कांग्रेस पार्टी से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

बिलासपुर
पूर्व सांसद एवं वर्तमान कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुरेश ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सौंप दिया है। इसके बाद सुरेश चंदेल मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा नेता मौजूद रहे। सुरेश चंदेल ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्यशैली से खुश नहीं।

कहा कि 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल तो हुए लेकिन देह और आत्मा भाजपा में ही थी। बता दें 22 अप्रैल 2019 को पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। अब फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Related posts