हिमाचल के शक्तिपीठो में अब डिजिटल टेक्नोलॉजी से दे सकेंगे दान

हिमाचल के शक्तिपीठो में अब डिजिटल टेक्नोलॉजी से दे सकेंगे दान

कांगड़ा/श्री नयनादेवी जी/नाहन/भरवाईं (ऊना) चैत्र नवरात्र इस बार खास हैं। मंदिरों में अब घंटियों की मधुर ध्वनि सुनाई देगी। लंगर भी लगाए जाएंगे। कांगड़ा की शक्तिपीठों में इस बार क्यूआर कोड स्कैन कर श्रद्धालु दान दे सकेंगे। सीसीटीवी और ड्रोन से पूरी नजर रखी जाएगी। शनिवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र इस बार खास हैं। कोरोना काल में दो साल बाद बिना किसी बंदिश के श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। मंदिरों में अब घंटियों की मधुर ध्वनि सुनाई देगी। लंगर भी लगाए जाएंगे। कांगड़ा की शक्तिपीठों में इस बार क्यूआर…

Read More

जानिए कैसा रहने वाला है यह वितीय वर्ष ? क्या होने वाले है 5 बड़े बदलाव ?

जानिए कैसा रहने वाला है यह वितीय वर्ष ? क्या होने वाले है 5 बड़े बदलाव ?

शिमला नया वित्तीय वर्ष 2022-23 शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कई अहम बदलाव होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से 4 मार्च को की गई विभिन्न बजट घोषणाएं 1 अप्रैल से लागू होंगी। इसके अलावा कई अन्य व्यवस्थाएं भी बदलेंगी। कालका-शिमला एनएच-5 पर सनवारा टोल प्लाजा पर 10 से 45 रुपये तक की वृद्धि हुई है। सनवारा टोल गेट से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहन चालकों को पास की सुविधा भी नियमों के अनुसार दी जाती है। इस…

Read More

जय राम ठाकुर का कांग्रेस पर तंज बोले कांग्रेस नहीं बता पाई एक भी योजना, हमने शुरू किया जनमंच

जय राम ठाकुर का कांग्रेस पर तंज बोले कांग्रेस नहीं बता पाई एक भी योजना, हमने शुरू किया जनमंच

सोलन मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि कुछ राजनीतिक दलों ने कोविड के दौरान सिर्फ सोशल मीडिया पर खबरें डालने का काम किया। भाजपा और भाजयुमो ने ही आगे बढ़कर लोगों की मदद की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट सत्र में कांग्रेस सत्ता में अपने कार्यकाल की एक भी योजना नहीं बता पाई। भाजपा सरकार ने जनमंच शुरू किया है। इसमें लोगों की समस्याएं गांव में ही हल हो रही हैं। कोई जनमंच में नहीं आ पाता तो उनके लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 नंबर शुरू किया गया है। इसमें…

Read More

देश में महंगाई की रफ़्तार नहीं थम रही है, अब घर बनाना होगा और ज्यादा मुश्किल

देश में महंगाई की रफ़्तार नहीं थम रही है, अब घर बनाना होगा और ज्यादा मुश्किल

शिमला पिछले दो महीने में सरिया के रेट ने करीब 2,000 रुपये की वृद्धि के साथ अपना रिकॉर्ड बनाया है। पिछले एक साल में करीब 2,400 से 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में मकान बनाना बहुत महंगा हो गया है। यहां सरिया, सीमेंट, रेत-बजरी आदि के रेट एकाएक बढ़ गए हैं। दो महीने के भीतर सरिया के रेट प्रति क्विंटल 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। राजधानी शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में सरिया के दाम जीएसटी जोड़कर 8,600 से लेकर 8,800 रुपये तक पहुंच गए…

Read More

इस वर्ष बंपर फसल की उम्मीद: हृदय रोगों से बचाएगा कच्चा बादाम, त्वचा भी निखारेगा

इस वर्ष बंपर फसल की उम्मीद: हृदय रोगों से बचाएगा कच्चा बादाम, त्वचा भी निखारेगा

मंडी/करसोग औषधीय गुणों और उत्पादन में रासायनिक खाद, कीट और फंफूदनाशक दवाओं का प्रयोग न होने के कारण यह बादाम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। खासकर हृदय और त्वचा के लिए यह बहुत लाभकारी है। नाचन और करसोग में इस बार कच्चे बादाम (हरा) की बेहतर फ्लावरिंग हुई है। इससे बागवान बागबाग हैं और बेहतर फसल की उम्मीद कर रहे हैं। दिल्ली और चंडीगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों में इस बादाम की ज्यादा मांग होती है। इसे ठंडाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह बादाम हृदय…

