शिमला हिमाचल प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा होने के साथ ही अब 15 नवंबर तक प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के लिए दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 5 से 9 अक्तूबर तक बारिश की संभावना है। 6 व 7 अक्तूबर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों को प्रशासन की ओर…
Read MoreCategory: Himachal News
मोदी की रैली की कवरेज करने वाले मीडिया कर्मियों से मांगे गए चरित्र प्रमाण पत्र , दुनिया भर से लोगो ने किए मोदी पर भद्दे कमेंट तो वापस लिए आदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर व कुल्लू में 5 अक्तूबर को प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को कवर करने के लिए पत्रकारों से चरित्र प्रमाणपत्र मांग लिए। हालांकि जब सोशल मीडिया में इसको लेकर किरकिरी होने लगी तो आदेश वापस ले लिए। दरअसल, बिलासपुर जिला पुलिस की ओर से पीएम की रैली की कवरेज के लिए 29 सितंबर को डीपीआरओ को पत्रकारों से उनके चरित्र सत्यापन का प्रमाण पत्र देने के लिए एक पत्र जारी किया गया। लेकिन जब सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से इन आदेशों की आलोचना…
Read Moreकांग्रेस पार्टी से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल
बिलासपुर पूर्व सांसद एवं वर्तमान कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुरेश ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सौंप दिया है। इसके बाद सुरेश चंदेल मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा नेता मौजूद रहे। सुरेश चंदेल ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्यशैली से खुश नहीं। कहा कि 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल तो हुए लेकिन देह और आत्मा…
Read Moreपीएम मोदी आएगे बिलासपुर, कड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम , यहां से ही बजेगा चुनावी बिगुल
बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर रैली के लिए लुहणू में वाटरप्रूफ पंडाल लगेगा। शनिवार शाम को प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसपीजी की टीम पहुंचेगी। एसपीजी रविवार को पुलिस और जिला प्रशासन के साथ बैठक कर पीएम के दौरे से जुड़े सभी स्थानों का निरीक्षण करेगी। पीएम की मंडी रैली के दौरान हुई बारिश के बाद सरकार ने सबक लिया है। बिलासपुर दौरे के दौरान मौसम खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। रैली स्थल पर…
Read Moreदर्दनाक हादसा : कार के ऊपर पलटा ट्रक, तीन की मौत
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक को मामूली चोट आई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ढली थाना इलाके के छाराबड़ा के पास ग्रीन वैली में सेब से लदा एक ट्रक बेकाबू होकर कार के ऊपर पलट गया। कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। ट्रक के चालक को…
Read Moreप्रदेश में महिलाओं को टिकट देने पर जल्दी स्पष्ट होगी स्थिति : मीनाक्षी लेखी
शिमला केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शिमला में कहा कि केवल महिला है, इसलिए टिकट मिले यह सही नहीं। महिलाएं खूब सशक्त हुईं हैं। मैं पुरुषों को पछाड़कर महिलाओं को खुद आगे बढ़ने की पक्षधर हूं। मीनाक्षी लेखी ने प्रेसवार्ता में कहा कि मैंने खुद दो बार पुरुषों को हराया, डिपॉजिट भी जब्त किया। प्रदेश में महिलाओं के लिए टिकट देने के मामले में जल्द स्थिति स्पष्ट होगी। भाजपा ने महिलाओं को सम्मान दिया, पहले तो गोद में बैठाने की बातें तक होती थीं । इस…
Read Moreजुब्बल में 421 लोगों का 10-10 बीघा से अधिक वन भूमि पर कब्जा
शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल में वन भूमि पर किए गए कब्जों के मामले में वन विभाग ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को रिपोर्ट सौंपी है। इसमें बताया गया कि रोहड़ू वन मंडल में 444 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 30 जून 2022 तक 421 लोगों ने 10-10 बीघा से अधिक वन भूमि पर कब्जा किया है। एनजीटी को बताया गया कि 452 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जाधारियों के खिलाफ बेदखली आदेश पारित किए गए हैं। इनमें से 441 हेक्टेयर…
Read Moreनिर्वाचन आयोग ने दिया 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य
शिमला शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने राजधानी शिमला में विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। शिमला में निर्वाचन आयोग की बैठक। देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव वर्ष में निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों को 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने राजधानी शिमला में विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि…
Read Moreहिमाचल को बनाया जाएगा वैश्विक फार्मा हब : पीएम मोदी
मंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल न आने का मलाल है। यह जनता का प्यार है कि वह भारी बारिश में कुर्सियों का छाता बनाकर खड़े हैं। मंडी में हो रहा आयोजन युवाओं के जोश का प्रतीक है। दुनिया में भारत की साख जैसे बढ़ रही है। वैसे दुनिया हमसे जुड़ने के लिए उत्सुक है। कुल्लू शॉल, चंबा चप्पल को जीआई टैग मिला है। विश्व में इन उत्पादों ने अपनी जगह बनाई है। जब भी विदेशी दौरा होता है तो हिमाचल के उत्पाद उपहार में देता हूं। ताकि…
Read MoreScreening Committee Meeting: कांग्रेस के 38 संभावित प्रत्याशियों को लेकर आज स्पष्ट हो जाएगी स्थिति
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 38 संभावित प्रत्याशियों को लेकर बुधवार शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बुधवार दोपहर 3:00 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार शाम को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। 38 सीटों पर कांग्रेस की राज्य चुनाव कमेटी ने दावेदारों के…
Read More