शिमला हिमाचल में प्रतिदिन 10 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत होने से लोगों में दहशत है। बुजुर्गों के अलावा अब यह बीमारी युवाओं को भी अपना ग्रास बना रही है। एक महीने के भीतर 45 साल से कम उम्र के 90 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। आंकड़ों पर गौर करें तो जिला शिमला में 200, मंडी में कोरोना से मौत का आंकड़ा 150 पार हो गया है। इसका कारण अन्य बीमारी से ग्रस्त होने के साथ कोरोना और ऊपर से ऑक्सीजन का स्तर कम होना बताया जा…
Read MoreCategory: Himachal News
निजी विश्वविद्यालयों के दो कुलपतियों ने जांच से पहले ही दिया इस्तीफा, चार ने रिव्यू के लिए किया आवेदन
शिमला शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की जांच पूरी होने से पहले ही प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में नियुक्त दो और कुलपतियों ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, चार कुलपतियों ने निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के पास मामले की दोबारा जांच करवाने को आवेदन किया है, जबकि चार निजी विश्वविद्यालयों ने आयोग की ओर से 10 दिसंबर तक मांगी रिपोर्ट पर कोई जवाब नहीं दिया। इन्हें आयोग ने जवाब जल्द दायर करने को नोटिस जारी किया है। कुछ माह पहले भी दो कुलपतियों ने इस्तीफा दिया था। आयोग ने बीते…
Read Moreकिसान सम्मान निधि के 2.5 करोड़ डकारने का फर्जीवाड़ा आया सामने, अब की जाएगी रिकवरी
धर्मशाला हिमाचल में मोटी तनख्वाह लेने वाले सरकारी कर्मचारियों का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। पहले गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल परिवारों का हक मारकर सस्ता राशन लेते रहे और अब किसान सम्मान निधि के 2.5 करोड़ रुपये डकार लिए हैं। यह राशि अकेले जिला कांगड़ा के किसान परिवारों की है। अन्य जिलों में भी ऐसा फर्जीवाड़ा होने का अंदेशा है। गरीब किसानों का हक डकारने वाले सरकारी कर्मचारियों की चालबाजी पर आयकर विभाग की नजर पड़ी तो उन्होंने डीसी कांगड़ा को पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी दी। अब…
Read Moreकोरोना के रिकवरी रेट व मृत्युदर में हुआ सुधार : अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव
शिमला हिमाचल में कोरोना संक्रमितों के रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। पिछले सप्ताह में रिकवरी रेट 79 फीसदी था। वहीं बुधवार को रिकवरी रेट 81 फीसदी हो गया। मृत्युदर में भी कमी रिकॉर्ड हुई है। यह भी घटकर 1.8 से 1.6 फीसदी है। स्वास्थ्य सचिव ने विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में सैंपल की संख्या बढ़ाने में ढील न देने की बात कही है। प्रदेश के 4 जिलों में कोरोना ने कहर बरपाया है। इनमें मंडी, शिमला, कांगड़ा और कुल्लू शामिल हैं। स्वास्थ्य…
Read Moreपेयजल योजनाएं तोड़ने लगी हैं दम, जल शक्ति मंत्री को नहीं जानकारी
शिमला हिमाचल में पर्याप्त बारिश नहीं होने से प्रदेश भर में पेयजल योजनाएं दम तोड़ने लगी हैं। जल स्रोतों में पानी का स्तर घट जाने के कारण करीब 250 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसी ही स्थिति नवंबर से पहले भी बनी हुई थी, लेकिन बीच में बारिश और बर्फबारी से स्थिति कुछ सुधर गई थी। इसके बाद फिर बारिश न होने से अब फिर से सूखे जैसी स्थिति बन चुकी है। नवंबर में हुई बारिश-बर्फबारी का असर अब नहीं रहा। इस कारण प्रदेश भर में करीब एक दर्जन पेयजल योजनाएं…
