शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को तीन बजे होगी। इसमें सरकारी कर्मचारियों को नए वेतनमान का एरियर देने के बारे मेें फैसला हो सकता है। कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त दी जानी है। इसके लिए सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का प्रबंध कर लिया है। सीएम जयराम ठाकुर इसकी 15 अगस्त को घोषणा कर चुके हैं। अब कैबिनेट इसके फार्मूले को तय करेगी कि इसे कैसे देना है। राज्य मंत्रिमंडल में एसएमसी शिक्षकों को मेडिकल और कै जुअल लीव देने का एजेंडा भी जा सकता है। सीएम…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल में पंजाब से लाए गए पशु से फैला लंपी त्वचा रोग, शिमला में आया था पहला मामला
शिमला देश में वर्ष 2019 में पहली बार पशुओं में लंपी त्वचा रोग फैला था। मौजूदा साल में पहली बार हिमाचल में लंपी त्वचा रोग का सबसे पहला मामला शिमला के चेली गांव में पाया गया। यह पशु शिमला जिले में पंजाब से खरीद कर लाया गया था और यह रोग से ग्रस्त था। प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में वायरस के फैलने की ज्यादा मामले सामने आए हैं। लिहाजा प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से पशुओं कोे खरीदने पर फिलहाल पूरी तरह से रोक लगाई हुई है। प्रदेश के विभिन्न…
Read Moreदिल्ली-शिमला के बीच छह सितंबर से शुरू होगी हवाई सेवाएं
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और दिल्ली के बीच छह सितंबर से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। नागर विमानन मंत्रालय ने 22 अगस्त का प्रस्तावित कार्यक्रम दो सप्ताह टाल दिया है। नागर विमानन महानिदेशालय की टीम जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे का निरीक्षण कर लौट गई है। महानिदेशालय की ओर से हवाई सेवाएं शुरू करने को लेकर मंजूरी दे दी गई है। मंत्रालय की पहले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली-शिमला हवाई सेवा शुरू करने की योजना थी। महानिदेशालय की मंजूरी नहीं मिलने इसे 22 अगस्त तक टाला था।…
Read Moreभाजपा युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी की सड़क हादसे में मौत, छह माह पहले हुई थी शादी
हमीरपुर हमीरपुर जिला भाजपा युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हमीरपुर बाईपास पर कार की टक्कर से घायल सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक अन्य युवक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। अतिरिक्त थाना प्रभारी पराक्रम सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी की तालाश में जुटी है। मृतक सुनील शर्मा निवासी डिडवीं टिक्कर हमीरपुर की इसी साल फरवरी माह में…
Read Moreसीएम जयराम पहुंचे काशन हादसा स्थल पर, प्रभावितों को 28 लाख रुपये के चेक देकर की मदद
मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को मंडी के नाचन क्षेत्र में काशन हादसा स्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और नुकसान का जायजा भी लिया। सीएम ने कहा कि परिवार के लिए यह अपूर्णनीय क्षति है और इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। सीएम ने मृतक प्रधान स्वर्गीय खेम सिंह के पिता रूप सिंह और उनकी पत्नी समेत छोटे भाई को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और हौसले से काम लेने को कहा। सीएम जयराम ठाकुर ने सभी मृतकों के आश्रितों को फौरी राहत…
Read Moreसितंबर से एपीएल और बीपीएल परिवारों को मिलेगा सस्ता खाद्य तेल
बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में एपीएल परिवारों को सरकार की ओर से खाद्य तेल पर 10 रुपये प्रति लीटर और बीपीएल परिवारों को 20 रुपये बढ़ा हुआ उपदान सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगा। इससे पहले यह उपदान पांच और 10 रुपये था। स्वतंत्रता दिवस पर सीएम जयराम ठाकुर ने इसे दोगुना करने की घोषणा की थी। बढ़ती हुई महंगाई में गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के लिए यह उपदान राहत का कार्य करेगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि डिपुओं में गुणवत्ता पूर्ण राशन लोगों…
Read Moreसरकार को राजस्व चूना लगाने वाले स्टोन क्रशर पर लगा 3.66 करोड़ रुपये जुर्माना
ऊना हिमाचल प्रदेश सरकार को राजस्व चूना लगाने पर ऊना जिले के एक स्टोन क्रशर से 3.66 करोड़ रुपये जुर्माना और सीजीसीआर टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए राज्य कर एवं आबकारी मध्य प्रवर्तन क्षेत्र ऊना के संयुक्त आयुक्त राकेश भारतीय ने निर्देश जारी किए हैं। 19 अगस्त से रिकवरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बेला बाथड़ी स्थित स्टोन क्रशर से सरकारी दस्तावेजों में कम माल दिखाकर अधिक सप्लाई हो रही थी। इससे सीधे तौर पर सरकारी खजाने को चूना लग रहा था। विभागीय जांच पड़ताल में पाया गया कि दस्तावेजों में…
Read Moreनियमो का पालन नहीं करने वाले 34 निजी नर्सिंग संस्थानों पर कार्रवाई की उठी मांग
शिमला हिमाचल प्रदेश में 34 निजी नर्सिंग संस्थान नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इन संस्थानों ने न तो पंजीकरण कराया है और न ही शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात सही है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भेजकर इन संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की वकालत की है। आयोग ने निजी नर्सिंग संस्थानों को आगामी तीन माह के भीतर खामियों को दूर करने के लिए नोटिस भी जारी किए हैं। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि आयोग की ओर से गठित टीम…
Read Moreराजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में पीजी कक्षाओं की मेरिट लिस्ट जारी
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को अंकों के अनुसार ही दाखिला मिलेगा। मेरिट में चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 17 और 18 अगस्त को होगी। विज्ञान संकाय में जीव विज्ञान में सामान्य वर्ग में 62 से 75 फीसदी अंक, एससी में 35 से 59 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले कुल 70…
Read Moreप्रदेश में 24 घंटे दूरदर्शन का सुचारु रूप से होगा प्रसारण : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
बिलासपुर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के लोग जल्द ही चौबीस घंटे दूरदर्शन देख सकेंगे। बिलासपुर में दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे अनुराग ने कहा कि कोठीपुरा एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला दोनों प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गए हैं। भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन और किरतपुर-नेरचौक फोरलेन अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि एम्स का शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अनुराग ने कहा कि जिस तरह भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन के 52 किलोमीटर के लिए बजट पास हुआ है,…
Read More