद्यालय ने  स्कूल स्तर पर शोध करने के उद्देश्य से डीसीएम ग्रुप के साथ किए एमओयू पर हस्ताक्षर

सोलन स्कूल स्तर पर शोध करने के उद्देश्य से, शूलिनी विश्वविद्यालय ने डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पंजाब के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहली बार है जब विश्वविद्यालय ने किसी स्कूल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता डीसीएम ग्रुप के  छात्रों  के लिए जूनियर रिसर्च स्टूडेंट फेलोशिप प्रोग्राम शुरू करके स्कूलों में शोध की संस्कृति बनाने का अवसर प्रदान करेगा। एमओयू पर श्री अनिरुद्ध गुप्ता, सीईओ, डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के साथ, शूलिनी  विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. पीके खोसला द्वारा ऑनलाइन हस्ताक्षर…

Read More

एनआईटी हमीरपुर के निदेशक पद से निष्कासित, भर्तियों में गड़बड़ी के आरोप

एनआईटी हमीरपुर के निदेशक पद से निष्कासित, भर्तियों में गड़बड़ी के आरोप

हमीरपुर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर के निदेशक प्रो. विनोद यादव को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है। यादव पर निदेशक रहते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड दो के पदों पर होने वाली भर्तियां में चहेतों को लाभ देने और संस्थान के स्टाफ को अनुचित वित्तीय लाभ देने के आरोप लगे थे। प्रथम दृष्टया आरोप साबित होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यह कड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले जुलाई में निदेशक यादव की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां छीनकर मंत्रालय ने उन्हें लंबी छुट्टी पर भेज दिया था।…

Read More