Read Moreशहीद की पत्नी ने वीडियो कॉल पर रो रो कर किए अंतिम संस्कार के दर्शन
सुबाथू (सोलन) शहीद बिलजंग गुरुंग की पत्नी के लिए देवर की वीडियो कॉल पति के अंतिम दर्शन की कड़ी बन गई। शहीद की पत्नी दीपा गुरुंग आठ माह की गर्भवती हैं और वह परिजनों के साथ नेपाल से हिमाचल के सुबाथू नहीं आ पाईं। सुबाथू में जब शहीद पति की अंतिम रस्में चल रही थीं तो उनकी पत्नी नेपाल में बैठकर अंतिम संस्कार के मोबाइल पर हो रहे प्रसारण देखकर रो रही थीं। शहीद के भाई तुलसी गुरुंग ने बताया कि उनकी भाभी दीपा गुरुंग को शहीद के अंतिम दर्शन…
Read Moreनिजी स्कूल पीटीए बैठक बुलाकर आपसी सहमति से सुलझाएं फीस और फंड का मामला : उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत
शिमला हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मुखर अभिभावकों को राहत मिलने की आस जगी है। राजधानी शिमला के 21 निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बैठक की। उन्होंने प्रिंसिपलों को निर्देश दिए कि पीटीए बैठक बुलाकर सभी स्कूल 15 दिन में फीस और फंड का मामला आपसी सहमति से सुलझाएं और इसकी रिपोर्ट दें। साथ ही निजी स्कूल अभिभावकों को फीस को लेकर चेतावनी भरे एसएमएस और ईमेल भेजना बंद करें। प्रिंसिपलों के साथ बैठक में कोविड-19…
Read Moreऑनलाइन परीक्षा, घर-द्वार प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने सरकार के दावे हवा
मैहला (चंबा) सरकार के डिजिटल इंडिया के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत यह है कि मोबाइल नेटवर्क की तलाश में बच्चों को घर से पांच किलोमीटर दूर पहाड़ की चोटी पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा देनी पड़ी। मंगलवार को मौसम खराब रहा और बारिश से बचने के लिए बच्चों ने एक खतरनाक चट्टान के नीचे ओट लेकर पर्चा दिया। कोरोना महामारी के बीच हिमाचल के जनजातीय इलाके भरमौर की खुंदेल और बलोठ पंचायतों के बच्चों को सेकेंड टर्म की ऑनलाइन परीक्षा देना जान पर भारी पड़ सकता है। परीक्षा के…
Read Moreसंशोधित डीपीआर भेजी, शिमला-मटौर फोरलेन की लागत 400 करोड़ बढ़ी
हमीरपुर बहुप्रतिक्षित फोरलेन शिमला-मटौर प्रोजेक्ट पर देरी की मार पड़ी है। इस फोरलेन निर्माण की प्रथम चरण की लागत बढ़ गई है। पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मटौर से ज्वालामुखी तक 40 किलोमीटर फोरलेन का अनुमानित खर्च 1000 करोड़ रुपये बताया था, जो अब 1400 करोड़ पहुंच गया है। एनएचएआई ने अब मंत्रालय को बढ़ी हुई लागत की संशोधित डीपीआर भेज दी है। वर्ष 2016 में हमीरपुर दौरे के दौरान तत्कालीन केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस फोरलेन की घोषणा की थी जबकि वर्ष 2017 में…
Read Moreशोधार्थियों ने विकसित की टाइलों से बिजली उत्पादन की तकनीक
मंडी अब घरों में फर्श पर बिछने वाली टाइलों से भी बिजली बनेगी। सड़कों में तारकोल के नीचे टाइलें बिछाने के बाद मार्ग पर दौड़ने वाले वाहनों से बिजली बनेगी, जिससे सिग्नल जगमग होंगे। यह संभव होगा पीजोइलेक्ट्रिक सामग्री के उपयोग से, जिसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के शोधकर्ताओं ने ईजाद किया है। इसे सतह से नीचे बिछाया जाएगा। यह यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में तबदील करेगा। ये सामग्रियां स्ट्रेस पड़ने पर विद्युत उत्पादन बढ़ा देंगी। इनके शोध परिणाम इंजीनियरिंग रिपोर्ट्स नामक जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं। शोधपत्र में…
Read More