शिमला शिमला में आयोजित हो रहे 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान विधानसभा और विधान परिषदों के संचालन को और बेहतर करने के उद्देश्य से हो रहे मंथन में बड़ी बात निकलकर आई है। चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया है कि सदनों की समितियों की बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाए। समितियों के सामने संबंधित विभागों व जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हों ताकि न सिर्फ विधायिका बल्कि शासन-प्रशासन के बहुमूल्य समय…
Read MoreCategory: Himachal News
क्यूआर कोड से दें दान, प्रसाद के रूप में चढ़ाएं पौधे
धर्मशाला/श्री नयना देवी जी(बिलासपुर) हिमाचल प्रदेश की सभी शक्तिपीठों में अब क्यूआर कोड सिस्टम से दान की नई व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके अलावा शक्तिपीठों में अब श्रद्धालु प्रसाद के रूप में पौधे चढ़ा सकेंगे, जिन्हें मंदिर प्रशासन जगह-जगह रोपित करेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। नयना देवी शक्तिपीठ से वृक्षम प्रसादम योजना शुरू की गई है। वहीं क्यूआर कोड सिस्टम से दान देने की व्यवस्था चामुंडा मंदिर में नवरात्र के दौरान शुरू हुई थी, जो अब अन्य शक्तिपीठों में भी शुरू हो गई है। जिला कांगड़ा…
Read Moreआदमखोर तेंदुए के लिए वन विभाग जिम्मेदार : अध्यक्ष न्यायाधीश मानवाधिकार आयोग
शिमला हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश पीएस राणा और सदस्य डॉ. अजय भंडारी की खंडपीठ ने पाया है कि तेंदुआ आदमखोर हो चुका है, इसलिए यह जनसाधारण के जीवन के लिए खतरा बन चुका है। इसके लिए आयोग ने वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है और जनसाधारण को इस तेंदुए के आतंक से बचाने के निर्देश दिए हैं। वन्य जीव और रिहायशी क्षेत्र में एक माह के भीतर सारी झाड़ियां काटने के आदेश जारी किए हैं। इन क्षेत्रों में एक माह के भीतर सुरक्षित बफर जोन स्थापित करने…
Read Moreबिजली बोर्ड में दिहाड़ी पर भरे जाएंगे चालकों के पद
शिमला राज्य बिजली बोर्ड में दिहाड़ी पर चालकों के 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 नवंबर तक आवेदन होंगे। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ 100 रुपये की फीस देनी होगी। महिला अभ्यर्थियों से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। 100 अंकों की लिखित परीक्षा सहित ड्राइविंग टेस्ट और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 336 रुपये की दिहाड़ी मिलेगी।…
Read Moreफोरलेन: मंडी, बिलासपुर के डीसी से अनियमितताओं की रिपोर्ट तलब
बिलासपुर कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के भूमि अधिग्रहण में बरती अनियमितताओं पर प्रधान सचिव राजस्व विभाग ओंकार शर्मा ने उपायुक्त बिलासपुर और मंडी से इस फोरलेन के भूमि अधिग्रहण पर हुई अनियमितताओं की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने दोनों उपायुक्तों को आदेश दिए हैं कि इस पर तुरंत कार्रवाई हो। प्रधान सचिव ने आदेश दिए हैं कि दोनों जिलों के उपायुक्त बिना देरी किए उपरोक्त परियोजना में बरती अनियमितताओं की रिपोर्ट तुरंत कार्यालय को भेजें। उपरोक्त परियोजना में भूमि अधिग्रहण की विशेष इकाई मुख्यालय बिलासपुर ने फोरलेन अधिग्रहण के इंतकालों को तहसीलों…
Read Moreपाइपलाइन से होगी रसोई गैस सप्लाई , प्रति सिलिंडर 300 रुपये पड़ेगी सस्ती
ऊना हिमाचल के ऊना शहर से पहली बार अंडरग्राउंड पाइपलाइन से घरों में एलपीजी गैस की सुविधा मिलने जा रही है। शहर की रक्कड़ कॉलोनी के 250 परिवारों से इसकी शुरुआत 15 दिन के भीतर हो रही है। क्षेत्र से करीब 1000 आवेदन आ चुके हैं। इसके बाद ऊना के अन्य वार्डों में भी सुविधा शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि पाइपलाइन की गैस एक सिलिंडर के भार जितनी गैस से लगभग 300 रुपये सस्ती होगी। यानी अगर घरेलू रसोई गैस सिलिंडर एक हजार रुपये का है तो…
Read Moreप्रदेश में जमाखोरी, मुनाफाखोरी अधिनियम लागू, कारोबारियों पर नकेल
शिमला हिमाचल प्रदेश में बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने जमाखोरी, मुनाफाखोरी अधिनियम लागू कर दिया है। अब थोक कारोबारी 10-10 क्विंटल से ज्यादा आलू प्याज स्टोर नहीं कर सकेंगे। प्रदेश में आलू 40 और प्याज 60 रुपये किलो बिक रहा है। सरकार ने यह एक्ट 31 मार्च तक लागू करने का फैसला लिया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए यह सख्त निर्णय लेना पड़ा है। उल्लेखनीय है…
Read Moreराजनेता के करीबी पर छापे की चर्चा से गरमाया माहौल
शिमला प्रदेश के एक राजनेता के करीबी पर हिमाचल भवन चंडीगढ़ में छापे की चर्चा से सियासी माहौल गरमा गया है। इनके पास पैसा पकड़े जाने की चर्चा है। चंडीगढ़ पुलिस की कथित कार्रवाई की यह चर्चा सचिवालय में मंगलवार को दिन भर रही। अफसरों के फोन घनघनाते रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ देखा है। किसी ने उन्हें कुछ बताया है। वह इस संबंध में तथ्यों का पता करेंगे। उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे। सीएम ने कहा कि…
Read Moreस्कूलों में आज से लौटेगी रौनक, तीसरी से बारहवीं तक लगेंगी नियमित कक्षाएं
शिमला प्रदेश के स्कूलों में बुधवार से फिर रौनक लौट आएगी। सरकार के निर्देशानुसार बुधवार से तीसरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले स्कूलों में एक दिन छोड़कर या सुबह-शाम के सत्र में कक्षाएं लगेंगी। माइक्रो प्लान के आधार पर कक्षाओं में विद्यार्थी बैठाए जाएंगे। स्कूल गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान जांचा जाएगा। अगर किसी विद्यार्थी या शिक्षक-गैर शिक्षक में बुखार के लक्षण मिले तो गेट से ही उन्हें वापस भेजा जाएगा। स्कूलों में सभी के लिए फेस…
Read Moreस्कूलों में होगी नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा, असमंजस खत्म
शिमला नेशनल अचीवमेंट सर्वे की राह आसान हो गई है। अब 12 नवंबर को तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा स्कूलों में होगी। गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान विषय की दो-दो घंटे की परीक्षा ली जाएगी। ओएमआर शीट पर यह परीक्षा होगी। अभी तक प्रदेश में तीसरी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद होने से सर्वे की परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब सरकार ने बुधवार से तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की भी नियमित कक्षाएं शुरू करने…
Read More