केलांग (लाहौल-स्पीति) अटल टनल के रखरखाव में रोजाना लाखों रुपये का खर्चा आ रहा है। टनल का रखरखाब लंबे समय तक चलने वाली प्रक्रिया है। लिहाजा, सरकार का बोझ कम करने के लिए बीआरओ ने साउथ पोर्टल में टोल प्लाजा स्थापित करने की योजना बनाई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) देश में पहली बार किसी हाईवे पर अपना टोल प्लाजा स्थापित करने जा रहा है। दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी यातायात सुरंग अटल टनल रोहतांग से गुजरने से पहले अब पर्यटक वाहनों से टोल टैक्स वसूला…
Read MoreCategory: Himachal News
राहत: हिमाचल में मार्च से सरकारी राशन डिपो में और सस्ता मिलेगा रिफाइंड तेल
शिमला हिमाचल प्रदेश के बीपीएल राशन उपभोक्ताओं को मार्च से रिफाइंड तेल 11 रुपये और एपीएल को 13 रुपये सस्ता मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड का टेंडर फाइनल कर दिया है। फाइनांशियल बिड में अडानी कंपनी का रेट सबसे कम 131.91 रुपये आया है। इस पर प्रदेश सरकार सब्सिडी देगी। एपीएल उपभोक्ताओं को रिफाइंड 122 रुपये, जबकि गरीब परिवारों को 104 रुपये तक मिलेगा। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को डिपो में रिफाइंड 135 रुपये और बीपीएल को 115 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा है। 25 फरवरी के बाद अडानी…
Read Moreविश्वविद्यालय भर्ती मामले में विभाग ने बिठाई जांच, नियुक्तियों पर रोक
हमीरपुर टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर में आउटसोर्स पर हुई भर्तियों के मामले में तकनीकी शिक्षा विभाग ने जांच बिठा दी है। विवि रजिस्ट्रार अनुपम ठाकुर, वित्त अधिकारी उत्तम पटियाल, सहायक नियंत्रक राजवीर सिंह और डीन एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेंद्र गुलेरिया को शिमला तलब किया गया। हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर में आउटसोर्स पर हुई भर्तियों के मामले में तकनीकी शिक्षा विभाग ने जांच बिठा दी है। प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. रजनीश इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी इस भर्ती मामले में…
Read Moreरंग बदलकर पर्यावरण प्रदूषण का संकेत देते हैं घोंघे : अध्ययन में खुलासा
शिमला घोंघे अपना रंग और व्यवहार बदलकर पर्यावरण में जहरीली गैसें घुलने का समय पर संकेत देते हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों के अध्ययन से यह बात सामने आई है। यह अध्ययन पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक पंत ने अपने शोध विद्यार्थी वरुण धीमान के साथ मिलकर किया है। हिमाचल प्रदेश में पाए जाने वाले घोंघे अपना रंग और व्यवहार बदलकर पर्यावरण में जहरीली गैसें घुलने का समय पर संकेत देते हैं। पर्यावरण प्रदूषण का संकेत ये उस वक्त दे देते हैं, जिस…
Read Moreशहीद बेटे को दूल्हे की तरह विदा करूंगा, बोले शहीद अंकेश के पिता
भराड़ी (बिलासपुर) मैं अपने शहीद बेटे को दूल्हे की तरह विदा करूंगा। बेटे की अंतिम विदाई बैंड के साथ राष्ट्रीय गान की धुन में होगी, ताकि क्षेत्र के नौजवान सेना में जाने के लिए प्रेरित हों। शहीद अंकेश के पिता पांचा राम ने रुंधे गले से जब ये शब्द कहे तो वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। मुश्किल की इस घड़ी में भी फौजी पिता के हौसले को हर कोई सलाम कर रहा है। अरुणाचल की पहाड़ियों के बीच बर्फीले तूफान में सेऊ गांव के अंकेश…
Read Moreभंडाफोड़: हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकरियों की भी मिलीभगत, पढ़ें पूरा मामला
शिमला हिमाचल के कारोबारियों से करोड़ों की अवैध वसूली के मामले में सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। एक पीएसओ की भी इसमें संलिप्तता पाई गई है। इनकी मदद से फर्जी आईजी हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़, बद्दी, कालाअंब में उद्योगपतियों से अवैध वसूली करता था। यह वसूली तीन साल से चल रही थी। एसआईटी ने हरियाणा सरकार के दो पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें कॉस्टेबल रविंद्र और दूसरा जेल…
Read Moreमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर किया शोक व्यक्त
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अरूणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से प्रदेश के दो जवानों के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। इस घटना में बिलासपुर जिला के घुमारवीं क्षेत्र के जवान अंकेश भारद्वाज और कांगड़ा जिला के बैजनाथ क्षेत्र के राकेश सिंह सहित भारतीय सेना के सात जवान शहीद हुए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकग्रस्त परिवारों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी…
Read Moreविदेशों में भी महकेगी हिमाचल के ब्राउन बासमती की खुशबू, जानें इसके औषधीय गुण
सुंदरनगर (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बायला गांव में उगाई जाने वाली बायला ब्राउन बासमती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुशबू बिखेरेगी। रियासत काल की औषधीय गुणों से भरपूर बायला प्रजाति फिलहाल विलुप्त होने की कगार पर है। इसकी महत्ता को देखते हुए कृषि विश्वविद्यालय पालमप़ुर बायला बासमती की जियो टैंगिंग करवाने जा रहा है। रसोई की शान रही बायला ब्राउन बासमती को वर्तमान में प्रोत्साहन न मिलने से ग्रामीणों ने इसकी पैदावार बंद कर दी थी। कुछ ही किसान इसकी खेती कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने परीक्षण कार्य भी…
Read Moreहिमाचल से एक हजार होमगार्ड उत्तराखंड में चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना
शिमला हिमाचल प्रदेश के एक हजार होमगार्ड उत्तराखंड में चुनाव ड्यूटी देंगे। उत्तराखंड सरकार के आग्रह पर सरकार ने होमगार्ड जवानों को भेजने का निर्णय लिया है। कमांडेंट होम गार्ड 10वीं बटालियन हमीरपुर सुशील कुमार कौंडल की अगुवाई में ये जवान चुनाव ड्यूटी देंगे। कंपनी कमांडर फोर्थ बटालियन नाहन तोता राम, कंपनी कमांडर एटीसी बग्गी मंडी संजय चंदेल, पलाटून कमांडर फर्स्ट बटालियन किन्नौर लेख राज, पलाटून कमांडर थर्ड बटालियन शिमला अजय कुमार, हवलदार फिफ्थ बटालियन बिलासपुर, हवलदार छठी बटालियन मंडी खेम, सह और ड्राइवर 10वीं बटालियन हमीरपुर उनका सहयोग करेंगे।…
Read Moreअटल टनल रोहतांग को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया प्रमाणित
शिमला/कुल्लू अत्याधुनिक तकनीक से तैयार भारत की सबसे महत्वपूर्ण सामरिक महत्व की अटल टनल रोहतांग का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाणित किया गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने पुरस्कार प्राप्त किया। अत्याधुनिक तकनीक से तैयार भारत की सबसे महत्वपूर्ण सामरिक महत्व की अटल टनल रोहतांग का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाणित किया गया है। समुद्र तल से 10044 फीट की ऊंचाई पर गुजरने वाली अटल टनल को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर…
Read More