शिमला हिमाचल प्रदेश में तीन और मेक शिफ्ट अस्पताल बनेंगे। सरकार ने इन्हें जिला कांगड़ा के इंदौरा, नाहन और हमीरपुर में बनाने का फैसला लिया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते सरकार 109 और एंबुलेंस किराये पर लेगी। सरकार ने 15 अगस्त तक मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पताल के वार्डों को ऑक्सीजन पाइपलाइन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने वीरवार को उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों और सीएमओ से वीडियो कॉन्फ्रेंस से ये निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एक सप्ताह के भीतर…
Read MoreCategory: Himachal News
सरकारी जमीन पर पंचायतें लगाएंगी सेब के बगीचे
शिमला हिमाचल प्रदेश में ग्राम पंचायतें अपने नियंत्रण की सरकारी जमीन पर सेब या अन्य फलों के बगीचे लगाएंगी। जहां बगीचे उगे हैं, उन्हें और दुरुस्त किया जाएगा। इससे प्राप्त आमदनी विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। कुछ पंचायतों में सेब या अन्य फलों के बगीचे लगे हैं। इनसे बहुत अच्छी आमदनी हो रही है। इसी के मद्देनजर सरकार ने प्रदेश की पंचायतों से इस संबंध में ब्योरा तलब किया है। किस पंचायत के पास सेब का कितना बगीचा है या अन्य किसी फल का कितना बड़ा बाग है। उससे…
Read Moreक्लास वन अफसर से लेकर चपरासी को देना होगा संपत्ति का ब्योरा
शिमला अपनी चल-अचल संपत्तियों का समय से ब्योरा न देने वाले सरकारी कर्मचारियों पर हिमाचल प्रदेश सरकार सख्ती करने जा रही है। कार्मिक विभाग ने क्लास ए, बी, सी और डी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं कि वह निर्धारित तिथि से पहले अपनी संपत्तियों का ब्योरा देना सुनिश्चित करें वर्ना उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कई ऐसे मामले सामने आने के बाद यह सख्त निर्देश जारी किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी इन निर्देशों में सभी विभागों…
Read Moreहिमाचली सेब पहली बार चखेंगे दुबई के शेख, एयर कार्गो में भेजा जाएगा
शिमला दुबई के शेख पहली बार हिमाचल के ताजे रसीले सेब का स्वाद चखेंगे। फरीदाबाद की लक्ष्मी एग्रो कंपनी शिमला के कोटखाई का सेब शारजाह, अबू धाबी और मस्कट निर्यात करेगी। कंपनी ने कोटखाई के बागवान का जेड वन किस्म का सेब बगीचे में ही 220 रुपये प्रति किलो के रेट पर खरीदा है। कंपनी ने 10 किलो के हॉफ बॉक्स की कीमत बागवान को 2200 रुपये चुकाई है। बागवान और कंपनी के बीच कुल 800 हॉफ बॉक्स का करार हुआ है। कंपनी का दुबई में डिविजनल ऑफिस है। इस सीजन…
Read Moreपरीक्षण में खरी उतरी स्वदेशी वैक्सीन, इमरजेंसी इस्तेमाल की मांगी मंजूरी
सोलन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश की एक और स्वदेशी वैक्सीन परीक्षण में खरी उतरी है। खास बात यह है कि जायकॉव-डी वैक्सीन 12 साल और इससे ज्यादा उम्र के बच्चों समेत सभी पर कारगर है। जायडस कैडिला कंपनी ने क्लीनिकल ट्रायल के बाद ड्रग्स कंट्रोलर जरनल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। कंपनी ने लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है। इसके साथ ही कुछ औपचारिकताओं के बाद इस वैक्सीन को जल्द ही बाजार में उतारने की भी तैयारी…
Read Moreहादसा: कुदरत ने एक दिन पहले दी थी चेतावनी, पर प्रशासन जागा न पुलिस
सांगला (किन्नौर) कुदरत ने चेतावनी दे दी थी। किन्नौर के बटसेरी के पास जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर एक दिन पहले भी पहाड़ी से कार पर पत्थर गिरे थे। पर्यटक और चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। गाड़ी चकनाचूर हो गई थी। लेकिन सवाल यह है कि समय रहते न तो जिला प्रशासन जागा और न ही पुलिस। पत्थर हटाकर इस मार्ग को बहाल कर दिया गया। दूसरे ही दिन उसी जगह पर हादसा हो गया और नौ पर्यटकों की जान चली गई। अब प्रशासन ने इस मार्ग पर…
Read Moreआज से खुलेंगे कोचिंग और ट्यूशन सेंटर, सरकार के निर्देश सख्ती से पालन अनिवार्य
शिमला हिमाचल प्रदेश में करीब चार महीने बाद सोमवार 26 जुलाई से कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थान खुलेंगे। कॉलेजों में 16 अगस्त से नया सत्र शुरू करने और 26 जुलाई से कॉलेजों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दाखिले शुरू होंगे। कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थी आ सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए यह कदम उठाया है। दो अगस्त से दसवीं से 12वीं कक्षा तक कक्षाएं शुरू होंगी। सरकार के निर्देशों पर इन सभी संस्थानों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती…
Read Moreपरमवीर चक्र विजेता संजय और बतरा के भाई द्रास में मनाएंगे विजय दिवस
बिलासपुर/पालमपुर हिमाचल प्रदेश के परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार और पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के भाई विशाल बतरा कारगिल के द्रास सेक्टर में सोमवार को कारगिल विजय दिवस मनाएंगे। कारगिल के युद्ध में तत्कालीन राइफलमैन संजय कुमार ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे, जिसके बाद उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया था। वर्तमान में सूबेदार संजय कुमार देहरादून में तैनात हैं। वहीं परमवीर चक्र विक्रम बतरा ने भी बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मनों को मौत की नींद सुलाकर उनके कब्जे से कारगिल की एक चोटी मुक्त…
Read Moreगड़बड़झाले की आशंका : लाखों का डीजल पी गईं खड़ी गाड़ियां, जांच शुरू
नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश की नगर परिषद नाहन में लंबे अरसे से खड़ी खटारा गाड़ियां लाखों रुपये का डीजल पी गईं। फर्जी बिल दर्शाकर इन गाड़ियों को चालू हालत में दिखाया गया। अब तक लगभग छह लाख रुपये का डीजल खर्चा इन गाड़ियों पर हुआ है, जबकि गाड़ियां लंबे अरसे से खड़ी हैं। नगर परिषद की नई कार्यकारिणी ने इसकी शिकायत शहरी विकास विभाग के निदेशक को भेजी थी। इसके बाद विभाग की संयुक्त निदेशक राखी सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया। संयुक्त निदेशक ने नाहन पहुंचकर मामले की…
Read Moreरिपोर्ट : महंगाई की मार 29 फीसदी उपभोक्ताओं ने बंद किया एलपीजी सिलिंडर भरवाना
शिमला हिमाचल प्रदेश समेत देशभर में महंगाई की मार का असर दिखना शुरू हो गया है। नीति आयोग की हाल में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिमाचल प्रदेश में 29 फीसदी कनेक्शन धारकों ने अपने एलपीजी सिलिंडर भरवाना बंद कर दिए हैं। हाल ही में नीति आयोग के सदस्य की हिमाचल प्रदेश में हुई बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा हुई थी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 23 लाख गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से 3 लाख कनेक्शन धारकों को हिमाचल प्रदेश की गृहणी…
Read More