शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सितंबर से 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू सितंबर में होने की संभावना है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने मंथन करना शुरू कर दिया है। आगामी कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को सिरमौर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जल्द प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की है। प्रदेश में प्री प्राइमरी शिक्षा नीति भी बनाने के लिए कहा…
Read MoreCategory: Himachal News
चुनावी फ़िज़ा को भांप रहे है विधायक अनिल शर्मा, वक्त आने पर लेंगे फैसला भाजपा में रहेंगे या कांग्रेस में होगी घर वापसी
मंडी कांग्रेस में घर वापसी की अटकलों के बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि अभी कुछ पक्का नहीं है। कांग्रेस में जाऊंगा या भाजपा में ही रहूंगा। समय ही बताएगा। अभी सियासी हवाओं को भांप रहा हूं, लेकिन फैसला जल्द करूंगा। कांग्रेस नेता संपर्क में हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी अगर समय देते हैं तो मुलाकात करूंगा। यही नहीं भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी संपर्क में है। उनसे भी बात करूंगा। इसके बाद ही कोई सोच समझ कर सही…
Read Moreमिसाल: देसी चूल्हे पर कद्दू और लौकी की बर्फी बना रोजगार की राह दिखा रहीं अनीता
रंगस (नादौन) अनीता ठाकुर ने बताया कि वह 10 साल से अपने हाथ से बनाए खाद्य पदार्थ कद्दू, पपीते, लौकी और आंवले की बर्फी बिना घी और तेल का इस्तेमाल किए बना रही हैं और इन्हें बेच रही हैं। लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इन पंक्तियों को मेहनत के दम पर धरातल पर उतारने में उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत रंगस के गांव जंदली राजपूतां की अनीता ठाकुर सफल रही हैं। वह महिलाओं को स्वावलंबी बनने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की…
Read Moreअतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने चेक बाउंस मामले में आरोपी को किया बरी
ऊना। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम), कोर्ट नंबर-1 ऊना संदीप सिहाग की अदालत ने चेक बाउंस मामले में आरोप साबित न होने पर आरोपी को बरी कर दिया। शिकायतकर्ता मल्ला धीमान निवासी गांव देहलां ने याचिका में बताया कि उसने आरोपी राकेश कुमार निवासी गांव जलग्रां के साथ वर्ष 2012 में जमीन की खरीद-फरोख्त के दो इकरारनामे किए थे। आरोपी को क्रमश: 75 हजार और 1.75 लाख रुपये जमीन की कीमत की एवज में अग्रिम राशि के तौर पर दिए। बाद में दोनों इकरारनामा दोनों पक्षों ने वर्ष 2014 में…
Read Moreजेसीसी की जल्द तय होगी तिथि, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी बैठक
शिमला हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों की संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक जल्द तय होगी। इस बैठक के बारे में 15 अगस्त के बाद ही मुख्यमंत्री कार्यालय निर्णय लेगा। यह बैठक मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में होनी है। बैठक में एक जनवरी 2016 के बाद पेंशनरों के सभी देय लाभ जारी करने की मांग उठ सकती है। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने कहा कि देशभर में अन्य राज्य सरकारों ने ये लाभ दे दिए हैं। 65, 70 और 75 साल की आयु…
Read Moreअस्पताल में पिछले 15 दिन से एनेस्थीसिया मशीन खराब, नहीं हो रहे ऑपरेशन
बिलासपुर। जिला अस्पताल बिलासपुर में 15 दिन से एनेस्थीसिया की मशीन खराब होने से आपातकालीन समय में होने वाले ऑपरेशन भी नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण गर्भवती महिलाओं समेत अन्य गंभीर मामलों में रोजाना दो से तीन मरीज आईजीएमसी या पीजीआई रेफर किए जा रहे हैं। इससे लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। बिलासपुर की करीब पांच लाख की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया की एक ही मशीन है। वहीं, बैकअप के तौर पर कोई विकल्प नहीं है। अस्पताल में…
Read Moreलोक अदालतों में निपटाए 1,272 मामले, 1.81 करोड़ किए वसूल
हमीरपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय हमीरपुर, सब जज कोर्ट बड़सर और नादौन में शनिवार को लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 2,597 मामले लोक अदालतों में पेश हुए। इनमें से 1,272 मामले मौके पर ही निपटा दिए गए। इनसे 1,80,92,858 रुपये निपटान राशि वसूल हुई। अधिकतर मामले बैंक से संबंधित थे। कई लोगों ने बैंक से ऋण ले रखे हैं, लेकिन बैंक की ओर से कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद वह ऋण का भुगतान नहीं कर रहे थे। बैंक प्रबंधन ने न्यायालय में ऋणधारकों…
Read Moreकॉलेज कैडर के चिकित्सकों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज कैडर के प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य चिकित्सकों की अब ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को यह फरमान जारी किए हैं। जल्द ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन आयोग के निर्देशानुसार इस संबंध में कार्रवाई अमल में लाएगा। जानकारी के मुताबिक बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ-साथ कैमरे में चिकित्सक का फोटो भी दिखेगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के पास इस हाजिरी की सीधी फीडबैक जाएगी। इससे मनमर्जी से अस्पताल आने वाले चिकित्सकों पर भी रोक लगेगी और…
Read Moreहिमाचल में मौसम विभाग का अलर्ट, लोगो को नदी नालो से दूर रहने की सलाह
शिमला हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 19 अगस्त तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में पानी, बिजली व संचार सेवाओं में व्यवधान हो सकता है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है। अलर्ट को देखते हुए पर्यटकों व…
Read Moreहमीरपुर का आकाशवाणी केंद्र स्टाफ की कमी होने की बजह से बंद होने के कगार पर
हमीरपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण करने वाला आकाशवाणी हमीरपुर केंद्र वर्तमान में बंद होने की कगार पर है। आकाशवाणी केंद्र स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इसमें लंबे समय से 66 फीसदी पद खाली हैं। एफएम-101.8 मेगा हाट्स पर यहां से प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की हमीरपुर के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब के होशियारपुर और नंगल तक पहुंच है। यहां कुल सृजित 30 पदों में से 20 पद खाली हैं। दस कर्मचारियों के सहारे आकाशवाणी केंद्र चलाया जा रहा है। आकाशवाणी हमीरपुर में प्रोग्राम…
Read More