शिमला हाल ही में मंडी लोकसभा सीट के अलावा अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर बुधवार से शिमला में मंथन शुरू होगा। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा के नेताओं से जवाब तलब किया है। बैठक में मंत्रणा के बाद इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बैठक के बाद जो रिपोर्ट भाजपा हाईकमान को दी जाएगी, उसी पर विचार कर केंद्रीय नेतृत्व अगली करवाई करेगा। माना जा रहा है कि सरकार और संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव हो सकते…
Read MoreCategory: Himachal News
दस्तावेजों में हेरफेर कर गबन करने के आरोप में बीओ समेत पांच पर केस दर्ज
शिमला स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने चंबा जिले में तैनात रहे एक रेंज अफसर, एक ब्लॉक (बीओ) अफसर और दो फॉरेस्ट गार्ड समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ करीब साढ़े चार लाख रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बीओ ने रेंज अफसर और फॉरेस्ट गार्डों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर सड़क निर्माण के लिए आई राशि में से बड़ा हिस्सा हड़प लिया। मामले की शिकायत चंबा के ही एक ठेकेदार ने की थी, जिसने उक्त सड़क का निर्माण किया था।…
Read Moreलक्ष्य : एक दिन में एक लाख से ज्यादा को लगानी होगी वैक्सीन की दूसरी डोज
शिमला स्वास्थ्य विभाग को अब एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगानी होगी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 53.77 लाख है। प्रदेश में अब तक 45.52 लाख लोगों को दूसरी डोज लगी है। लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में विभाग को 30 नवंबर तक लक्ष्य पूरा करना चुनौती से कम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल सरकार को कहा था कि…
Read Moreबाहरी राज्यों के अफसरों ने शिमला में खरीदी जमीन, लगाएंगे बगीचे
शिमला हिमाचल के आईएएस अफसरों की दिलचस्पी हिल्स क्वीन शिमला में जमीनें खरीदने में भी दिख रही है। बाहरी राज्यों के अधिकारी यहां रिहायश बनाने के साथ-साथ बाग-बगीचे लगा रहे हैं। प्रदेश सचिवालय के सचिव स्तर के कई वरिष्ठ आईएएस अफसर और कुछ जिलों के उपायुक्तों को रिहायश और बाग-बगीचे लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म्स एक्ट 1972 की धारा 118 के तहत सशर्त मंजूरी दे दी गई है। यह मंजूरी पत्र के जारी होने से एक साल तक मान्य होगी। भूमि का इस्तेमाल उसी प्रयोजन के…
Read Moreरोपवे: नौ दशक बाद नए रूप में दिखेगी हेरिटेज ट्रॉली, मेट्रो की तरह होगा लुक
जोगिंद्रनगर (मंडी) जोगिंद्रनगर में एशिया के सबसे पहले रोपवे पर दौड़ने वाली हेरिटेज ट्रॉली का आधारभूत ढांचा अब नौ दशकों के बाद एक नए रूप में दिखने वाला है। हेरिटेज ट्रॉली के नए आधारभूत ढांचे को मेट्रो की तरह लुक दी जाएगी, जिसमें करीब 15 से 20 लोग एकसाथ सफर कर सकेंगे। इसका लाभ पर्यटकों को भी मिलेगा। रोपवे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड के इंजीनियरों ने ताकत झोंक रखी है। परियोजना के उच्चाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बफर जोन से वींचकैंप…
Read Moreराहत: राशन डिपो में सस्ता सरसों तेल देने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को 7 से 10 रुपये तक सरसों तेल सस्ता मिल सकता है। आयात शुल्क कम होने से तेल के दामों में गिरावट आनी संभावित है। खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि दालों और रिफाइंड के दामों में भी गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में सरसों तेल के दाम भी गिरेंगे। निगम ने सरसों तेल को लेकर कंपनियों से निविदाएं मांग ली हैं। एक सप्ताह बाद टेंडर खोला जाना है। यह टेंडर दिसंबर के लिए किया जा रहा है। प्रदेश में 19…
Read Moreअब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सकती हैं विधानसभा समितियों की बैठकें
शिमला शिमला में आयोजित हो रहे 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान विधानसभा और विधान परिषदों के संचालन को और बेहतर करने के उद्देश्य से हो रहे मंथन में बड़ी बात निकलकर आई है। चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया है कि सदनों की समितियों की बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाए। समितियों के सामने संबंधित विभागों व जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हों ताकि न सिर्फ विधायिका बल्कि शासन-प्रशासन के बहुमूल्य समय…
Read Moreक्यूआर कोड से दें दान, प्रसाद के रूप में चढ़ाएं पौधे
धर्मशाला/श्री नयना देवी जी(बिलासपुर) हिमाचल प्रदेश की सभी शक्तिपीठों में अब क्यूआर कोड सिस्टम से दान की नई व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके अलावा शक्तिपीठों में अब श्रद्धालु प्रसाद के रूप में पौधे चढ़ा सकेंगे, जिन्हें मंदिर प्रशासन जगह-जगह रोपित करेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। नयना देवी शक्तिपीठ से वृक्षम प्रसादम योजना शुरू की गई है। वहीं क्यूआर कोड सिस्टम से दान देने की व्यवस्था चामुंडा मंदिर में नवरात्र के दौरान शुरू हुई थी, जो अब अन्य शक्तिपीठों में भी शुरू हो गई है। जिला कांगड़ा…
Read Moreआदमखोर तेंदुए के लिए वन विभाग जिम्मेदार : अध्यक्ष न्यायाधीश मानवाधिकार आयोग
शिमला हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश पीएस राणा और सदस्य डॉ. अजय भंडारी की खंडपीठ ने पाया है कि तेंदुआ आदमखोर हो चुका है, इसलिए यह जनसाधारण के जीवन के लिए खतरा बन चुका है। इसके लिए आयोग ने वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है और जनसाधारण को इस तेंदुए के आतंक से बचाने के निर्देश दिए हैं। वन्य जीव और रिहायशी क्षेत्र में एक माह के भीतर सारी झाड़ियां काटने के आदेश जारी किए हैं। इन क्षेत्रों में एक माह के भीतर सुरक्षित बफर जोन स्थापित करने…
Read Moreबिजली बोर्ड में दिहाड़ी पर भरे जाएंगे चालकों के पद
शिमला राज्य बिजली बोर्ड में दिहाड़ी पर चालकों के 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 नवंबर तक आवेदन होंगे। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ 100 रुपये की फीस देनी होगी। महिला अभ्यर्थियों से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। 100 अंकों की लिखित परीक्षा सहित ड्राइविंग टेस्ट और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 336 रुपये की दिहाड़ी मिलेगी।…
Read More