Read More

प्राकृतिक धरोहर के लिए अच्छा संकेत : गिद्धों का कुनबा बढ़ने लगा, अब वन विभाग शीघ्र करेगा गणना का कार्य शुरू

प्राकृतिक धरोहर के लिए अच्छा संकेत : गिद्धों का कुनबा बढ़ने लगा, अब वन विभाग शीघ्र करेगा गणना का कार्य शुरू

नाहन (सिरमौर) जिला मुख्यालय नाहन के समीप बालासुंदरी गोसदन के समीप काफी संख्या में गिद्ध पेड़ों में बैठे देखे गए हैं। विभाग भी इस बात को स्वीकार कर रहा है कि गिद्धों की संख्या में पिछले कुछ समय से बढ़ोतरी हो रही है। माता बालासुंदरी गोसदन के समीप पेड़ पर बैठे गिद्ध। जनपद सिरमौर में गिद्दों का कुनबा बढ़ना पर्यावरण संरक्षण के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। इन दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों के आसमान में अच्छी खासी संख्या में गिद्ध देखे जा सकते हैं। गिद्धों की बढ़ती…

Read More

सरकार ने शिक्षा विभाग की इस योजना को दी सैद्धांतिक मंजूरी

सरकार ने शिक्षा विभाग की इस योजना को दी सैद्धांतिक मंजूरी

शिमला 750 और स्कूलों में नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के 980 करोड़ रुपये के प्लान को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। हिमाचल प्रदेश में प्री प्राइमरी स्कूलों का दायरा बढ़ाया जाएगा। 750 और स्कूलों में नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। अभी चार हजार स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं लग गई हैं। इसके अलावा छठी से आठवीं कक्षा में प्री वोकेशनल शिक्षा भी…

Read More

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में इन चार गांव में पहली बार जलेंगे बल्ब, जानिए क्या है पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में इन चार गांव में पहली बार जलेंगे बल्ब, जानिए क्या है पूरा मामला

न्यूली (कुल्लू) आजादी के 75 साल बाद आखिरकार 300 ग्रामीणों का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से 11 केवी एचटी ट्रांसमिशन लाइन बिछाने की अनुमति प्रदान की है। राज्य बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ इसकी अनुमति पहले ही दे चुका है। कुल्लू के चार गांवों में पहली बार जलेगा बिजली का बल्ब। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज तहसील के अति दुर्गम शाक्टी, मरौड़, शुगाड़ और कुटला गांव में पहली बार बिजली का बल्ब जलेगा। आजादी के 75 साल बाद…

Read More

चुनाव नज़दीक आते ही रुष्ट लोगो को मनाने में जुटी कांग्रेस भाजपा

चुनाव नज़दीक आते ही रुष्ट लोगो को मनाने में जुटी कांग्रेस भाजपा

शिमला विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा और कांग्रेस पार्टी रूठों को मनाने में जुटी है। भाजपा की ओर से मंत्रियों सहित विधायकों और भाजपा नेताओं को फील्ड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। नेताओं को जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा गया है। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा और कांग्रेस पार्टी रूठों को मनाने में जुटी है। भाजपा की ओर से मंत्रियों सहित विधायकों और भाजपा नेताओं को फील्ड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।…

Read More

शादी व अन्य समारोहों में बिना लाइसेंस नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन : मंत्री रामलाल मारकंडा

शादी व अन्य समारोहों में बिना लाइसेंस नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन

शिमला गुरुवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय की ओर से ड्रोन प्रशिक्षण करने वालों को प्रमाणपत्र दिए जाते हैं। एक सप्ताह का यह प्रशिक्षण होता है। तकनीकी शिक्षा और जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा तकनीकी शिक्षा और जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बिना लाइसेंस के कोई ड्रोन नहीं उड़ा सकेगा। इसको लेकर सरकार जल्द ही एक्ट में प्रावधान करेगी। शादी सहित अन्य समारोहों में आजकल ड्रोन का इस्तेमाल व्यापक स्तर पर…

Read More