कुल्लू भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव बुधवार को शुरू होगा। ढालपुर मैदान में 5 से 11 अक्तूबर तक चलने वाले इस भव्य देव-मानस मिलन के लिए जिले भर से करीब 250 देवी-देवता पहुंचे हैं। देवी-देवताओं के इस दशहरा उत्सव महाकुंभ का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शाम को लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में करेंगे। इससे पहले बुधवार सुबह सभी देवी-देवता देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए भगवान रघुनाथ से मिलने सुल्तानपुर स्थित रघुनाथ के मंदिर में जाकर शीश नवाएंगे।…
Read MoreCategory: Himachal News
सत्ता वापसी के लिए चुनावी साल में पीएम मोदी ने खेला यह इमोशनल कार्ड , देखना यह होगा कि कितनी मिलती है कामयाबी
बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान लोकल कनेक्शन को जमकर भुनाया। मोदी ने बिलासपुर में 37 हजार करोड़ की योजनाओं को जनता के सुपुर्द करते हुए कहा कि उन्होंने यहां की रोटी खाई है तो कर्ज भी चुकाना है… हिमाचल में दोबारा सत्ता वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘लोकल कनेक्शन वाला’ दांव बिलासपुर की जमीन से चल दिया है। मोदी ने बुधवार को बिलासपुर में तकरीबन 37 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए न सिर्फ अपना हिमाचल का पुराना नाता…
Read Moreचुनाव : देवभूमि पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची
सोलन राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नौ प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रमुख रुमित सिंह ठाकुर की ओर से जारी सूची के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र से नर सिंह, डलहौजी से अशोक कुमार बकारिया, फतेहपुर से बलवान सिंह पठानिया, सुंदरनगर मनीष ठाकुर, मंडी संजय कुमार, घुमारवीं योगेश ठाकुर, श्री नयनादेवी से जगदीप कुमार और पच्छाद से सुशील कुमार भृगु को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि विजयादशमी के पावन…
Read Moreआम आदमी पार्टी ने भाजपा को दिया झटका, भाजपा नेता राकेश चोपड़ा ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
घुमारवीं (बिलासपुर)। लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहे भाजपा नेता एवं घुमारवीं नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश चोपड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। चोपड़ा ने पार्टी की सदस्यता दिल्ली में राज्यसभा सांसद संजय सिंह, प्रभारी दुर्गेश पाठक के नेतृत्व में ली है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राकेश चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की है। चोपड़ा पिछले लगभग दो साल से भाजपा से नाराज चले थे। इसी के चलते उन्होंने हिमुडा के निदेशक का पद ठुकरा दिया। उन्होंने…
Read Moreप्रत्याशी तय होते ही हिमाचल में कांग्रेस बनाएगी नई ब्लॉक कमेटियां
शिमला कांग्रेस हाईकमान से प्रत्याशियों के टिकट घोषित होने के बाद हिमाचल प्रदेश में नई ब्लॉक कमेटियां बनाई जाएंगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हाईकमान ने अभी तक आठ ब्लॉक कमेटियां भंग की हैं। दस अक्तूबर के बाद हाईकमान कभी पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश में भंग की गई ब्लॉक कमेटियों की नई कार्यकारिणी में पार्टी उम्मीदवारों को भी विश्वास में लिया जाना है। विधानसभा चुनाव के दौरान हाईकमान ब्लॉक स्तर पर किसी भी प्रकार के विवाद से बचना चाहता…
Read Moreमेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर, मरीजों की बढ़ी परेशानी
शिमला हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टर आज सामूहिक अवकाश पर हैं। मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार सुबह से डॉक्टर डॉक्टर न तो ओपीडी में बैठे और न ही मरीजों के ऑपरेशन हुए। डॉक्टर सिर्फ आपातकालीन सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टर फील्ड में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों की तर्ज पर अकादमिक भत्ते की मांग कर रहे हैं। सरकार की ओर से मांग न मानने पर डॉक्टरों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया है। प्रदेश में आईजीएमसी शिमला,…
Read Moreप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, ऊंची चोटियों पर हो सकती है बर्फबारी
शिमला हिमाचल प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा होने के साथ ही अब 15 नवंबर तक प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के लिए दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 5 से 9 अक्तूबर तक बारिश की संभावना है। 6 व 7 अक्तूबर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों को प्रशासन की ओर…
Read Moreमोदी की रैली की कवरेज करने वाले मीडिया कर्मियों से मांगे गए चरित्र प्रमाण पत्र , दुनिया भर से लोगो ने किए मोदी पर भद्दे कमेंट तो वापस लिए आदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर व कुल्लू में 5 अक्तूबर को प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को कवर करने के लिए पत्रकारों से चरित्र प्रमाणपत्र मांग लिए। हालांकि जब सोशल मीडिया में इसको लेकर किरकिरी होने लगी तो आदेश वापस ले लिए। दरअसल, बिलासपुर जिला पुलिस की ओर से पीएम की रैली की कवरेज के लिए 29 सितंबर को डीपीआरओ को पत्रकारों से उनके चरित्र सत्यापन का प्रमाण पत्र देने के लिए एक पत्र जारी किया गया। लेकिन जब सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से इन आदेशों की आलोचना…
Read Moreकांग्रेस पार्टी से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल
बिलासपुर पूर्व सांसद एवं वर्तमान कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुरेश ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सौंप दिया है। इसके बाद सुरेश चंदेल मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा नेता मौजूद रहे। सुरेश चंदेल ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्यशैली से खुश नहीं। कहा कि 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल तो हुए लेकिन देह और आत्मा…
Read Moreपीएम मोदी आएगे बिलासपुर, कड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम , यहां से ही बजेगा चुनावी बिगुल
बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर रैली के लिए लुहणू में वाटरप्रूफ पंडाल लगेगा। शनिवार शाम को प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसपीजी की टीम पहुंचेगी। एसपीजी रविवार को पुलिस और जिला प्रशासन के साथ बैठक कर पीएम के दौरे से जुड़े सभी स्थानों का निरीक्षण करेगी। पीएम की मंडी रैली के दौरान हुई बारिश के बाद सरकार ने सबक लिया है। बिलासपुर दौरे के दौरान मौसम खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। रैली स्थल पर…
Read More