कुल्लू होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि इस साल गर्मियों के मौसम में सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। ऑनलाइन सुविधा से जुड़े होटल मई तक के लिए 60 से 80 फीसदी तक बुक हैं। 15 अप्रैल के बाद पर्यटन कारोबार जोरों पर रहेगा। कोरोना काल के बाद पर्यटन सीजन के लिए कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वीकेंड पर मनाली में सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। मई तक जिभी, तीर्थन, मणिकर्ण से लेकर मनाली तक होटल और…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल में घर बनाने का सपना रोज़ हो रहा है महंगा , अब ईंट पर भी पड़ी जीएसटी की मार
ऊना दो माह में करीब 15 सौ रुपये प्रति हजार ईंट के दाम बढ़े हैं। ईंट के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भट्ठा संचालकों की मानें तो हर चीज महंगी हो रही है। जीएसटी भी बढ़ा है। ऐसे में स्वाभाविक है कि दाम भी बढ़ेंगे। जीएसटी में सात फीसदी बढ़ोतरी के बाद प्रति ईंट पर एक रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। जिला ऊना में अब प्रति हजार ईंट के आठ हजार रुपये चुकाने होंगे। इस तरह प्रति ईंट अब आठ रुपये मौके पर मिलेगी। ट्रांसपोर्टेशन और ढुलाई अलग रहेगी।…
Read Moreनारा लगाने वाले शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, पसंद का मिला स्टेशन
शिमला जोइया मामा का नारा लगाने के बाद स्थानांतरित शिक्षक ओम प्रकाश शर्मा को हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनका मनपसंद स्टेशन के लिए तबादला करने के आदेश जारी किए। बजट सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर हुए प्रदर्शन में नारा लगाने वाले शिक्षक का सरकार ने हार्ड एरिया में तबादला कर दिया था। पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर बजट सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर हुए प्रदर्शन में ‘जोइया मामा मानदा नहीं, कर्मचारी को शुणदा नेई’ का नारा लगाने वाले शिक्षक का सरकार ने हार्ड…
Read Moreइन महिलाओं के हुनर को सलाम : अचार, चटनी सहित पपीते और कद्दू की मिठाई से महिलाएं कमा रहीं लाखों
शिमला भरमोटी पंचायत के गगाल गांव की रीना चंदेल ने 2016 में कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में अचार, चटनी बनाने का प्रशिक्षण लिया। उन्हें कच्चे फलों से मिठाइयां बनाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। 2017 में रीना चंदेल ने न्यू आजीविका स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसमें करीब 70 महिलाओं को जोड़ा। आज यह समूह बिना तेल और घी के पपीते, कद्दू और लौकी की मिठाइयां बना रहा है। सपनों को पंख लगाने के लिए जिद पालिये, फिर उसे पूरा करने की ठान लें। आप देखेंगे कि तमाम बाधाओं…
Read Moreखुलासा: खाद्य आपूर्ति विभाग के वितरक ने किया 54.93 लाख का गबन
शिमला खाद्य आपूर्ति विभाग में लाखों रुपये के सरकारी सीमेंट के गबन का पर्दाफाश हुआ है। इसमें डिपो संचालक पर 54 लाख 93 हजार रुपये की धोखाधड़ी पर मुकद्दमा दर्ज हुआ है। शिमला के सुन्नी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी खाद्य आपूर्ति विभाग में लाखों रुपये के सरकारी सीमेंट के गबन का पर्दाफाश हुआ है। इसमें डिपो संचालक पर 54 लाख 93 हजार रुपये की धोखाधड़ी पर मुकद्दमा दर्ज हुआ है। हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के एरिया मैनेजर रमाकांत चौहान ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है।…
Read Moreमुख्यमंत्री जयराम बांटेंगे मेधावियों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन
शिमला शैक्षणिक वर्ष 2018-19 और 2019-20 के 20 हजार मेधावियों को लैपटॉप और सत्र 2020-21 के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दिए जाने हैं। लैपटॉप की सप्लाई सात अप्रैल तक शिक्षा विभाग को जिलों में उपलब्ध करवा दी जाएगी। हिमाचल दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों के तीस हजार मेधावियों का लंबा इंतजार खत्म होगा। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों से मेधावियों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन देने की योजना तैयार कर ली गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी मंजूरी मिलने का इंतजार शेष है। शैक्षणिक वर्ष 2018-19 और…
Read Moreशक्तिपीठ ज्वालामुखी के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने लगाए मां के जयकारे
ज्वालामुखी (कांगड़ा) शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शनिवार को चैत्र नवरात्रों व हिंदू नव वर्ष का भव्य आगाज झंडा रस्म के साथ किया गया। कार्यकारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र कुमार, डीएसपी चंद्रपाल सिंह, मंदिर न्यास सदस्य व पुजारी प्रशांत शर्मा, पुजारी मधुसूदन शर्मा और अन्य कर्मचारियों ने पारंपरिक झंडा रस्म व विधिवत कन्या पूजन कर शहनाई की धुनों पर नवरात्रों का भव्य आगाज किया गया। पहले दिन सुबह 4 बजे से ही मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। शक्तिपीठ में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। पांच बजे…
Read Moreहाईकोर्ट का फैसला: जिसकी जमीन का उपयोग हुआ, वह पीएमजीएसई में मुआवजा लेने का हकदार
शिमला मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीफ, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की फुल बैंच ने डिवीजन बैंच की ओर से भेजे गए रेफरेंस का जवाब देते हुए यह फैसला सुनाया है कि क्या एक व्यक्ति जिसकी भूमि का उपयोग सड़क के निर्माण के लिए किया गया है, वह प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मुआवजे के लिए हकदार है। एक व्यक्ति जिसकी भूमि का उपयोग सड़क निर्माण के लिए किया गया है, वह प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मुआवजा लेने का हकदार है। जब तक कि न्यायालय…
Read Moreनौणी विश्वविद्यालय तैयार करेगा 11 और स्वदेशी एंटी हेलगन
सोलन नौणी विश्वविद्यालय 11 और स्वदेशी एंटी हेलगन बनाएगा। बजट के लिए इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया है। कृषि विकास केंद्र (केवीके) सोलन में पहली स्वदेशी एंटी हेलगन का अभ्यास सफल रहा है। नौणी विश्वविद्यालय 11 और स्वदेशी एंटी हेलगन बनाएगा। बजट के लिए इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया है। कृषि विकास केंद्र (केवीके) सोलन में पहली स्वदेशी एंटी हेलगन का अभ्यास सफल रहा है। इस हेलगन को अब ऊंचाई वाले क्षेत्र जुब्बल में शिफ्ट किया जाएगा। यहां ओलावृष्टि को रोकने पर ट्रायल किया जाएगा। सफलता…
Read Moreप्रदेश में अब शिक्षा पर भी पड़ी महंगाई की मार, अभिभावकों की बड़ी परेशानी
मंडी हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों ने 10 से 20 फीसदी तक दाखिला फीस बढ़ा दी है। किताबों-कॉपियों के दाम भी 15 से 25 फीसदी तक बढ़ गए। स्कूल-वर्दी और जूते भी महंगे हो गए। जूतों पर टैक्स पांच से 12 फीसदी हो गया। कोरोना काल के दो साल बाद नए सत्र में स्कूल फीस और स्टेशनरी महंगी होने से अभिभावकों पर दोहरी मार पड़ेगी। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों ने 10 से 20 फीसदी तक दाखिला फीस बढ़ा दी है। किताबों-कॉपियों के दाम भी 15 से 25 फीसदी तक…
Read More