ईरान से आ रहे संक्रमित सेब से हिमाचल की बागवानी को खतरा

ईरान से आ रहे संक्रमित सेब से हिमाचल की बागवानी को खतरा

शिमला ईरान से आयात हो रहे संक्रमित सेब के कारण हिमाचल में सेब बागवानी पर खतरा मंडरा गया है। हिमाचल की प्रोग्रेसिव ग्रोवर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय कृषि एवं वाणिज्य मंत्रालय का पत्र लिख कर ईरान और तुर्की से सेब का आयात तुरंत बंद करने की मांग उठाई है। ईरान से आयात हो रही कीवी में खतरनाक कीट मिलने के बाद भारत सरकार ने ईरान से कीवी का आयात बंद करने का फैसला लिया है, लेकिन संक्रमित सेब का अभी भी आयात जारी है।  प्रोग्रेसिव ग्रोवर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्रालयों को…

Read More

ओमिक्रॉन : जनता पर कहीं भारी न पड़ जाए सरकारी लापरवाही

ओमिक्रॉन :  जनता पर कहीं भारी न पड़ जाए सरकारी लापरवाही

शिमला कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है, लेकिन हिमाचल में बरती जा रही लापरवाही जनता पर भारी पड़ सकती है। जिला मंडी की ओमिक्रॉन पॉजिटिव महिला तीन दिसंबर को हिमाचल पहुंची है। 12 दिसंबर को शिमला में महिला का सैंपल लिया गया। इसमें वह पॉजिटिव पाई गई। इसके सात दिन बाद महिला का सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया। आठ दिन बाद (26 दिसंबर) को महिला में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि होती है, लेकिन…

Read More

पीएम मोदी की मंडी में जनसभा, आज 11 हजार करोड़ की देंगे सौगात

पीएम मोदी की मंडी में जनसभा,  आज 11 हजार करोड़ की देंगे सौगात

मंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए छोटी काशी सज-धजकर तैयार है। जयराम सरकार के चार साल पूरा होने का जश्न मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में सोमवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में मनाया जाएगा। पीएम यहां जनसभा करेंगे। वह दो घंटे रुकेंगे। पीएम प्रदेश को 11,000 करोड़ रुपये की सौगात भी देंगे।  हिमाचल: छोटी काशी सज-धजकर तैयार, मंडी में पीएम मोदी की जनसभा आज, 11 हजार करोड़ की देंगे सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए छोटी काशी सज-धजकर तैयार है। जयराम सरकार के चार साल…

Read More

हिमाचल के शुभम मैन ऑफ द मैच, रचा इतिहास, 19 साल में पहली बार चैंपियन

हिमाचल के शुभम मैन ऑफ द मैच, रचा इतिहास, 19 साल में पहली बार चैंपियन

जयपुर विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के 19 साल के इतिहास में हिमाचल प्रदेश ने रविवार को इतिहास रच दिया। कैप्टन ऋषि धवन की अगुवाई में हिमाचल ने फाइनल में पांच बार के चैंपियन रहे तमिलनाडु को 11 रन से हरा दिया। शुभम अरोड़ा (नाबाद 136), अमित कुमार (74), ऋषि धवन (नाबाद 42) जीत के हीरो रहे। खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ा। वीजेडी (द वी जयादेवन) सिस्टम के आधार पर हिमाचल 11 रन से विजेता बना। हिमाचल पहली बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा था। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी…

Read More

सरकार को स्टांप ड्यूटी से लगा करीब 53 करोड़ का चूना, इन विभागों में वित्तीय अनियमितताएं

सरकार को स्टांप ड्यूटी से लगा करीब 53 करोड़ का चूना, इन विभागों में वित्तीय अनियमितताएं

शिमला भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक(कैग) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सरकार को स्टांप ड्यूटी से करीब 53 करोड़ का चूना लगा है।  उप पंजीयकों ने आवासीय और गैर आवासीय निर्माण संरचना गलत बाजार दर लागू करने से सरकार के खजाने को भी करोड़ों की मार पड़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विभाग में स्टांप शुल्क एवं पंजीयन फीस और भू राजस्व संबंधित 298 लेखा परीक्षा योग्य इकाइयां थी। इनमें लेखा परीक्षा ने वर्ष 2019-2020 के दौरान 147.74 करोड़ की प्राप्तियों के 115 इकाइयों का चयन किया।…

