शिमला हिमाचल प्रदेश में करीब चार महीने बाद सोमवार 26 जुलाई से कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थान खुलेंगे। कॉलेजों में 16 अगस्त से नया सत्र शुरू करने और 26 जुलाई से कॉलेजों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दाखिले शुरू होंगे। कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थी आ सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए यह कदम उठाया है। दो अगस्त से दसवीं से 12वीं कक्षा तक कक्षाएं शुरू होंगी। सरकार के निर्देशों पर इन सभी संस्थानों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती…
Read MoreCategory: Himachal News
परमवीर चक्र विजेता संजय और बतरा के भाई द्रास में मनाएंगे विजय दिवस
बिलासपुर/पालमपुर हिमाचल प्रदेश के परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार और पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के भाई विशाल बतरा कारगिल के द्रास सेक्टर में सोमवार को कारगिल विजय दिवस मनाएंगे। कारगिल के युद्ध में तत्कालीन राइफलमैन संजय कुमार ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे, जिसके बाद उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया था। वर्तमान में सूबेदार संजय कुमार देहरादून में तैनात हैं। वहीं परमवीर चक्र विक्रम बतरा ने भी बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मनों को मौत की नींद सुलाकर उनके कब्जे से कारगिल की एक चोटी मुक्त…
Read Moreगड़बड़झाले की आशंका : लाखों का डीजल पी गईं खड़ी गाड़ियां, जांच शुरू
नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश की नगर परिषद नाहन में लंबे अरसे से खड़ी खटारा गाड़ियां लाखों रुपये का डीजल पी गईं। फर्जी बिल दर्शाकर इन गाड़ियों को चालू हालत में दिखाया गया। अब तक लगभग छह लाख रुपये का डीजल खर्चा इन गाड़ियों पर हुआ है, जबकि गाड़ियां लंबे अरसे से खड़ी हैं। नगर परिषद की नई कार्यकारिणी ने इसकी शिकायत शहरी विकास विभाग के निदेशक को भेजी थी। इसके बाद विभाग की संयुक्त निदेशक राखी सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया। संयुक्त निदेशक ने नाहन पहुंचकर मामले की…
Read Moreरिपोर्ट : महंगाई की मार 29 फीसदी उपभोक्ताओं ने बंद किया एलपीजी सिलिंडर भरवाना
शिमला हिमाचल प्रदेश समेत देशभर में महंगाई की मार का असर दिखना शुरू हो गया है। नीति आयोग की हाल में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिमाचल प्रदेश में 29 फीसदी कनेक्शन धारकों ने अपने एलपीजी सिलिंडर भरवाना बंद कर दिए हैं। हाल ही में नीति आयोग के सदस्य की हिमाचल प्रदेश में हुई बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा हुई थी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 23 लाख गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से 3 लाख कनेक्शन धारकों को हिमाचल प्रदेश की गृहणी…
Read Moreताबूत पर सजा दूल्हे का लिबास, अक्तूबर में होनी थी शादी
हमीरपुर शहीद कमल देव की पार्थिव देह हमीरपुर में पैतृक गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। हर आंख नम हो गई। जिसके सिर पर शादी का सेहरा बांधने की तैयारियां हो रही थीं, उसकी पार्थिव देह कफन में लिपटी आई। ताबूत पर शहीद के भाई ने दूल्हे के कपड़े भेंट किए। अविवाहित होने के चलते परिजनों ने शादी की रस्में निभाई । 27 वर्षीय कमल देव वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और इसी साल अक्तूबर में उनकी शादी तय थी। गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर…
Read Moreओलंपिक: पहले राउंड में चीन के तुओहते से भिड़ेंगे बॉक्सर आशीष चौधरी
सुंदरनगर (मंडी) टोक्यो ओलंपिक पदक के प्रबल दावेदार हिमाचल प्रदेश के बॉक्सर आशीष चौधरी 26 जुलाई को पहला मैच चीन के मुक्केबाजी के साथ खेलेंगे। मुकाबला सोमवार दोपहर को होगा। गुरुवार देर शाम टोक्यो में मुकाबलों के लिए ड्रा निकाला गया। 75 किग्रा भार वर्ग में आशीष चौधरी का पहला मैच चीन के बॉक्सर तुओहते रबीएके के साथ तय हुआ है। आशीष चौधरी ने फोन पर बातचीत में कहा है कि वह पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और देश के लिए मेडल जीतने के लिए वह…
Read Moreलोकसभा, विधानसभा उप चुनाव की घोषणा हो सकती है 10 दिन में
शिमला हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के अलावा जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव की तारीख का एलान इसी महीने हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग कोरोना और मौसम के अनुमानों को देखते हुए सितंबर के पहले पखवाड़े में सभी उपचुनाव वाले क्षेत्रों में मतदान करा सकता है। हिमाचल समेत देशभर में करीब 90 विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र हैं, जहां उप चुनाव होना है। ऐसे में संभव है कि भारत निर्वाचन आयोग एक साथ सभी जगह उप चुनाव की तारीखों का…
Read Moreइंतजार खत्म, अगले हफ्ते आएगा सेट का रिजल्ट
शिमला सेट (स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) का परिणाम इसी माह के अंतिम हफ्ते में आ जाएगा। हजारों अभ्यर्थी करीब आठ माह से परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना के कारण परिणाम घोषित करने में देरी हो रही थी। यूजीसी की टीम ने बीते दिनों ऑनलाइन ही परिणाम की समीक्षा कर ली है। अब लोक सेवा आयोग के अधिकारी परिणाम को घोषित करने की अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं। करीब साढ़े दस हजार अभ्यर्थी सेट में बैठे थे। विश्वविद्यालयों और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए…
Read Moreगायक के विवाह ने पिघलाई दो गांवों के बीच 200 साल पुरानी दुश्मनी की परत
शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू के दो गांवों की करीब 200 साल पुरानी दुश्मनी की परत पहाड़ी गायक चिराग की शादी के साथ ही पिघल गई। पारंपरिक पहाड़ी गीत गाने वाले चिराग ज्योति मजटा ने 22 जुलाई को अपनी दोस्त विदुषी सुंटा के साथ विवाह किया। रोहड़ू का करासा चिराग का पैत्रिक गांव है, जबकि विदुषी रोहडू नावर के खलावन से संबंध रखती हैं। करासा और नावर खलावन के बीच पिछले करीब 200 साल से पुश्तैनी बैर चल रहा था। दोनों गांव के लोग एक-दूसरे से कोई…
Read Moreरिचार्ज हुए पेयजल स्रोत, 400 योजनाएं चालू
शिमला हिमाचल प्रदेश में पेयजल स्रोत मानसून की बारिश से रिचार्ज हो गए हैं। इससे राज्य में 400 पेयजल योजनाएं चालू हो गई हैं। पिछले दिनों जलशक्ति विभाग की लगभग 400 स्कीमें सूख गई थीं। कई योजनाओं में 100 फीसदी, किसी में 25 से 75 फीसदी तक पानी सूख गया था। इससे जलशक्ति विभाग पर भी पेयजल आवंटन के लिए बड़ा दबाव था। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई स्थानों पर लोगों के गुस्से का भी शिकार होना पड़ रहा था। जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता नवीन पुरी भी…
Read More