हमीरपुर पुलिस विभाग और हमीरपुर जिले के निजी स्कूल संचालकों के बीच विद्यार्थियों की फीस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक ने जिला के निजी स्कूल प्रबंधकों को पत्र लिखकर पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए स्कूल फीस में रियायत मांगी है। पुलिस विभाग ने इस पत्र में खुद को फ्रंटलाइन वर्कर बताते हुए स्कूल फीस में यथासंभव छूट देने की मांग की है। दूसरी ओर निजी स्कूल प्रबंधकों ने डेढ़ साल से स्कूल बंद रहने के चलते पेश आ रही आर्थिक परेशानियों का हवाला देते…
Read MoreCategory: Himachal News
एक डेस्क पर बैठेगा एक, कक्षा में बैठाए जाएंगे पचास फीसदी विद्यार्थी, एसओपी जारी
शिमला हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर से तीसरी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रोजाना खुलने जा रहे स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने एसओपी जारी कर दी है। स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार पचास फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बिठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच में एक ही विद्यार्थी को…
Read Moreएक आईएएस अफसर झूमते हुए पहुंचे मंत्रिमंडल की बैठक में, मंत्री और अन्य अधिकारी देखकर दंग
शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में झूमते हुए पहुंचे एक आईएएस अधिकारी की दिनभर चर्चा रही। ऐसा लग रहा था कि यह अफसर नशे की हालत में हैं। मंत्री और अन्य अधिकारी भी इनको ऐसी हालत में देखकर दंग रह गए। पहले भी एक बार इनके बारे में नशे की हालत में हंगामा करने की चर्चा रह चुकी है। सूत्रों के अनुसार यह अधिकारी इस बैठक में झूमते हुए पहुंचे। इनकी हालत देखते हुए इस बैठक में इनसे पहले ही एजेंडा पूछ लिया गया। उसके बाद…
Read Moreशपथ: कांग्रेस के आज से 22 विधायक, भाजपा के होंगे 43
शिमला हिमाचल प्रदेश में आधिकारिक रूप से कांग्रेस के 22 विधायक हो जाएंगे। कांग्रेस के तीन नए विधायक सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में शपथ लेंगे। यह शपथ इन्हें विधानसभा अध्यक्ष दिलाएंगे। कांग्रेस के दो और भाजपा के एक विधायक के देहांत के बाद खाली हुई सीटों पर ये विधायक चुनकर आए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 21 विधायक चुने गए थे। अब इस विधायक दल में एक और का इजाफा हो गया है। इसी के साथ प्रदेश विधानसभा में भी भाजपा के विधायकों की संख्या 43…
Read Moreफर्जी दस्तावेजों से पाया 32 करोड़ का टेंडर किया रद्द
हमीरपुर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के टौणीदेवी डिवीजन के तहत एक ठेकेदार ने फर्जी दस्तावेज लगाकर 32.58 करोड़ रुपये का टेंडर हासिल करने का प्रयास किया। इस जालसाजी का भंडाफोड़ तब हुआ, जब विभाग ने टेंडर अवार्ड करने के बाद अपने स्तर पर ठेकेदार के दस्तावेजों की जांच की। जांच में वर्क डन का सर्टिफिकेट जाली निकला, जिसके चलते विभाग ने टेंडर रद्द कर दिया। लोनिवि ने अब फिर टेंडर आमंत्रित किए हैं। बता दें कि टौणीदेवी लोनिवि के मंडल कार्यालय के अंतर्गत 23 किलोमीटर लंबे सुजानपुर-हमीरपुर वाया कोट-चौरी-पटलांदर सड़क…
Read Moreबरमाणा से लेह रेललाइन पर 62 हजार करोड़ से बनेंगे पुल, सुरंगें
बिलासपुर बरमाणा से लेह तक 476 किलोमीटर लंबी रेललाइन के लिए 62 हजार करोड़ की लागत से पुलों और टनलों का निर्माण होगा। इसमें टनलों पर 56 हजार करोड़, पुलों पर करीब 6 हजार करोड़ खर्च होंगे। उत्तर रेलवे ने बरमाणा-मनाली-लेह रेललाइन की ड्राफ्ट डीपीआर तैयार कर दी है। 31 दिसंबर से पहले रेलवे बोर्ड को फाइनल डीपीआर सौंप दी जाएगी। इस सामरिक रेललाइन के लिए करीब 150 किलोमीटर लंबर अप्रोच रोड बनेगा। सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से रक्षा मंत्रालय का अति महत्वपूर्ण बरमाणा-मनाली-लेह रेललाइन का सपना साकार होने के…
Read Moreकैबिनेट की बैठक आज, लिए जाएंगे कई अहम निर्णय
शिमला दिवाली की छुट्टियों के बाद हिमाचल प्रदेश में सोमवार से स्कूल फिर से खोले जाएंगे। इन्हें आगे भी खोले रखना है या नहीं, इसके बारे में भी सोमवार को राज्य सचिवालय में होने जा रही कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इसमें दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार से 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के बाद यह चर्चा होगी कि इन्हें आगे भी खोले रखा जाए…
Read Moreमैदानी इलाकों में प्रदूषण बढ़ने से घुटने लगा दम, साफ हवा के लिए हिमाचल पहुंच रहे सैलानी
शिमला दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रहे प्रदूषण से तंग आकर लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। राजधानी शिमला सहित मनाली, नारकंडा, कुफरी, चायल, कसौली और धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। दिवाली के बाद पहले ही वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला में ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी पहुंच गई। पहाड़ों के सुहावने मौसम का लुत्फ लेने के लिए दिल्ली, चंडीगढ, पंजाब और हरियाणा से सबसे ज्यादा टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। हरियाणा से शिमला घूमने आए योगराज,…
Read Moreसीधी भर्ती से भरे जाएंगे शिक्षकों के 1300 पद
शिमला हिमाचल प्रदेश के पहली से आठवीं कक्षा के सरकारी स्कूलों में सीधी भर्ती से शिक्षकों के करीब 1300 पद भरे जाएंगे। चुनाव आचार संहिता हटते ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने लिखित परीक्षा लेने के लिए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को पद भरने की संस्तुति भेज दी है। आयोग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द विज्ञापन जारी करने को कहा है। सीधी भर्ती के तहत जेबीटी, टीजीटी नॉन मेडिकल, शास्त्री, शारीरिक और कला शिक्षकों के पद भरे जाने हैं। कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में…
Read Moreविद्यार्थियों के लिए नियमित स्कूल-कॉलेज खुलेंगे या नहीं, कल होगा फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए स्कूल और कॉलेज नियमित खुले रहेंगे या बंद होंगे, इसका फैसला सोमवार को कैबिनेट बैठक में होगा। सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह साढ़े 10 बजे कैबिनेट बैठक होगी। हालांकि दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार से 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग कैबिनेट बैठक में स्कूलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से अवगत करवाएगा। विभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगामी फैसला लेगी। स्वास्थ्य…
Read More