Read More

सरकार ने हटाए कांगड़ा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष और निदेशक

सरकार ने हटाए कांगड़ा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष और निदेशक

हमीरपुर कांगड़ा प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर और निदेशक कुलविंद्र सिंह राणा को सरकार ने उनके पद से हटा दिया है। इनके स्थान पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के हलके से संबंध रखने वाली अनीता सिपहिया और एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री के चुनावी क्षेत्र नादौन से विनोद पठानिया को निदेशक मंडल में जगह दी गई है। चुनावी साल से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से भाजपा में विद्रोह की चिंगारी फूट सकती है।  दरअसल, इसी माह बैंक अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी…

Read More

उपभोक्ताओं को एकमुश्त मिलेगी दो महीने की चीनी

उपभोक्ताओं को एकमुश्त मिलेगी दो महीने की चीनी

कुल्लू हिमाचल प्रदेश के 18.71 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। उपभोक्ताओं को नवंबर और दिसंबर माह की चीनी का कोटा एकमुश्त मिलेगा। जिससे उपभोक्ताओं की समस्या दूर होगी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में खाद्य और आपूर्ति विभाग के गोदामों में चीनी की खेप पहुंच गई है।  जिला कुल्लू में 4 हजार 563 क्विंटल चीनी की खेप पहुंच गई है। जबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से छह हजार क्विंटल चीनी की डिमांड भेजी गई थी। विभाग चीनी की आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगा। सरकारी डिपो में…

Read More

मौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ आई फॉरेस्ट क्लीयरेंस, तीन जगह लगाए जाने हैं डॉप्लर रडार

मौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ आई फॉरेस्ट क्लीयरेंस, तीन जगह लगाए जाने हैं डॉप्लर रडार

शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ फॉरेस्ट क्लीयरेंस आ गई है। प्रदेश में तीन जगह डॉप्लर रडार लगाने की तैयारियों पर ब्रेक लग गई है। डॉप्लर रडार लगाने के लिए केंद्र सरकार से बजट जारी हो चुका है, लेकिन वन भूमि इस्तेमाल की अभी मंजूरी नहीं मिली है। शिमला से सटे कुफरी के बाद मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा जोत में भी डॉप्लर रडार लगाने की तैयारी की है। इससे चंबा जोत के 150 किलोमीटर के दायरे में हुए मौसम बदलाव की भी सटीक जानकारी मिलेगी।…

Read More

रिपोर्ट में खुलासा: 96 विकास योजनाओं पर हिमाचल सरकार ने नहीं खर्ची फूटी कौड़ी

रिपोर्ट में खुलासा: 96 विकास योजनाओं पर हिमाचल सरकार ने नहीं खर्ची फूटी कौड़ी

तपोवन (धर्मशाला)/शिमला विधानसभा के शीत सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन के पटल पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट रखी। वित्त वर्ष 2019-20 की इस रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल सरकार ने पेयजल, सड़क, पर्यटन, ऊर्जा आदि से संबंधित 96 विकास योजनाओं पर फूटी कौड़ी तक खर्च नहीं की। इन योजनाओं पर बजट को खर्च न करने का कारण भी नहीं बताया गया है। इनमें से कोई भी योजना एक करोड़ से कम बजट की नहीं है। ऐसे कई मामलों का उल्लेख करते हुए कैग…

Read More

सीएम जयराम ठाकुर ने रखा शोकोद्गार प्रस्ताव, विवेक को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा का तेरहवां सत्र शुरू

सीएम जयराम ठाकुर ने रखा शोकोद्गार प्रस्ताव, विवेक को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा का तेरहवां सत्र शुरू

धर्मशाला हिमाचल विधानसभा का शीत सत्र शुक्रवार से धर्मशाला के तपोवन में सुबह 11:00 बजे शुरू हो गया। पहले दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा के तीन पूर्व सदस्यों बोध राज, गुरमुख सिंह बाली व डॉ. शिव कुमार के लिए शोकोद्गार प्रस्ताव रखा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व लांस नायक विवेक कुमार को श्रद्धांजलि दी। बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास नीलगिरी की पहाड़ियों में खराब मौसम के कारण हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत…

Read More