सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही शोक प्रस्ताव के दौरान कहा कि वर्ष 2014 में मुझे लोकसभा के लिए टिकट दिया जा रहा था। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को मना किया तो उनसे नाम पूछे जाने के बाद उन्होंने रामस्वरूप शर्मा का नाम लिया। इसके बाद यह टिकट रामस्वरूप शर्मा को ही मिला। रामस्वरूप उनसे ही चुनाव लड़वाना चाहते थे और चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में ही उन्होंने अपना नाम लेने की बात की। वह सादगी से पेश आते थे। नरम स्वभाव…
Read MoreCategory: Himachal News
कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद तबीयत बिगड़ी, बुजुर्ग की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के निकटवर्ती गांव निचला गरोड़ू निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक अस्पताल में ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग ने जोगिंद्रनगर सरकारी अस्पताल में मंगलवार सुबह 11 बजे कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया। अस्पताल…
Read Moreहिमाचल: शिवरात्रि महोत्सव के कार्यक्रम रद्द, विधानसभा की कार्यवाही भी स्थगित
भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर हिमाचल प्रदेश के मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या समेत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। प्रदेश विधानसभा में भी कार्यवाही गुरुवार तक शोक में स्थगित कर दी गई है। महाशिवरात्रि मेले के समापन पर गुरुवार को परंपरा का निर्वहन करते हुए सादे अंदाज में अंतिम जलेब निकलेगी। जलेब में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत करनी थी, जिनका कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। बुधवार को सांसद की मौत का समाचार मिलते ही अंतरराष्ट्रीय मेला सूना हो गया।…
Read Moreचुनाव लड़ने को लेकर कंगना रणौत ने स्पष्ट की स्थिति, सोशल मीडिया पर जारी किया बयान
भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत के नाम की चर्चा पर चल रही है। कंगना को भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। कंगना ने बुधवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। कहा कि उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में ग्वालियर से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला है। उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। जो लोग हिमाचल में एक नेता की मौत की त्रासदी के दोहन की बात…
Read Moreहिमाचल में सात प्रशिक्षु नर्सों समेत 146 नए कोरोना पॉजिटिव, जानें कहां कितने सक्रिय केस
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बुधवार को प्रदेश भर में 146 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिन-प्रतिदिन संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच सरकार भी अलर्ट हो गई है। 19 मार्च को कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसमें बंदिशों को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। ऊना जिले में 43, सोलन 24, कांगड़ा में 21, शिमला 14, बिलासपुर 13, सिरमौर 15, हमीरपुर 11, किन्नौर तीन और कुल्लू में दो नए मामले आए हैं। ऊना में सात प्रशिक्षु नर्से…
Read Moreसरकार किसानों से 15 अप्रैल से खरीदेगी गेहूं
शिमला भारतीय खाद्य निगम और प्रदेश खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग लोगों से गेहूं की खरीद करेगा। हिमाचल प्रदेश में गेहूं की फसल अप्रैल से पकनी शुरू हो जाएगी। 15 अप्रैल से खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। किसानों से फसल खरीदने की प्रक्रिया 20 जून तक चलती रहेगी। विभाग 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदेगा। प्रदेश में 6600 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की मानें तो लोग मंडियों में आकर भी गेहूं बेच सकेंगे।…
Read Moreमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा
शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को परीक्षाओं का तनाव दूर करने के टिप्स देंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में यह चर्चा होगी। विद्यार्थियों के साथ संवाद करने के लिए आईटी विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। संभावित है कि व्हाट्सएप के माध्यम से चर्चा होगी। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर से 8588 विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने…
Read Moreकोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी डॉक्टर संक्रमित
शिमला राजधानी शिमला के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में तैनात पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को उनकी रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव गाई है। उधर, डॉक्टर के संक्रमित आने के बाद अस्पताल के अन्य कर्मियों में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कुछ दिन पहले कर्मियों से मिले थे। डॉक्टर की पत्नी और बेटी को बुखार की शिकायत के चलते सोमवार को अस्पताल लाया गया था। उनकी कोरोना जांच…
Read Moreनिर्माण कार्य में हो रही देरी से पांच गुना बढ़ गई लागत, केंद्र सरकार से बजट का नहीं हो पा रहा है प्रावधान
ददाहू (सिरमौर) राष्ट्रीय महत्व की रेणुका बांध परियोजना के निर्माण कार्य में हो रही देरी से इसकी लागत पांच गुना बढ़ गई है। 1284 करोड़ रुपये की प्रस्तावित इस परियोजना पर अब लगभग सात हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी भी कार्य में देरी हुई तो निर्माण लागत और बढ़ सकती है। बांध का निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी है। केंद्र सरकार से इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार के बजट में वर्ष 2021-22 के वित्त…
Read Moreबहुचर्चित फर्जी डिग्री जांच में अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ शुरू
शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस और सीआईडी की संयुक्त विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बहुचर्चित फर्जी डिग्री बेचने वाले मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) की स्थापना की प्रक्रिया की जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग से स्थापना से संबंधित दस्तावेज लेने के बाद जांच अधिकारियों की एक टीम ने शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधिकारियों-कर्मचारियों को एक-एक कर पूछताछ के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। कुछ अधिकारी-कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में उनके वर्तमान पतों की जानकारी जुटाकर पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए जा…
Read More