शिमला : राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न हितधारकों और विभागीय अधिकारियों के अनुरोध पर माल और सेवा कर में सम्मिलित अधिनियमों के तहत लम्बित मामलों और बकाया राशि के निपटान के लिए हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती योजना (विरासत मामले समाधान) 2021 आरम्भ की गई है। इससे करदाताओं को अनिवार्य दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। जीएसटी लागू होने के बाद भी करदाताओं के कर संबंधी मामलों के विवाद रह गए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत, डीलर…
Read MoreCategory: Himachal News
सीमावर्ती इलाकों से जुड़ी सड़कों की बहाली और मरम्मत काम होगा मनरेगा में : बीआरओ
कुल्लू केंद्र सरकार ने मनरेगा को 17 साल बाद बीआरओ में शामिल किया है। सड़कों की मरम्मत, डंगे लगाना, सुरक्षा दीवार, क्रैश बैरियर लगाने सहित सोलिंग आदि का काम इसमें शामिल होगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) अब मनरेगा के मजदूरों से भी सीमावर्ती इलाकों से जुड़ी सड़कों की बहाली और उनकी मरम्मत करवाएगा। केंद्र सरकार ने इसको लेकर मंजूरी दे दी है। इससे अब स्थानीय लोगों और महिलाओं को पहली बार बीआरओ रोजगार देगा। हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में स्थानीय लोगों से मनरेगा के तहत बीआरओ सड़क…
Read Moreआईपीएल : पंजाब ने हिमाचल के खिलाड़ियों की लगाई बोली
शिमला ऋषि धवन की छह साल बाद आईपीएल में वापसी हुई है। ऋषि धवन का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। सनराइजर्स हैदराबाद इन्हें 50 लाख में खरीदना चाहता था, लेकिन पंजाब ने 55 लाख की बोली लगाकर ऋषि को पंजाब का हिस्सा बनाया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर आई। हिमाचल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मध्यम गति के गेंदबाज वैभव अरोड़ा को किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़, जबकि आलराउंडर ऋषि धवन को 55 लाख रुपये में खरीदा। वैभव…
Read Moreआज कैबिनेट बैठक मे मेधावियों को लैपटॉप देने पर होगा फैसला
शिमला प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले दस हजार मेधावियों को दिए जाने वाले लैपटॉप का भविष्य सोमवार को तय होगा। सरकार से 25 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट न मिला तो शैक्षणिक सत्र 2019-20 के मेधावियों को लैपटॉप नहीं मिलेंगे। उपलब्ध बजट से शिक्षा विभाग ने स्मार्ट मोबाइल फोन देने का प्रस्ताव भी तैयार किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस मामले को लेकर चर्चा होना प्रस्तावित है। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 की खरीद के लिए…
Read Moreसरकार कैबिनेट बैठक में छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का फैसला ले सकती
शिमला तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 17 फरवरी से स्कूलों में बुलाने और पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बुलाने को लेकर सोमवार को प्रदेश कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। कोरोना वायरस के मामलों की ताजा स्थिति की समीक्षा करने के बाद सरकार छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाने का फैसला ले सकती है। तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 17 फरवरी से स्कूलों में बुलाने और पहली…
Read Moreप्रदेश शक्ति विभाग नहीं चुका रहा 92 करोड़ रुपये का बिल, बिजली बोर्ड को खड़ी हो गई समस्याएं
शिमला हिमाचल प्रदेश का जल शक्ति विभाग पेयजल योजनाओं को चलाने के लिए प्रयोग हो रही बिजली के बिलों को समय पर नहीं चुका रहा है। 31 दिसंबर 2021 तक 92 करोड़ रुपये का बिल हो गया है। बकाया राशि लगातार बढ़ने से बिजली बोर्ड प्रबंधन के हाथ खड़े हो गए हैं। बिजली बोर्ड की निदेशक वित्त रीमा कश्यप ने सभी विद्युत सर्किलों के अधीक्षण अभियंताओं को पत्र जारी किया है। कहा है कि बिजली बोर्ड एक व्यवसायिक संस्था है। बिजली बिलों की अदायगी समय से नहीं होने के चलते…
Read Moreशहीद अंकेश की पार्थिव देह पहुंची पैतृक गांव, पिता ने पगड़ी पहन किया बेटे का स्वागत
बिलासपुर पार्थिव शरीर आते ही वहां शहीद अंकेश भारद्वाज अमर रहे के नारे लगने लगे। शहीद अंकेश के सम्मान में 300 फिट तिरंगा यात्रा दधोल से शुरू की गई है। इसके अलावा युवाओं ने बाइक रैली निकालकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। अरुणाचल प्रदेश हिमस्खलन में शहीद हुए बिलासपुर जिले के सेऊ गांव के 22 वर्षीय 19 जैक राइफलमैन अंकेश भारद्वाज की पार्थिव देह रविवार को उनके पैतृक जिले बिलासपुर पहुंच गई। यहां उनका स्वागत उनके पिता बांचा राम, केबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग के साथ-साथ सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से…
Read Moreमुख्यमंत्री ने ऊना जिला के थानाकलां में हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड के मंडल व टयूरी बडोली और कियारियां में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की
शिमला : मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के थानाकलां में हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड के मंडल व टयूरी बडोली और कियारियां में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिले के कुटलेहड़ और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 67 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने समूर कलां में 16.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कला केंद्र ऊना का लोकार्पण किया। उसके उपरांत, उन्होंने थानाकलां में हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड…
Read Moreहिमाचल के आठ क्रिकेटरों पर निगाहें, आज से आईपीएल के लिए नीलामी शुरू
शिमला आईपीएल के 15वें संस्करण के लिए बंगलूरू में आज से होने वाली दो दिन की नीलामी में हिमाचल के आठ क्रिकेटरों पर भी बोली लगेगी। अपनी कप्तानी में पहली बार हिमाचल को विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जिताने वाले ऋषि धवन के अलावा निखिल गांगटा, अंकुश बैंस, प्रशांत चोपड़ा, वैभव अरोड़ा, पंकज जयस्वाल, मयंक डागर और अर्पित गुलेरिया उन 590 खिलाड़ियों में शामिल हैं। जिन्हें शनिवार से शुरू होने वाली मेगा नीलामी में स्थान दिया गया है। बोली के लिए हिमाचल की ओर से ऋषि धवन का बेस प्राइज…
Read Moreकोरोना संक्रमण दर में 6 फीसदी की कमी, एक्टिव केस 4 हजार
शिमला अब हिमाचल में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश में 500 से कम लोग संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना से हो रहीं मौतों पर अंकुश नहीं लग रहा है। हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर कोरोना संक्रमण दर में 6 फीसदी की कमी आई है। पहले प्रदेश में दर 20 फीसदी थी। अब यह घटकर 14.1 फीसदी रह गई है। जिला बिलासपुर में संक्रमण दर सबसे कम 6.7 और जिला हमीरपुर से सबसे ज्यादा 22 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग ने 30 जनवरी से 6 फरवरी…
Read More