हिमाचल प्रदेश के अंब-अंदौरा से दिल्ली के लिए देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्तूबर को ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। अंब अंदौरा से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी। मात्र 21 मिनट में ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। यहां दो मिनट रुककर 1:23 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ 3:35 बजे पहुंचेगी। जबकि, अंबाला 4:13 बजे यात्रियों को पहुंचाएगी। दिल्ली में ट्रेन 6:25 बजे पहुंचेगी। अंब से दिल्ली तक का सफर इस…
Read MoreCategory: Himachal News
सरकार ने डाक्टरों की मांगे स्वीकारी पैन डाउन हड़ताल समाप्त
शिमला शिमला जिले के पीएचसी, सीएचसी और अन्य सरकारी अस्पतालों में आज से (12 अक्तूबर) मरीजों को उपचार के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने डॉक्टरों की मांगें मान ली हैं। मांगें मानने के बाद मंगलवार को हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ ने पेन डाउन हड़ताल भी खत्म कर दी। चिकित्सक हर रोज डेढ़ घंटे कामकाज ठप कर विरोध जता रहे थे। चिकित्सकों के हड़ताल खत्म करने से अब बुधवार को ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर में सामान्य रूप से कामकाज होगा। प्रदेश में 2500 और जिले के सभी स्वास्थ्य…
Read Moreआचार संहिता से पहले 50 आईएएस, एचपीएस, तहसीलदारों के होंगे तबादले
शिमला हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले 50 आईएएस, एचपीएस और तहसीलदारों के तबादले होंगे। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश सरकार को तीन सालों से एक ही स्थान पर डटे ऐसे अफसरों के तबादला करने के आदेश जारी किए हैं। लिहाजा, तबादले के लिए इन अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। हालांकि, कुछेक विभागों में अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। लेकिन सरकार की ओर से उन आईएएएस, एचएएस, एचपीएस व तहसीलदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जो लंबे समय से एक ही…
Read Moreपूर्व सैनिक पुलिस में होंगे भर्ती कल से इंटरव्यू होंगे शुरू
हमीरपुर सैनिक कल्याण विभाग के तहत पुलिस विभाग में पूर्व सैनिकों के कोटे से पद भरने के लिए पूर्व सैनिक रोजगार सेल हमीरपुर में 10 और 11 अक्तूबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार में 31 अक्तूबर, 2019 से 31 दिसंबर, 2021 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। हालांकि, पूर्व में विभाग ने सेवानिवृत्ति की कट ऑफ तिथि 31 अक्तूबर, 2019 से 31 दिसंबर, 2020 निर्धारित की थी। विभाग ने कट ऑफ तिथि को एक साल और बढ़ा दिया है। अब 31 दिसंबर, 2021 तक रिटायर हुए पूर्व…
Read Moreवोकेशनल अध्यापक करवाएंगे सामूहिक मुंडन, जानिए क्या है वजह ?
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनात वोकेशनल अध्यापक 11 अक्तूबर के बाद सामूहिक मुंडन करेंगे। अध्यापकों ने यह फैसला प्रदेश सरकार से लगातार मिल रहे आश्वासनों और उनके लिए कोई स्थायी नीति न बनाए जाने से खफा होकर लिया है। वोकेशनल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला कांगड़ा के अध्यक्ष गौरव मेहता ने धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में चेताया है कि 11 अक्तूबर की कैबिनेट में यदि सरकार ने इन शिक्षकों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया तो सामूहिक मुंडन करवाने के साथ आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी।…
Read Moreएसबीआई बैंक को कैसे लगी 54 करोड़ रुपये की चपत, सामने आया मामला तो हुआ केस दर्ज
शिमला देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को 54 करोड़ रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। कसुम्पटी एसबीआई के बैंक प्रबंधक देवेंद्र कुमार संधू की शिकायत पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शिमला में चार लोगों पर केस दर्ज किया है। बैंक प्रबंधक की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार कंपनी प्रबंधक तुषार शर्मा और उसकी पत्नी श्वेता शर्मा ने अपनी अलग-अलग चार कंपनियों के नाम से जाली दस्तावेजों के आधार पर कर्ज लिया, लेकिन लौटाया नहीं। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर…
Read Moreटीटीआर रिसॉर्ट में 107 दिन बाद दोबारा शुरू हुई ट्रॉली, पर्यटन विभाग से मिली मंजूरी
सोलन/परवाणू टिंबर ट्रेल रिसॉर्ट में 107 दिन से खड़ी ट्रॉली शुक्रवार शाम 4:00 बजे दोबारा से शुरू कर दी गई। पर्यटन विभाग ने ट्रॉली शुरू करने के लिए अनुमति दे दी है। पहले दिन शाम को कई पर्यटकों ने इसमें आवाजाही की। बताया जा रहा है कि तकनीकी कमेटी ने रिसॉर्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव दी है। इसके बाद दोबारा ट्रॉली शुरू करने की अनुमति दी गई है। बीते 20 जून को बनासर स्थित मोक्षा रिसॉर्ट से परवाणू टीटीआर के लिए आ रही ट्रॉली तकनीकी खराबी के चलते अचानक जमीन से…
Read Moreराजनीतिक खेला : कांग्रेस ने खोला; भाजपा ने बंद किया, अब फिर नारग कॉलेज को मंजूरी
नाहन/सराहां (सिरमौर)। चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश सरकार ने पच्छाद के नारग में राजकीय महाविद्यालय को फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने चुनाव से ठीक पहले नारग को कालेज की सौगात दी थी। 2018 में इस कालेज में दाखिला प्रक्रिया भी आंरभ हो चुकी थी। जहां 34 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। यहां के लिए सोलन कॉलेज से प्रतिनियुक्ति पर स्टाफ की तैनाती की गई, लेकिन प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार ने इस कॉलेज को रद्द कर दिया। अधिसूचना रद्द…
Read Moreअवैध डंपिंग से टूटी पेयजल योजनाएं, हजारो लोग पानी की बून्द बून्द के लिए तरस रहे है
सतौन (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण का कार्य करने में जुटी कंपनी की लापरवाही दो हजार लोगों को भारी पड़ गई है। सतौन के लिए आपूर्ति करने वाली पेयजल योजनाएं टूट गईं हैं। इससे पिछले दो दिन से सतौन में दो हजार लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। दरअसल, पांवटा-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य कर रही निजी कंपनी ने सतौन में स्कूल मोड़ के समीप अवैध डंपिंग कर दी है। नाले में मलबा गिरने के कारण नीचे से गुजर रही पेयजल योजनाओं की पाइपलाइन पूरी तरह से…
Read Moreनाबार्ड से प्रदेश को विकास कार्य के लिए मिले 609 करोड़, 113 परियोजनाओं पर होंगे खर्च
हमीरपुर सूबे की 113 विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने 609 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है। नाबार्ड से जिन परियोजनाओं को बजट की स्वीकृति मिली है, उनमें लोक निर्माण विभाग की 44 सड़कों और पुलों के लिए पौने दो सौ करोड़ रुपये, जलशक्ति विभाग में करीब साढ़े चार सौ करोड़ की सीवरेज, चेकडैम, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई और पेयजल की 69 विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं। लोनिवि और जलशक्ति विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित विकास कार्यों की डीपीआर बनाकर…
Read More