मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह

शिमला
कोविड -19 को लेकर तैयार की गई गाइडलाइंस के मुताबिक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 10 दिन तक डॉक्टर की निगरानी में और 7 दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। नियमों के तहत अब उनका कोरोना टेस्ट नहीं हो सकता है। 10 दिन में उनके रिकवर होने का पता चल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रविवार को उन्हें थकावट महसूस हुई, शाम के समय उन्हें हल्का बुखार आया था।

ऐसे में उन्होंने खुद सोमवार को टेस्ट कराने की बात कही। ऐसे में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पत्नी डॉक्टर हैं। अन्य डॉक्टरों की तरह वह भी उनका ख्याल रख रही हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उन्हें किसी से भी न मिलने को कहा है। बताया जा रहा है कि इस स्थिति में मुख्यमंत्री फ़ोन पर बात नहीं करेंगे।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ओकओवर दौड़े डॉक्टर और अफसर
सीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर ओकओवर की ओर दौड़े।  सचिवालय के अफसर भी मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की पल-पल जानकारी लेते रहे। कई अफसर भी ओकओवर पहुंच गए। ओकओवर में मुख्यमंत्री का स्टाफ ऑब्जर्वेशन पर हैं।

 

Related posts